
क्या आपको सर्दियों की धूप याद है, जब आपकी दादी संतरा छीलती थीं? खाने से पहले वह अक्सर इसके छिलके को हल्का सा मोड़कर हवा में छिड़क देती थीं या अंदर वाले हिस्से को हाथों पर रगड़ लेती थीं। कई बार तो ऐसा भी होता था कि मम्मी खाना बनाते समय आलू के छिलकों को आंखों के नीचे रगड़ लेती थीं।
तब हमें ये सब अजीब लगता था, लेकिन आज हम उसी पर रिसर्च कर रहे हैं। हाल ही में कुछ दिलचस्प वैज्ञानिक जानकारियों से पता चला है कि आलू के छिलके में पाया जाने वाला कैटेकोलेज एंजाइम डार्क सर्कल्स को कम करता है और केले के छिलके में मौजूद एस्टरिफाइड फैटी एसिड्स मुंहासों से लड़ते हैं और त्वचा को रिपेयर करते हैं।
तब एहसास हुआ कि हम जो चीजें कूड़ेदान में फेंक देते हैं, वही आज बोतलों में खरीद रहे हैं। जी हां, हमारी किचन किसी मेडिसिन कैबिनेट से कम नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे हमने मान लिया कि पैकेज्ड मतलब बेहतर। हमने ताजे और एक्टिव एंजाइम्स को छोड़कर प्रिजर्व्ड केमिकल्स को अपनाया।
जिस तरह योग का मतलब सिर्फ मैट पर आसन करना नहीं है, बल्कि प्रकृति के साथ जुड़ना भी है, ठीक वैसे ही इन किचन स्क्रैप्स का इस्तेमाल करना प्रकृति के प्रति सम्मान है, भोजन के प्रति कृतज्ञता, जो हमें पोषण देता है।
अगली बार जब आप आलू छीलें या केला खाएं, तुरंत कूड़ेदान की तरफ न बढ़ें। एक पल रुकें। अपनी नानी-दादी को याद करें और प्रकृति को आपको ठीक करने दें, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक बार में आपको सिर्फ एक छिलके का इस्तेमाल करना है। इसकी जानकारी पुणे की न्यूट्रिशन कोच आकांशा गावा ने शेयर की है।

आलू के छिलके के सफेद वाले हिस्से को सीधे आंखों के नीचे रगड़ें। इसमें मौजूद नैचुरल कैटेकोलेज़ एंजाइम हल्के ब्लीच की तरह काम करता है। यह डार्क सर्कल हल्के करने, सूजन कम करने और आंखों के नीचे की थकान मिटाने में मदद करता है। रेगुलर इस्तेमाल से आंखों के आसपास की त्वचा साफ और फ्रेश दिखने लगती है।
संतरे के छिलकों को धूप में सुखाकर इसका पाउडर बनाएं। इस पाउडर को दही, गुलाबजल या शहद के साथ मिलाकर फेस मास्क की तरह लगाएं। संतरे के छिलकों में विटामिन C की मात्रा फल से भी ज्यादा होती है। यह कोलेजन बढ़ाता है, स्किन को ब्राइट बनाता है और काले धब्बों को तेजी से कम कर सकता है।

केले के छिलके के अंदर वाली सफेद साइड को चेहरे पर 15–20 मिनट तक रगड़ें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड्स मुंहासों को कम करते हैं, स्किन को सॉफ्ट बनाते हैं और सन डैमेज को धीरे-धीरे ठीक करते हैं। ड्राई और डल स्किन के लिए यह नेचुरल मॉइस्चराइजर बूस्टर है।
यह भी पढ़ें- कैसे स्किन को बेदाग बनाता है संतरे का छिलका? इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, दिखेगा फर्क
पपीते के छिलके की अंदर वाली साइड को चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। इसमें मौजूद पैपेन एंजाइम डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे हटाता है। इससे त्वचा की नेचुरल एक्सफोलिएशन होती है और तुरंत ग्लो दिखने लगता है। यह टैन और रफ स्किन के लिए बेहद असरदार है।

तरबूज के छिलके की सफेद ठंडी साइड को चेहरे पर रगड़ें। इसमें मौजूद सिट्रुलिन एमिनो एसिड त्वचा को शांत करता है, रेडनेस कम करता है और ड्राई स्किन को तुरंत हाइड्रेशन देता है। गर्मियों में यह नेचुरल कूलिंग टोनर की तरह काम करता है।
यह भी पढ़ें- तरबूज के छिलके को चेहरे पर रगड़ने से मिलते हैं ये 3 गजब के फायदे, एक्सपर्ट से जानें
ब्यूटी हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स में नहीं मिलती। कभी-कभी आपकी रसोई में कचरे की टोकरी के किनारे खड़ी होती है। बस आपको इस पर ध्यान देना होगा।
अगली बार छिलका फेंकने से पहले सोचिए, शायद वही आपकी स्किन का सबसे सस्ता और सबसे प्यारा सीक्रेट हो। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।