
प्राचीन समय में तांबे के बर्तनों में खाना खाया जाता था। एक समय था, जब नदी में तांबे के सिक्के चढ़ाए जाते थे। क्या आप जानते हैं इसका कारण। तांबा पानी को शुद्ध करने का काम करता है। आज भी कुछ घरों में तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर पानी पीने के लिए तांबे की बोतल का उपयोग किया जाता है। बोतल आसानी से गंदी हो जाती है। इसलिए इसे साफ करना जरूरी होता है। गंदी बोतल से पानी पीने की वजह से आप बीमार भी पड़ सकते हैं।
तांबे की बोतल को साफ करने के लिए आपको किसी महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं है। आप घर में मौजूद बेकिंग सोडा से लेकर नींबू तक से बोतल की अच्छे से सफाई कर सकती हैं। चलिए जानते हैं तांबे की बोतल में पानी पीने से लेकर इसे साफ करने तक का तरीका।

तांबे की बोतल को साफ करने के लिए पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बदबू से लेकर गंदगी को साफ करने में मददगार है। बोतल को साफ करने के लिए आपको इसे गर्म पानी से भर लेना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि पानी बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा नहीं होना चाहिए। गर्म पानी बोतल पर जमी हुई धूल को हटा देगा। आखिर में ब्रश की मदद से बोतल को स्क्रब कर लें। दोबारा बोतल को पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें: पानी की बोतलों को नया जैसा बनाने के लिए लें इन ट्रिक्स की मदद

जब बात सफाई की आती है, तो बेकिंग सोडा का नाम सबसे पहले आता है। बेकिंग सोडा बेहद कारगर घरेलू उपाय है। आज भी लोग तांबे की बोतल में पानी पीते हैं। बोतल को भी साफ रखना जरुरी है,क्योंकि गंदी बोतल से पानी पीने की वजह से तबियत खराब हो सकती है। तांबे की बोतल को साफ करने के लिए भी बेकिंग सोडा फायदेमंद है। इसके लिए आपको बेकिंग सोडा में थोड़ा सा गुनगुना पानी मिलना होगा। बेकिंग सोडा का थिक पेस्ट बना लें।
अब एक ब्रश या स्पॉन्ज पर पेस्ट लगाएं और इससे बोतल को साफ कर लें। कुछ देर बोतल को रगड़ने के बाद पानी से धो लें। बेकिंग सोडा के उपयोग से तांबे की बोतल पहले जैसी चमकदार हो जाएगी। अगर बोतल ज्यादा गंदी है, तो बेकिंग सोडा के पेस्ट को कम से कम एक घंटे के लिए सेट होने दें। (बेकिंग सोडा से जुड़े हैक्स जानें)
इसे भी पढ़ें: पानी की प्लास्टिक की बोतल से आ रही है सड़ी बदबू, तो इस 1 ट्रिक से करें साफ

नींबू का इस्तेमाल केवल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए ही नहीं किया जाता है। तांबे की बोतल साफ करने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। नींबू में सिट्रस एसिड पाया जाता है, जो क्लीनिंग के काम आता है। बोतल को साफ करने के लिए एक कटोरे में थोड़ा सा नमक डालें। अब नींबू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। नमक को नींबू के टुकड़ों के ऊपर छिड़के। अब इसे बोतल पर रगड़ लें। नींबू को निचोड़ते रहें, ताकि रस और नमक अच्छे से मिक्स हो जाए। ये तो हो गई बोतल की बाहर से सफाई।
बोतल को अंदर से साफ करने के लिए गर्म पानी, सिरका,नमक और नींबू के टुकड़े डालें। अब बोतल को अच्छे से हिला लें। करीब 15-20 मिनट बाद बोतल को डिश वॉशिंग लिक्विड से धो लें।
नोट: कोशिश करें कि रोजाना एक बार बोतल को गर्म पानी से साफ कर लें। हफ्ते में एक बार बोतल को डीप क्लीन करें, ताकि गंदगी-धूल आदि हट जाए।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।