घर की देखभाल में लगी महिलाओं को अपनी सुध-बुध ही नहीं रहती है। वहीं जब महिला नौकरी करने वाली हो, तो उसे कोई न कोई हाथ बंटाने वाला चाहिए ही होता है। सुबह जल्दी उठकर सबसे के लिए नाश्ता बनाना, बच्चों को तैयार करना और खुद की तैयारियों में लगना एक बड़ा टास्क हो जाता है। ऐसे में अगर आपके किचन में कुछ स्मार्ट अप्लाइंसेस हो तो आपका काम काफी हद तक आसान हो जाता है। मान लीजिए कि आपके पति सुबह कॉफी पसंद करते हैं और अगर आपके पास कॉफी मेकर तो आप झटपट उनके लिए कॉफी बना सकती हैं। इसे हैंडल करना भी आसान है, तो आपके पति भी वह कर सकेंगे।
इसी तरह अप्लाइंसेस खरीदते समय हमें इन बातों का भी ध्यान देना चाहिए कि वह आसानी से मैनेज किए जा सकें, ताकि आपके साथ बाकी लोग भी उसे इस्तेमाल कर सकें। अपने किचन में स्मार्ट अप्लाइंसेस रखेंगी, तो जो काम करने में आपको ज्यादा वक्त लगता था, वे आसानी से कम समय में हो जाएंगे। एक कामकाजी महिलाओं को कौन-से अप्लाइंसेस अपने किचन में रखने चाहिए, उनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
किसी भी कामकाजी महिला के लिए इलेक्ट्रिक राइस कुकर बहुत काम का हो सकता है। आपको चाहे चावल बनाने हों या वेजिटेबल पकानी हो। बिरयानी बनानी हो या फिर पैनकेक बनाना हो, एक इलेक्ट्रिक कुकर आपकी बहुत मदद कर सकता है। इसके लिए बस अपनी सामग्रियों को इकट्ठा कर इसमें डालें और एक टाइमर सेट कर दें। कुकर जब तक अपना काम करेगा, आप तब तक अपने दो अन्य काम निपटा सकेंगी। इसे मैनेज करना भी आसान होता है, जिसे आप ही नहीं बल्कि घर के बाकी सदस्य भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
जब आप जल्दी में सुबह घर से निकलती हैं, तो रास्ते से सैंडविच खा लेती होंगी। कभी-कभी बच्चों को भी वह दे देती होंगी, लेकिन यह कितना अनहेल्दी होता है क्या आप जानती हैं? सैंडविच तो आप घर पर भी बना सकती हैं। बस अपने लिए सैंडविच मेकर ले आइए, यह अप्लाइंस आपकी बहुत मदद कर सकता है। ब्रेड में अपनी पसंद की सब्जियां और टॉपिंग्स स्टफ करके बस इसमें सेट कर दीजिए और 3-4 मिनट में आपको मिलेगा घर पर बना हेल्दी ग्रिल सैंडविज। सुबह देर हो रही हो या फिर शाम के स्नैक्स का टाइम हो तो गरमा गरम ग्रिल सैंडविच बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : इन किचन अप्लाइंस की मदद से खाने को बनाएं हेल्दी और टेस्टी
आजकल तो हर दूसरे घर में माइक्रोवेव ओवन मौजूद होता है, लेकिन अगर आपने इसे नहीं खरीदा है, तो अब खरीद लें। माइक्रोवेव ओवन किचन में आपकी बहुत मदद कर सकता है। आप इसमें कई सारी चीजें बना सकती हैं। ठंडा हो चुका खाना गरन कर सकती हैं और फ्रिज से निकाली हुई चीजों को डिफ्रॉस्ट कर सकती हैं। इस एक अप्लाइंस में आप कुक, बेक, रोस्ट और ग्रिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं किचन के कई अन्य कामों के लिए भी माइक्रोवेव का इस्तेमाल किया जा सकता है। माइक्रोवेव खरीदते वक्त कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए जैसे-कीमत, सेंसर, वॉटेज, साइज आदि।
इसे भी पढ़ें : क्या आप जानती हैं आपकी ये आदतें किचन अप्प्लॉन्सेस को जल्दी खराब कर सकती हैं
कामकाजी महिलाओं के लिए इलेक्ट्रिक ब्लेंडर किसी वरदान से कम नहीं है। यह स्मार्ट अप्लाइंस आपके कंधों से बोझ को कम करके, मिनटों में काम पूरा कर लेते हैं। इसके अलावा कोल्ड कॉफी, कॉकटेल, जूस, स्मूदी, थिक शेक, लस्सी या मिल्कशेक के लिए आपकी क्रेविंग बढ़ गई है, तो यह वो भी पूरा करता है। बाजार में चूंकि तमाम तरह के ब्लेंडर्स उपलब्ध हैं, तो आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसे खरीद सकती हैं। घर पर ठंडे पेय पदार्थ बनाने के लिए सिंगल यूज ब्लेंडर सबसे उपयुक्त हो सकते हैं, क्योंकि वे मजबूत होते हैं और बर्फ के टुकड़ों को क्रश करने के लिए उनमें तेज ब्लेड होते हैं।
ये 4 स्मार्ट अप्लाइंसेस आपके काम को वाकई आसान बना सकते हैं। इसके अलावा कॉफी मशीन, कोल्ड प्रेस जूसर और इलेक्ट्रिक केटल जैसे अप्लाइंसेस भी आपके काम आ सकते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik & amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।