बचाना चाहती हैं शॉपिंग करते समय पैसे? तो बारगेनिंग करने की इन टिप्स को रखें याद

शॉपिंग करने से पहले आपको मार्केट के बारे में सभी चीजें जान लेनी चाहिए ताकि आप आसानी से बारगेनिंग कर पाएं।

shopping tips to do bargaining

कम दाम में बढ़िया चीजें खरीदना हम सभी पसंद करते हैं। इसके लिए कई तरह की मार्केट्स में जाना भी पसंद करते हैं। ऑनलाइन मुमकिन नहीं है और इसके लिए ऑफलाइन मार्केट्स में ही जाना पड़ता है।

शॉपिंग करते समय पैसे बचाने के लिए आपको बारगेनिंग करना आना जरूरी होता है। आमतौर पर हमारी मां को करते देखा होगा। बारगेनिंग करने के लिए आपको कई बातों का खासतौर से ख्याल रखना जरूरी होता है। तो आइये जानते हैं शॉपिंग करते समय बारगेनिंग करने के कुछ आसान टिप्स-

कम से कम इंटरेस्ट दिखाए

where is atta market

अगर आप शुरुआत में ही कह देंगे कि यह चीज आपको पसंद है तो दुकानदार इस बात का फायदा उठा सकता है। क्योंकि अब उसे भी पता है कि आप अपनी पसंदीदा चीज को किसी भी दाम में खरीद ही लेंगी। इसलिए आपको शुरुआत से ही ऐसा दिखाना होगा कि मिल गया तो ठीक नहीं तो कुछ और कहीं और से खरीद लेंगे। ऐसा करने से आप आसानी से दुकानदार से मोल-भाव कर पाएंगे और पसंद आई चीज को अपना बना पाएंगे।

इसे भी पढ़ें:शॉपिंग करते समय कम्फर्टेबल रहना है पसंद, तो पहनें ये कपड़े

प्राइस की तुलना आवश्य करें

किसी भी चीज को खरीदने से पहले आपको उसकी तुलना क्वालिटी और दाम के हिसाब से जरूर करनी चाहिए। इसके लिए आप आस-पास की अन्य दुकानों पर जाकर चीजों का दाम पूछें और आपस में इनकी तुलना करें। ऐसा करने से आपको क्वालिटी के साथ-साथ सही दामों का अंदाजा लग पाएगा। इस तरह से आप सही दुकान से मोल-भाव कर अपनी पसंद की चीजें खरीद पाएंगी।

इसे भी पढ़ें:स्ट्रीट शॉपिंग में अच्छी बार्गेनिंग के लिए फॉलो करें ये स्मार्ट ट्रिक्स

मार्केट के बारे में जान लें

where is indira market located

  • किसी भी जगह से शॉपिंग करने के लिए जरूरी है कि आप सबसे पहले उस मार्केट के बारे में अच्छी तरह से रिसर्च कर लें।
  • जरूरी नहीं कि आप हर दुकान या हर मार्केट में शॉपिंग कर पाएं।
  • ज्यादातर आप विंडो या स्ट्रीट शॉपिंग में ही बारगेनिंग कर सकती हैं।
  • शॉपिंग करते समय केवल दाम कम या ज्यादा न देखें, बल्कि आप इसके लिए क्वालिटी को भी ध्यान में रखें।

अगर आपको शॉपिंग करने के ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP