
Secret to keep Floor Clean For a Week: सर्दी के मौसम में घर के काम करना मुश्किल भरा होता है। खासकर जब बारी फर्श को साफ करने की आती है। ठंडे पानी में हाथ डालना और पोछा न केवल हाथ को ठंडा करता है बल्कि फर्श को भी सूखने में भी काफी समय लेता है। साथ ही पोछा लगाने के बाद कमरे में नमी और ठंडक बढ़ जाती है। अब ऐसे में कई बार लोग दूसरे या तीसरे दिन पोछा लगाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे तरीके ढ़ूढ़ते हैं, जिससे एक बार सफाई करने के बाद फर्श हफ्ते भर तक चमकदार बना रहे और बार-बार मेहनत न करनी पड़े।
अगर आप भी सर्दी में बार-बार पोछा लगाने से बचना चाहती हैं, तो इस लेख में बताया गया तरीका अपना सकती हैं।

कई बार लोग समय कम होने या बचने के लिए अक्सर झाड़ू लगाने के बजाय सीधे गीला पोछा लगा देते हैं, जिससे धूल फर्श पर ही कीचड़ बनकर फैल जाती है और सूखने के बाद निशान छोड़ देती है। अब ऐसे में अगर आप सुबह केवल एक बार सूखे माइक्रोफाइबर पोछे से फर्श साफ कर लेंगे, तो धूल जमा नहीं होगी और आपको हफ्ते में सिर्फ एक या दो बार ही गीला पोछा लगाने की जरूरत पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में गीले कपड़े सुखाने में हो रही है दिक्कत, अपनाएं ये 5 जुगाड़; धूप की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
फर्श के गंदा होने के पीछे का सबसे बड़ा कारण जूते-चप्पल होते हैं। घर के दरवाजे पर एक अच्छा डोरमैट रखें और जूते बाहर उतारें। घर के अंदर के लिए अलग से नरम चप्पलें रखें। इससे बाहर की गंदगी अंदर नहीं आएगी और आपको फर्श पर रोजाना पोछा लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

फर्श को लंबे समय तक साफ रखने के लिए सादे पानी के बजाय उसमें थोड़ा सेंधा नमक मिलाएं। इसके साथ उसमें 1 ढक्कन विनेगर मिलाएं। सिरका फर्श में मौजूद चिपचिपाहट को खत्म करने का काम करता है। वहीं नमक कीटाणुमुक्त रखता है। अगर आप कमरे में या फर्श मक्खी बैठ रही हैं, तो आप पानी में नींबू का रस भी मिला सकती हैं।
अगर आपका फर्श मार्बल या टाइल्स का है, तो आप बाजार में मिलने वाले फ्लोर वैक्स का उपयोग कर सकते हैं। इसे एक बार फर्श पर लगाने से एक लेयर बन जाती है। यह परत न केवल फर्श को चमकदार बनाती है बल्कि दाग-धब्बों को पत्थर के अंदर जाने से भी रोकती है। इसके बाद अगर फर्श पर कुछ गिर भी जाए, तो उसे बस एक सूखे कपड़े से पोंछने पर वह साफ हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- वैक्यूम क्लीनर नहीं, इन तरीकों से बिना पानी के लगाएं पोछा
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।