आजकल ज्यादातर घरों में माइक्रोवेव तो होता ही है। बेकिंग आसान बनाने के लिए माइक्रोवेव का बड़ा हाथ है। हम जब इसे खरीदते हैं, तो हमारे दिमाग में बस यही बात चल रही होती है कि इसमें क्या-क्या बेक कर सकते हैं, लेकिन आप अपने किचन के कितने काम इससे कर सकते हैं क्या आपको मालूम है? जी हां, आप माइक्रोवेव के कुछ कमाल के uses जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। चलिए इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ इस्तेमाल बताने जा रहे हैं।
लहसुन को छीलना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। वहीं, इसे रोस्ट करने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ती है। तो अब ऐसा करें कि लहसुन की कलियों को कुछ सेकेंड के लिए माइक्रोवेव में रख दें। इससे उन्हें छीलना आसान हो जाएगा। अगर लहसुन को रोस्ट करना चाहें तो उसे एक प्लास्टिक रैप में रखकर माइक्रोवेव में रख दें, लहसुन कुछ देर में रोस्ट हो जाएगा।
आपने देखा होगा कि कुछ समय बाद शहद क्रिस्टलाइज होने लग जाता है। आप उसे बेकार समझ कर फेंक भी देते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि माइक्रोवेव के पास इसका भी हल है। आपको बस इतना करना है कि शहद के डिब्बे की लिड हटाकर उसे माइक्रोवेव में एक मिनट के लिए रख दें। आपका शहद डी-क्रिस्टलाइज हो जाएगा और आपको उसे फेंकना भी नहीं पड़ेगा।
एक अन्य शानदार इस्तेमाल माइक्रोवेव का यह है कि आप इसकी मदद से फलों से ज्यादा रस निकाल सकते हैं। जब अगली बार आपको नींबू, संतरे जैसे फल का रस निकालना हो, तो उन्हें कम से कम 20 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव करें। आप देखेंगे कि इस तरीके से आप ज्यादा रस निकाल पा रहे हैं।
आपको यह भी नहीं पता होगा कि माइक्रोवेव ओवन आपके किचन के आइटम्स जैसे प्लास्टिक के कटिंग बोर्ड्स और स्पंज आदि को डिसइनफेक्ट कर सकता है। अपने स्पंज और कटिंग बोर्ड को नींबू के रस में डुबोकर एक मिनट के लिए माइक्रोवेव करें। इससे वे चीजें न सिर्फ कीटाणुरहित होंगी, बल्कि उनसे खुशबू भी आएगी।
इसे भी पढ़ें :घर के कई काम को आसान बना देंगे माइक्रोवेव से जुड़े ये हैक्स, जानिए कैसे
आप हॉट कॉफी या हॉट चॉकलेट शेक बनाने के लिए दूध का फोम वाला टेक्सचर बनाने के लिए क्या करते हैं? उसे घंटों शेक करते हैं? तो अब अपने माइक्रोवेव का इस्तेमाल करें। एक जार में आधा दूध भर लें और कुछ देर उसे शेक करें। जब उसमें फ्रॉथ बन जाए, तो लिड हटाकर जार को 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें। बस अब इसे अपनी ड्रिंक में डालें और अच्छी कॉफी का मजा लें।
इसे भी पढ़ें : किचन के लिए माइक्रोवेव ओवन या ओटीजी ओवन खरीदने से पहले जान लें इन दोनों की खासियत
ब्रेड अगर 1-2 दिन पुरानी हो जाए, तो उसे खाने का मन ही नहीं करता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि बासी ब्रेड को माइक्रोवेव में फिर से नरम और ताज़ा बनाया जा सकता है! ब्रेड स्लाइस को एक नम किचन टॉवल से लपेटकर 10-15 सेकेंड के लिए हाई हीट पर गर्म करें। आप पाएंगे कि आपकी बासी ब्रेड एकदम ताजी हो गई है। बटर या स्प्रेड के साथ अपनी ताजी ब्रेड का आनंद लें।
किचन में माइक्रोवेव को अन्य कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे किचन हैक्स हम आपके लिए फिर लाएंगे। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।