Wed Apr 15, 2026 | Updated 06:37 AM IST
image

Leftover Soap Scrap Reuse Ideas: साबुन के बचे टुकड़ों का ऐसे करें इस्तेमाल, बिना खर्च के घर रहेगा फ्रेश

What To Do With Soap Leftover Pieces: साबुन के बचे हुए छोटे टुकड़ों को अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसका इस्तेमाल अपने घर को महकाने के लिए कर सकती हैं? नीचे जानें-
Editorial
Updated:- 2026-04-14, 16:17 IST

Soap Reuse Ideas: अक्सर हमारे घरों में साबुन जब छोटा हो जाता है, तो उसे इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है और हम उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि साबुन के बचे हुए छोटे-छोटे बचे हुए टुकड़े बड़े काम के साबित हो सकते हैं? इन्हें फेंकने के बजाय आप इनका उपयोग करके न केवल पैसे बचा सकती हैं, बल्कि अपने घर को महका भी सकती हैं। हो सकता है कि आपको यह बात पढ़कर थोड़ा अजीब लगे, लेकिन यह सच है। इसके लिए आपको साबुन के टुकड़ों का किस तरीके से इस्तेमाल करना है, यह पता होना चाहिए?

आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर घर को बिना खर्च के फ्रेश रख सकती हैं।

बाथरूम के लिए खुशबूदार बाउल

bache-hue-sabun-ka-istemal-1764937332260

बाथरूम को फ्रेश रखने के लिए अक्सर लोग बाजार में मिलने वाले एयर फ्रेशनर का यूज करते हैं, लेकिन अगर साबुन के टुकड़े पड़े हैं, तो आप इसका इस्तेमाल महंगे एयर फ्रेशनर की जगह कर सकती हैं। साबुन के अलग-अलग रंग के टुकड़ों को इकट्ठा करें और उन्हें एक कांच के छोटे बाउल या डेकोरेटिव जार में डाल दें। इस जार को बाथरूम के सिंक के पास या किसी कोने में रख दें। बाथरूम में जब नमी बढ़ेगी, तब साबुन की खुशबू अपने आप फैलने लगेगी।

इसे भी पढ़ें- अरे रुकिए! मत फेंकिए कपड़े धोने वाले साबुन के बचे हुए टुकड़े, ऐसे करें इस्तेमाल... घर के हर एक क्लीनर की कर देगा छुट्टी

कालीन और पायदान की फ्रेशनेस

घर के कालीन और पायदान अक्सर धूल और पैरों की महक सोख लेते हैं। इसे ठीक करने के लिए साबुन के टुकड़ों को सुखाकर बिल्कुल बारीक पीस लें और इसे बेकिंग सोडा के साथ मिला लें। इस मिश्रण को कालीन पर छिड़कें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर झाड़ू से साफ कर लें। यह कालीन के रेशों में छिपी गंध को खत्म करके कमरे को फ्रेश रखने में मदद करेगा।

लिक्विड एयर फ्रेशनर स्प्रे

अगर आप चाहती हैं कि आपका घर तुरंत महक उठे, तो आप साबुन के टुकड़ों से स्प्रे फ्रेशनर बना सकती हैं। इसके लिए साबुन के टुकड़ों को एक कप गर्म पानी में डालकर घोल लें। जब साबुन पूरी तरह मिल जाए, तो इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भर लें। आप चाहें तो इसमें दो-तीन बूंदें नींबू का रस या पुदीने का तेल भी डाल सकती हैं। इस स्प्रे का इस्तेमाल आप पर्दे, सोफे के पीछे या बाथरूम के कोनों में कर सकती हैं।

वॉशरूम के लिए बनाएं पोटली फ्रेशनर

leftover-shoes-reuse-ideas-make-these-things-solve-household-problem-1773410105173

साबुन के टुकड़ों से आप वॉशरूम के लिए भी फ्रेशनर बना सकती हैं। इसके लिए साबुन के बचे हुए टुकड़ों को कद्दूकस कर लें। अब एक पतला मलमल का कपड़ा या नेट वाला कपड़ा लें। अब उसमें इस बुरादे को भरकर एक सुंदर रिबन से बांध दें। इस पोटली को आप अपनी वॉश बेसिन या वॉशरूम में टांग सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Leftover Soap Reuse Ideas: साबुन के टुकड़े को न समझें बेकार, किचन के मुश्किल कामों का हैं परमानेंट इलाज

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Shutterstock


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।