
Drain Flies: आपने भी यह गौर किया होगा कि सिंक, बाथरूम और वॉश बेसिन के आसपास छोटे-छोटे कीड़े भिनभिनाने लगते हैं? इन्हें ड्रेन फ्लाइज कहा जाता है। ये कीड़े काटते भी हैं, जिनकी वजह से आपको परेशानी हो सकती है।
यही नहीं, किचन में मौजूद ड्रेन फ्लाइज खाने को दूषित कर देते हैं। अगर इस खाने को आप खा लें, तो आपकी तबियत बिगड़ सकती है। इसलिए आपको वक्त रहते ही इन फ्लाइज से छुटकारा पा लेना चाहिए। अब आपको लग रहा होगा कि इनके लिए बाजार में मिलने वाले इंसेक्ट रिमूवर चाहिए होगा? नहीं ऐसा नहीं है। आज इस आर्टिकल में हम आपको ड्रेन फ्लाइज से निजाप पाने के आसान तरीके बताएंगे।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल खाने से लेकर घर की सफाई तक के लिए किया जाता है। घर में मौजूद कीड़े-मकौड़ों की समस्या को भी कम करने के लिए बेकिंग सोडा फायदेमंद है।
ड्रेन फ्लाइज से छुटकारा पाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। नाली के आसपास मौजूद मक्खियों को मारने के नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
इसे भी पढ़ें: घर में भिनभिनाती मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
यह कहना गलत नहीं होगा कि किचन सिंक कि कितनी भी सफाई कर लें, तब भी यह गंदा हो ही जाता है। गंदगी तक को ठीक था, लेकिन क्या हो जब सिंक के आसपास फ्लाइज का कब्जा हो जाए? ऐसे में पूरा किचन गंदा हो जाता है।
ये कीड़े खाने में भी घुसकर इसे दूषित कर सकते हैं। किचन सिंक में होने वाले फ्लाइज से निजात पाने के लिए आप अमोनिया पाउडर का उपयोग कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Easy Tips: इन आसान टिप्स से किचन में आने वाली मक्खियों से पाएं छुटकारा

कुछ लोगों के कमरे या आंगन में वॉश बेसिन होता है। वॉश बेसिन के पास भी कीड़े होने लगते हैं। इन कीड़ों को भगाने के लिए आपको किसी केमिकल क्लीनर की जरूरत नहीं है। आप आसान घरेलू उपाय भी आजमा सकती हैं।
एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल बालों पर किया जाता है। इसके अलावा, सेब के सिरके का सेवन करने से भी फायदा होता है। आप इसकी मदद से ड्रेन फ्लाइज से छुटकारा पा सकती हैं। ड्रेन फ्लाइज से निजात पाने के लिए ऐसे करें सेब के सिरका का इस्तेमाल-
अगर आप चाहती हैं कि आपके घर में ड्रेन फ्लाइज न हो, तो घर में मौजूद नालियों को साफ रखें। इनमें बाल, शैंपू के पैकेट और कचरा न डालें। हफ्ते में एक बार सभी नाली की अच्छे से सफाई करें। केवल नाली में गर्म पानी डालने से भी फायदा होगा। गर्म पानी कचरे आदि को तोड़ देता है। इससे नाली जाम नहीं होती। साथ ही, कीड़े-मकौड़े भी नहीं होते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।