Mon Apr 6, 2026 | Updated 09:11 PM IST HZ Awards 2026
3 homemade masale

बाजार के मिलावटी मसालों को कहें बाय-बाय, घर पर बनाएं ये 3 मैजिक मसाले; उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान

क्या आपके खाने में वो स्वाद नहीं आ रहा? ऐसे में परेशान न हो आज हम आपको 3 मसालों के बारे में बता रहे हैं जिन्‍हें आप घर पर आसानी से बना सकती हैं। नानी-दादी के पुराने नुस्खों से तैयार ये मसाले आपके खाने को असली स्वाद और सोंधी महक देंगे। बनाने की विधि आज ही नोट करें। 
Editorial
Updated:- 2026-02-17, 20:27 IST

बाजार के मिलावटी और खुशबू रहित मसालों को अब कहें अलविदा! अगर आप चाहती हैं कि आपके हाथ के खाने की तारीफ पूरा मोहल्ला करें, तो आपको नुस्खों की जरूरत है, जो हमारी नानी-दादी इस्तेमाल किया करती थीं।

घर के बने मसालों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इनमें न तो कोई आर्टिफिशियल कलर होता है और न ही प्रिजर्वेटिव्स। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं 3 सबसे खास मसालों की रेसिपी, जो आपकी साधारण सी डिश को भी शेफ लेवल का स्वाद और एक लाजवाब खुशबू देंगी। इन मसालों को बनाने का तरीका शेफ आयुष जिंदल ने अपने इंस्‍टाग्राम (chef_ayush.official) पर शेयर किया है। उन्‍होंने ITC मौर्य जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से अपने करियर की शुरुआत की और Culinary Science & Arts (पाक विज्ञान और कला) में विशेषज्ञता हासिल की है।

1. किचन किंग मसाला (Kitchen King Masala)

यह मसाला आपकी हर मिक्स वेज, सूखी सब्जी या ग्रेवी वाली डिश को नया स्‍वाद देता है।

Kitchen King Masala

जरूरी सामग्री

  • साबुत धनिया- 35 ग्राम
  • जीरा- 15 ग्राम
  • सूखी लाल मिर्च- 12
  • काली मिर्च- 8 ग्राम
  • इलायची- 6
  • लौंग- 6
  • दाल चीनी- 5 स्टिक
  • तेज पत्ता- 2
  • सोंठ- 5 ग्राम
  • जायफल- 1/4

बनाने का तरीका

  • साबुत मसालों को लो फ्लेम पर तब तक भूनें जब तक इनमें से सोंधी महक न आने लगे।
  • ठंडा होने पर बारीक पीस लें।

यह मसाला आलू-गोभी, मटर-पनीर या किसी भी रोजमर्रा की सब्जी का स्वाद दोगुना कर सकता है।

2. शाही पनीर मसाला (Shahi Paneer Masala)

शाही पनीर का असली राज ग्रेवी की मिठास और खुशबू में होता है। यह मसाला इसे रेस्टोरेंट स्टाइल रिचनेस देता है।

Shahi Paneer Masala

जरूरी सामग्री

  • धनिये के बीज- 30 ग्राम
  • जीरा- 15 ग्राम
  • सूखी लाल मिर्च- 12
  • हरी इलायची- 4-5
  • काली इलायची- 3
  • दालचीनी का टुकड़ा-5 सेमी
  • लौंग- 6
  • काजू- 25 ग्राम
  • सफेदी मिर्च- 5 ग्राम
  • जायफल- 1/4
  • कसूरी मेथी- 10 ग्राम

बनाने का तरीका

  • इन मसालों को बहुत हल्का सा रोस्ट करें ताकि इनकी नमी निकल जाए।
  • पीसते समय इसमें थोड़ा सा सोंठ पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च मिलाएं ताकि रंग और स्वाद दोनों शाही आएं।

पनीर लवाबदार, मलाई कोफ्ता या किसी भी काजू बेस्ड ग्रेवी में आप इस मसाले को मिला सकती हैं।

यहां भी पढ़ें: घर पर आसान-सी ट्रिक से बना सकते हैं कई मसाले, जानें क्या है तरीका

3. चिकन करी मसाला (Chicken Curry Masala)

नॉन-वेज डिशेज में असली खेल खड़े मसालों के संतुलन का होता है। यह मसाला आपकी चिकन करी को तीखापन और खुशबू देगा।

Chicken Curry Masala

जरूरी सामग्री

  • साबुत धनिया- 40 ग्राम
  • जीरा- 20 ग्राम
  • सूखी लाल मिर्च- 15
  • काली मिर्च- 10 ग्राम
  • इलायची- 6
  • लौंग- 8
  • दालचीनी- 5 सेमी
  • तेजपत्ता-2
  • जायफल- 1/4
  • जावित्री- 2
  • लहुसन पाउडर- 10 ग्राम
  • प्‍याज पाउडर- 15 ग्राम

बनाने का तरीका

  • तेजपत्ता और बाकी मसालों को तब तक भूनें जब तक वे कुरकुरे न हो जाएं।
  • इसे पीसकर एयरटाइट कंटेनर में रखें।

चिकन करी, मटन स्टू या कड़ाही चिकन में इस्‍तेमाल करें।

यहां भी पढ़ें: चिकन पर मसाला लगाने के ये देसी ट्रिक्स नहीं जानते होंगे आप

शेफ स्पेशल टिप्स

  • लो फ्लेम रोस्टिंग: मसालों को हमेशा धीमी आंच पर ही भूनें। अगर मसाले जल गए, तो उनका स्वाद कड़वा हो जाएगा और असली तेल नष्ट हो जाएंगे।
  • ठंडा करना जरूरी: गरम मसालों को कभी न पीसें। इससे मिक्सी की गर्मी से मसालों की खुशबू उड़ जाती है। पहले इन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें।
  • दरदरा या बारीक: करी मसालों को थोड़ा बारीक पीसें, जबकि तड़का मसालों को हल्का दरदरा रखने से स्वाद और निखर कर आता है।

आप भी इन मसालों को घर पर बनाकर खाना रेस्‍टोरेंट जैसा टेस्‍टी बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।