herzindagi
blender beater diffrence big

क्या आप भी blender और beater को एक ही तो नहीं समझतीं?

क्या आप भी और लोगों की तरह blender और beater के बीच में अंतर नहीं कर पातीं। हमें फाइव स्टार होटल के executive chef ने बताया कि कई महिलाएं इस बात से confuse होती हैं कि blender और beater एक ही चीज़ है। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2017-11-15, 19:35 IST

क्या आप भी और लोगों की तरह blender और beater के बीच में अंतर नहीं कर पातीं। हमें फाइव स्टार होटल के Executive Chef ने महिलाओं की इस परेशानी के बारे में बताया कि कैसे महिलाएं आसानी से इन दोनों के बीच में confuse हो जाती हैं। हमें शेफ निलेश डे ने बताया कि बहुत सी महिलाएं blender और beater को एक ही समझती हैं। कई महिलाओं को ऐसा लगता है कि जो काम वो blender से कर सकती हैं वही काम वो beater से भी कर सकती हैं। जबकि ऐसा नहीं है। दोनों का काम अलग है। अगर आप अपनी रसोई में इस्तेमाल करने वाली इन चीज़ों का सही इस्तेमाल करना शुरू कर देंगी तो आपके लिए काम और भी आसान हो जाएगा। इसलिए आपको ये जानने की जरूरत है कि blender किस काम आता है और beater से आप क्या काम कर सकती हैं। 

महिलाएं ही ज्यादातर रसोई में काम करती हैं। अगर उनके पास blender और beater नहीं हैं या इनमें से कोई एक चीज़ नहीं है या वो इसके सही इस्तेमाल के बारे में नहीं जानती तो आपको ये बता दें कि ये जानना आपके लिए जरूरी है तभी आप अपने काम को और भी अच्छी तरह से कर पाएंगीं। 

Blender क्या होता है?

smart blender inside

Image Courtesy: Blender.co.uk

ब्लेंडर में कुछ भी बनाना आसान है। ब्लेंडर सब्जियों और फलों की प्यूरी बनाने के काम आता है। इससे आप कॉकटेल भी बना सकती हैं। इसके ब्लेड इतने शार्प होते हैं कि आप इसमें जो भी डालते हैं वो उसको कुछ सेकेंड्स में ही प्यूरी में बदल देता है।

Beater क्या होता है? 

smart beater inside

Image Courtesy: Sencor.eu

बीटर के बारे में भी लोगों को ज्यादा नहीं बता। बीटर सिर्फ फेंटने के काम आता है। इसमें आप दही फेंट सकती है। केक का मिश्रण और अंडे भी इससे फेंट सकती हैं। कोई भी ऐसी चीज़ जिसे फेंटकर आप उसमें हवा भरना चाहें उसके लिए आप बीटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे आप मूंग दाल के वड़े बना रही हैं और आपने दाल पीस ली है तो उसे बीटर से फेंटने के बाद ही आप इससे वड़े बनाएं। आपके मिश्रण में जब हवा आ जाती है फेंटने से तो वो सॉफ्ट हो जाता है। इससे आप क्रीम भी फेंट सकते हैं। फ्रूट क्रीम बनाने के लिए भी बीटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा अगर आप सरसों का साग बना रही हैं तो उसे उबालने के बाद अगर आप इसे बीटर से फेंटने के बाद उसमें तड़का लगाएंगीं तो ये ज्यादा स्वादिष्ट बनेगा। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।