herzindagi
Use of leftover ash

ठंड से बचने के लिए रोज जलाती हैं आग? बची हुई राख का घर के इन कामों में करें इस्तेमाल, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Leftover Ash Reuse: अगर आप भी रोज आग जलाती हैं, तो अब उस राख को फेंकने की जरूरत नहीं है। इसे स्टोर करके रखने से आपके घर के कई महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का खर्च और काम भी आसान हो जाएगा। नीचे जानें बची हुई राख का रियूज।
Editorial
Updated:- 2026-01-26, 12:00 IST

Winter Fire Ash Reuse: सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए लोग आग जलाते हैं। सुबह हो या शाम, आग के पास बैठकर हाथ सेंकना बहुत सुकून देता है, लेकिन अगले दिन जब आग ठंडी हो जाती हैं, तो राख बच जाती है, जिसे अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं। क्या आप जानते हैं खराब समझा जाने वाला राख घर के कई कामों के लिए कमाल की चीज साबित हो सकता है? अगर आप भी रोज आग जलाती हैं, तो अब उस राख को फेंकने की जरूरत नहीं है। इसे स्टोर करके रखने से आपके घर के कई महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का खर्च और काम भी आसान हो जाएगा।

आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपने घर से लेकर बगीचे में राख को किन-किन तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं।

बर्तनों की चिकनाई साफ करने में करें इस्तेमाल

Home cleaning hacks with help of ash

पूड़ी-कचौड़ी तलने या फिर लंबे समय से रखे बर्तन में अक्सर गंदगी के साथ-साथ चिकनाई और कालिख जमा हो जाती है। इन दागों को साफ करना अक्सर मुश्किल भरा काम लगता है। अब ऐसे में आप राख का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसके लिए थोड़ी सी सूखी राख में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और बर्तनों पर रगड़ें। राख के बारीक कण स्क्रबर की तरह काम करते हैं और कम मेहनत में बर्तनों को चमका देते हैं। यह तरीका खासतौर से लोहे और पीतल के बर्तनों के लिए जादुई साबित होता है।

इसे भी पढ़ें-  हवन की बची हुई राख का क्या करें? इन उपायों से बदल सकती है किस्मत

गार्डन में खाद और कीटनाशक की तरह करें इस्तेमाल

wood ash for gardening

अगर आप बागवानी करने के शौकीन हैं, तो राख आपके लिए कीमती साबित हो सकता है। लकड़ी की राख में पोटैशियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पौधों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा है। इसे पौधों की जड़ों के पास छिड़कने से मिट्टी की उपजाऊ होती है।

अगर पौधों के पत्तों पर कीड़े लग रहे हों, तो सुबह के समय सूखी राख का छिड़काव करें। यह एक प्राकृतिक कीटनाशक का काम करता है।

कांच और चांदी के सामान की चमक लाने में मददगार

how to use ash cleaning for mirror

कांच की खिड़की या मेज पर अक्सर धुंधले निशान पड़ जाते हैं, जिसे आमतौर पर लोग गीले कपड़े से साफ करते हैं। अब ऐसे में पानी सूखने के बाद निशान नजर आने लगते हैं।

इस समस्या से निकलने के लिए गीले कपड़े या स्पंज पर थोड़ी सी राख रखें और कांच को हल्के हाथों से रगड़ें, फिर साफ कपड़े से पोंछ दें। कांच एकदम नया जैसा चमकने लगेगा।

अगर आपकी चांदी की पायल या बर्तन काले पड़ गए हैं, तो सूखी राख से उन्हें रगड़कर साफ करें। राख चांदी की गंदगी को हटाकर उसकी चमक वापस ले आती है।

बदबू दूर करने के लिए करें राख का इस्तेमाल

wood ash reuse

अगर आपके घर के किसी कोने या जूते रखने वाली जगह से बदबू आ रही है, तो राख का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक छोटी कटोरी में थोड़ी सी राख भरकर वहां रख दें। यह वातावरण की नमी और दुर्गंध को सोख लेगी।

अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं और उन्होंने कहीं गंदगी कर दी है, तो वहां राख डाल दें। यह न केवल गंदगी को सोख लेगी, बल्कि वहां से आने वाली स्मेल को भी खत्म करता है।

इसे भी पढ़ें-  खिड़की और शीशे को धुंध से बचाने के लिए क्या करें, है बड़ा सवाल? अपनाएं ये तरीके, कम समय में दिखाएंगे कमाल

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।