माइक्रोवेव का होना आजकल घरों में बहुत आम सी बाद होती है। यह हमारे काम को आसाना बनाने के साथ-साथ नई-नई रेसिपीज बनाने के काम भी आता है, जिस कारण घर पर माइक्रोवेव रखने से हमें काफी मदद मिलती है।लेकिन क्या आप जानती हैं कि खाना बनाने और गर्म करने के अलावा माइक्रोवेव का इस्तेमाल और भी कई चीजों में किया जा सकता है। आज के आर्टिकल में हम आपको माइक्रोवेवे से जुड़े इंट्रेस्टिंग हैक्स के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानने के बाद आप माइक्रोवेव को कई दूसर कामों के लिए भी इस्तेमाल कर सकती है। तो आइए जानते हैं माइक्रोवेव से जुड़े हैक्स के बारे में-
कुछ हर्ब और मसालों को स्टोर करने के लिए कई लोग इसे धूप में सुखाकर रखते हैं। लेकिन अगर आप उसे धूप में रखना भूल गई हैं तो इसे दो टिश्यू पेपर में लपेट कर दो से तीन मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें। ध्यान रखें कि माइक्रोवेव में कम मात्रा में ही हर्ब और मसालों को ड्राई करने के लिए रखें। कई लोग एक साथ ढेर सारे हर्ब को माइक्रोवेव में रख देते हैं, यह सही तरीका नहीं है।
प्याज काटना कई लोगों को मुश्किल काम लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे काटते वक्त आंखों से लगातार आंसू आते रहते हैं। आप चाहें तो कितने भी ट्रिक्स और टिप्स अपना लें लेकिन आंसू आने से नहीं रोक सकती हैं। लेकिन माइक्रोवेव की मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। इसके लिए सिर्फ प्याज को छीलकर माइक्रोवेव में 30 सेकंड के लिए रख दें। जब यह गर्म हो जाए तो इसे आसानी से काट सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:ब्रेस्ट कैंसर का जल्द पता कैसे लगाएं? एक्सपर्ट से जानें
पेड़-पौधे लगाने के लिए मिट्टी कीटाणुरहित होनी चाहिए। आप अपने गार्डन एरिया में पेड़ पौधे लगाना पसंद करती हैं तो मिट्टी को कीटाणुरहित करने के लिए ये हैक्स ट्राई कर सकती हैं। मिट्टी को खरपतवार रहित और कीट रहित बनाने के लिए इसे एक बर्तन में डालें और 90 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख दें। इस तरह पौधे लगाने के लिए मिट्टी को तैयार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:ओवन को साफ करने से लेकर ऑयल डिफ्यूज़र बन सकता है प्यूमिक स्टोन
सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में स्वेटर बुनना कई लोगों का फेवरेट टाइमपास होता है। अगर आप ऊन को डाई करना चाहती हैं तो ये माइक्रोवेव हैक्स ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए पानी में कलर पाउडर डालें और उसमें ऊन को डुबोएं। अब इसे कुछ मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें। इससे ऊन और रेशम पर से कलर नहीं जाएंगे और हमेशा एक ही कलर रहेगा।
इसे भी पढ़ें:बदलते मौसम में पौधों को ताजा बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
लेटर पर चिपके स्टैम्प निकालकर कई लोग इसका कलेक्शन रखना पसंद करते थे। हालांकि इसे सही सलामत निकालना चाहती हैं तो पहले इसपर कुछ बूंद पानी डालकर इसे माइक्रोवेव में 20 सेकंड के लिए रख दें। इस तरह लिफाफे से स्टैम्प सही तरीके से निकल जाएगा।
यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और इसी तरह और भी ब्यूटी हैक्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।