
हिंदू धर्म में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और इसमें होलिका दहन को केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि नकारात्मक शक्तियों के दहन और सकारात्मक ऊर्जा के स्वागत का प्रतीक भी माना जाता है। फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि की रात को होलिका दहन किया जाता है। इस साल यह पूर्णिमा तिथि उदया तिथि के अनुसार 03 मार्च को पड़ेगी, लेकिन इस साल 03 मार्च को चंद्र ग्रहण होने की वजह से होलिका दहन एक दिन पहले 02 मार्च को ही किया जा रहा है। होलिका की अग्नि को शास्त्रों में यज्ञ के समान फलदायी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिव्य अग्नि में श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई प्रार्थना, उपाय और अर्पण जीवन की अनेक बाधाओं को दूर कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन, स्वास्थ्य, करियर, धन और पारिवारिक सुख पर पड़ता है। यदि आप होलिका दहन की रात को यदि अपनी राशि के अनुसार कुछ आसान उपाय आजमाएंगी तो आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें उन आसान उपायों के बारे।

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं, इसलिए आपको मंगल को प्रसन्न करने के उपाय आजमाने चाहिए। होलिका दहन की रात 7 काली मिर्च अपने दाहिने हाथ में लें। होलिका की 7 बार परिक्रमा करें। परिक्रमा करते समय अपनी परेशानी का मानसिक रूप से स्मरण करें। परिक्रमा के बाद काली मिर्च को अपने ऊपर से 7 बार उतारें और उन्हें होलिका की अग्नि में अर्पित कर दें।
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र को माना जाता है। यदि आप होलिका दहन की रात सफेद चंदन की 3 छोटी लकड़ियां लें और इसे घी में भिगोकर हाथ में लेकर होलिका की परिक्रमा करें। होलिका की 3 बार परिक्रमा करें। परिक्रमा के बाद लकड़ियों को अपने ऊपर से 3 बार उतारें और होलिका की अग्नि में अर्पित कर दें।
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। यदि आप होलिका दहन की रात साबुत धनिया लें और होलिका की 5 बार परिक्रमा करें। परिक्रमा के बाद धनिया को 5 बार अपने ऊपर से उतारें और होलिका की अग्नि में अर्पित करें। इससे मानसिक परेशानियां तो दूर होंगी ही और धन लाभ के योग भी बनेंगे।
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और यदि आप होलिका दहन की रात एक कटोरी चीनी का बूरा लें और उसकी की पोटली बनाएं। होलिका की 7 परिक्रमा करें और पोटली को अपने सिर से 7 बार घुमाकर होलिका की अग्नि में अर्पित कर दें। इस उपाय से जीवन की बाधाएं दूर होंगी।
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है और यदि आप होलिका दहन की रात सवा किलो जौ लें और धीरे-धीरे अग्नि में इसे अर्पित करें। इस उपाय से आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे और मान-सम्मान मिलेगा।
कन्या राशि का स्वामी बुध है और यदि आप होलिका दहन की रात एक चम्मच सौंफ की पोटली बनाकर हाथ में लें और होलिका की 5 बार परिक्रमा करें तो आपके जीवन में इसके शुभ फल मिल सकते हैं।
तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है और यदि आप होलिका दहन की रात 3 जायफल और 3 काली मिर्च लेकर होलिका की परिक्रमा करें और जायफल और काली मिर्च को होलिका की अग्नि में अर्पित करें। इससे आपके जीवन की नकारात्मक शक्तियां दूर होंगी।

वृश्चिक राशि के लोग यदि 100 ग्राम पीली सरसों लेकर होलिका की 9 बार परिक्रमा करेंगी और सरसों को होलिका की अग्नि में प्रवाहित करें। इस उपाय से आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे और धन लाभ के योग भी बनेंगे।
यह भी पढ़ें- Holika Dahan Buri Nazar Ke Upay: होलिका दहन की रात करें पीली सरसों के ये उपाय, बुरी से बुरी नजर होगी दूर
धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं और यदि आप होलिका दहन की रात 100 ग्राम साबुत चावल और 50 ग्राम सफेद तिल की पोटली बनाकर होलिका की अग्नि में अर्पित करेंगी तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रह सकती है। इस दिन आपको होलिका की परिक्रमा 11 बार करनी चाहिए।
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है यदि आप होलिका दहन की रात को 5 हल्दी को गांठ लें और होलिका दहन की परिक्रमा 7 बार करेंगी तो आपके जीवन में इसके सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे सकते हैं। इससे आपको ग्रह दोषों से मुक्ति भी मिलती है।
कुंभ राशि के स्वामी शनि देव को माना जाता है। यदि आप होलिका दहन की रात में काली उड़द दाल और काले तिल को बराबर मात्रा में मिलाकर पोटली तैयार करेंगी और होलिका दहन की अग्नि की 7 बार परिक्रमा करने के बाद होलिका की अग्नि में इसे प्रवाहित करेंगी तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। यही नहीं कुंभ राशि को शनि की साढ़े साती के प्रभाव से बचने में भी मदद मिलेगी।
मीन राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं और यदि आप होलिका दहन की रात को 50 ग्राम जीरा, 5 हल्दी की गांठ, 1 चंदन की लकड़ी को आपस में रखें और इस पोटली को होलिका की अग्नि में अर्पित कर दें। होलिका की कम से कम 11 बार परिक्रमा जरूर करें। इससे आपके जीवन की बाधाएं दूर होने लगेंगी।
अगर आप भी होलिका दहन की रात में अपनी राशि अनुसार यहां बताए उपायों को आजमाएंगी तो आपके जीवन में आने वाली सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।