Sun Mar 29, 2026 | Updated 01:59 AM IST HZ Awards 2026
Smart Shopping Hacks

Shopping Tricks: बिना बजट बिगाड़े जी भर के करें शॉपिंग, बस अपना लें ये सीक्रेट हैक्स

Smart Shopping Hacks: शॉपिंग करना लगभग हर किसी को पसंद होता है। चाहे मॉल हो या ऑनलाइन साइट, नई-नई चीजें देखकर खरीदने का तो मन करता ही है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम जरूरत से ज्यादा सामान खरीद लेते हैं और बाद में अफसोस होता है क‍ि हमें ये नहीं खरीदना चाह‍िए था। ऐसे में हम आपको आसान शॉपिंग हैक्स बता रहे हैं ज‍िससे आप ब‍िना बजट ब‍िगाड़े शॉप‍िंग कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-28, 10:03 IST

Shopping Hacks: शॉप‍िंग करना भला क‍िसे नहीं पसंद होता है। शॉप‍िंग करना भला क‍िसे नहीं पसंद होता है। लाेग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से शॉपि‍ंग करते हैं, लेक‍िन जब भी हम शॉप‍िंग करने जाते हैं तो बजट ब‍िगाड़ कर चले आते हैं। हमें ध्‍यान ही नहीं रहता है और हम ओवर शॉप‍िंग करते जाते हैं। बाद में फील होता है क‍ि हमने तो कुछ ज्‍यादा ही सामान खरीद ल‍िया है।

असल में ऐसे कई ब्रांड्स और स्‍टोर्स हैं जो ऐसी ट्रिक्स अपनाते हैं जिससे कस्‍टमर्स ज्यादा खर्च कर दे, लेकिन अगर आप थोड़ी समझदारी दिखाएंगी तो शॉपिंग का मजा भी ले सकती हैं और अपने पैसे भी बचा सकती हैं। हम आपको कुछ ऐसी ही स्‍मार्ट ट्र‍िक्‍स के बारे में बता रहे हैं ज‍िसे आप शॉप‍िंग करते समय फॉलो कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

shopping tricks

शॉप‍िंग करने से पहले खुद से पूछें ये सवाल

जब भी आप क‍िसी भी चीज की ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदारी करें तो सबसे पहले खुद से ये सवाल जरूर पूछें-

  • क्या मुझे सच में इसकी जरूरत है?
  • क्या मेरे पास इससे मिलती-जुलती चीज पहले से है?
  • अगर आज न खरीदूं तो क्या कोई फर्क पड़ेगा?

यह भी पढ़ें- बचाना चाहती हैं शॉपिंग करते समय पैसे? तो बारगेनिंग करने की इन टिप्स को रखें याद

अगर इन तीन में से दो सवाल का जवाब नहीं है, तो समझ लें अभी आपको इसे खरीदने की कोई जरूरत नहीं है।

महंगी चीजों को खरीदने से पहले सोचें

अगर आपको कोई महंगी चीज पसंद आ जाती है, तो जरूरी नहीं है क‍ि उसे खरीदा ही जाए। उसे आप अपनी विशलिस्ट या कार्ट में सेव कर लें और कुछ दिनों का इंतजार करें। क्योंकि बाद में आपको यह भी लग सकता है कि इसे खरीदने की जरूरत नहीं है। इससे आपके पैसे बच जाएंगे।

यह भी पढ़ें- घर का राशन खरीदते समय बस फॉलो करें ये हैक्स, होगी पैसों की बचत और नहीं होगी बर्बादी

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय प्राइवेट ब्राउजर का करें इस्तेमाल

कई ई-कॉमर्स साइट्स आपकी ब्राउज‍िंग हिस्ट्री और कुकीज को ट्रैक करती हैं। अगर आप बार-बार एक ही प्रोडक्ट देखती हैं, तो कभी-कभी उसका रेट बदल भी सकता है। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग करते समय आप Incognito या Private Mode में सर्च कर सकती हैं। इससे आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री सेव नहीं होती और कुछ मामलों में कीमतों की तुलना करना आसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें- शॉपिंग पर जाते समय अपने साथ ना ले जाएं ये चीजें

shopping tricks (1)

कार्ट में सामान डालकर थोड़ी देर छोड़ दें

ये तरीका काफी बढ़‍िया माना जाता है, क्‍योंक‍ि जब आप कोई भी प्रोडक्‍ट कार्ट में डाल देती हैं तो कई बार कंपनियां कस्‍टमर्स को अट्रैक्‍ट करने के ल‍िए कुछ समय बाद डिस्काउंट कूपन या ऑफर भेज देती हैं। इससे वही सामान आपको कम रेट में म‍िल जाएगा।

तो अगर आप भी शॉप‍िंग करते समय ये ट्र‍िक फॉलो करेंगी तो अपने पैसे बचा सकती हैं। इससे आपका बजट भी नहीं ब‍िगड़ेगा। साथ ही सस्‍ते में शॉपि‍ंग भी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- ऑनलाइन या बिना ट्राई किए खरीदनी है ब्रा तो कभी न भूलें ये 5 बातें

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।