Tue Mar 3, 2026 | Updated 05:36 AM IST
holika dahan ki rakh ghar mein kaha rakhe

पूजा के बाद होलिका दहन की राख घर में कहां रखनी चाहिए? जानें सही स्थान और नियम

Holika Dahan Ki Rakh Ghar Mein Kaha Rakhe: आप में से बहुत से लोग पूजा के बाद होलिका दहन की राख को घर लाते होंगे क्योंकि इस राख को बहुत पवित्र और लाभकारी माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि होलिका दहन की राख को घर में कहां रखना चाहिए? आइये बताते हैं आपको। 
Editorial
Updated:- 2026-03-02, 14:15 IST

होलिका दहन की अग्नि को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और नकारात्मकता का नाश करने वाली माना जाता है। दहन के अगले दिन सुबह जब अग्नि ठंडी हो जाती है, तो उसकी राख को घर लाना एक प्राचीन और शुभ परंपरा है। मान्यता है कि यह राख केवल लकड़ी का अवशेष नहीं बल्कि दैवीय ऊर्जा का पुंज होती है जो घर से बुरी शक्तियों, नजर दोष और वास्तु दोष को दूर करने की क्षमता रखती है। होलिका की राख को सही विधि और सही स्थान पर रखने से न केवल आर्थिक तंगी दूर होती है बल्कि परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और आरोग्य का वास होता है। आइये जानते हैं इस बारे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से। 

होलिका की राख लाने का सही नियम

होलिका दहन के अगले दिन यानी चैत्र प्रतिपदा की सुबह, सूर्योदय से पहले या सुबह-सुबह स्नान करके होलिका स्थल पर जाना चाहिए। वहां से थोड़ी सी पवित्र राख एक साफ कपड़े या तांबे के पात्र में लेकर घर आएं।

where we should keep holika dahan ash at home

घर में प्रवेश करने से पहले इस राख को अपने माथे पर तिलक के रूप में लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह तिलक लगाने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है और मानसिक शांति मिलती है।

यह भी पढ़ें- क्या आप भी होली पर निकालते हैं पितरों के लिए नए कपड़े? जानें कब और कैसे करें दान

घर में राख रखने का सबसे उत्तम स्थान

होलिका की राख को घर में रखने के लिए ईशान कोण (उत्तर-पूर्वी दिशा) या पूजा घर सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। आप इस राख को एक छोटी लाल पोटली में बांधकर अपने मंदिर के एक कोने में रख सकते हैं।

अगर आपके घर में वास्तु दोष की समस्या है तो घर के चारों कोनों में थोड़ी-थोड़ी राख छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। इसे घर की दहलीज पर छिड़कना भी नजर दोष से बचाव का एक प्रभावी तरीका माना जाता है।

यह भी पढ़ें- Holika Dahan Muhurat 2026: होलिका दहन की सही तिथि से लेकर वृंदावन-वाराणसी की अनोखी होली तक, जानें अलग-अलग स्थानों पर कैसे मनाया जाता है रंगों का पर्व

आर्थिक लाभ के लिए राख का प्रयोग

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं या चाहते हैं कि घर में बरकत बनी रहे तो होलिका की राख को एक लाल रेशमी कपड़े में बांधें। इस पोटली के साथ कुछ चांदी के सिक्के या कौड़ियां रखें।

where should be holika dahan ash kept at home

इसके बाद इसे अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद घर पर बना रहता है। इस राख को साल भर संभाल कर रखा जा सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;