herzindagi
tips to get rid from house fly

घर में भिनभिनाती मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

आज हम आपको बताएंगे घर में मौजूद मक्खियों से छुटकारा पाने के तरीकों के बारे में।  
Editorial
Updated:- 2022-07-22, 14:27 IST

घरों में मौजूद मक्खी-मच्छर एक बड़ी समस्या है। खासकर गर्मी के मौसम में मक्खियां बहुत ज्यादा परेशान करती हैं। मक्खियों की वजह से तरह-तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं इसलिए लोग इनसे बचने के लिए कई उपाय अपनाते हैं। कुछ लोग तो मक्खियों को भगाने के लिए महंगे स्प्रे भी खरीदते हैं लेकिन बावजूद इसके मक्खियां पीछा छोड़ने का नाम नहीं लेती हैं। लेकिन अब से आपको मक्खियों को भगाने के लिए दवा खरीदने पर खर्च करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको मक्खियों को भगाने के लिए ऐसे उपाय बताएंगे जो बहुत आसान, सस्ते और असरदार हैं।

मक्खियों को भगाने के लिए ऐसे बनाए स्प्रे

मक्खियों को भगाने के लिए आप घर पर ही स्प्रे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए सिर्फ दो चीजें, नींबू और नमक। 1 कप पानी में 1-2 नींबू का रस और 2 चम्मच नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस लिक्विड को एक स्प्रे बोतल में डालें और आपके घर में जहां-जहां मक्खियां मौजूद हैं वहां छिड़क दें। कहा जाता है कि मक्खियां खट्टेपन को झेलने में असक्षम होती हैं। ऐसे में स्प्रे छिड़क देने से सारी मक्खियां भाग जाती हैं। (जंग लगने से खिड़की या दरवाजे नहीं खुल रहे हैं तो फॉलो करें टिप्स)

इसे भी पढ़ेंःघाघरे से लेकर न्यूड फोटोशूट तक, रणवीर सिंह का जेंडर स्टीरियोटाइप तोड़ना लोगों को इतना चुभता क्यों है?

कॉर्न स्टार्च और चीनी का करें इस्तेमाल

कॉर्न स्टार्च और चीनी के घोल का इस्तेमाल करके भी भिनभिनाती मक्खियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए चीनी और कॉर्न स्टार्च को मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। इसके बाद इस घोल को घर में मौजूद गत्ते पर फैला दें। इस गत्ते को उस जगह पर रखें जहां सबसे ज्यादा मक्खियां आती हैं। मक्खियां गत्ते पर बैठते हीचिपक जाएंगी और आपको छुटकारा मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ेंःगाय को न छूने से लेकर पीरियड्स के कपड़े दफनाने तक, ये हैं भारत में पीरियड्स से जुड़े रीति-रिवाज

सेब और लौंग से भागेगी मक्खियां

बताया जाता है कि मक्खियां लौंग की खुशबू बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं। ऐसे में अगर आप सेब के छोटे-छोटे टुकड़े करके उनमें लौंग डाल दें और इन टुकड़ों को वहां रख दें जहां मक्खियां आती हैं तो मक्खियां खुद ब खुद भाग जाएंगी। आप चाहे तो सेब की जगह खीरे या किसी और चीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप भी मक्खियों से परेशान हैं तो ऊपर बताए हुए तरीकों की मदद ले सकते हैं। इन तरीकों की मदद से घर से मक्खी भाग भी जांएगी और आपको अलग से खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। आपको ये सारे तरीके कैसे लगे? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।