
अक्सर ऐसा होता है कि रोजाना पानी या दूध रखने वाली बोतल में कुछ दिनों बाद बदबू आने लगती है। यह समस्या खासकर तब और बढ़ जाती है जब आप प्लास्टिक, स्टील या फिर ग्लास की बोतल का रोजाना इस्तेमाल कर रहे होते हैं। इसके बावजूद भी इसमें से बैक्टीरिया पनप जाते हैं और यही बदबू का कारण बनते हैं।
इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ ऐसे टिप्स हैं जिनसे बोतल की साफ-सफाई बहुत ही आसानी से की जा सकती है। साथ ही, बोतल की बदबू को दूर भी किया जा सकता है, तो आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि कैसे अपनी रोजाना इस्तेमाल होने वाली बोतल से बदबू को दूर किया जा सकता है।

उबलता हुआ पानी बैक्टीरिया और बदबू दोनों को दूर करने में कारगर होता है। खासकर स्टील या मेटल की बोतलों के लिए यह तरीका बहुत उपयोगी माना जाता है। इसे अपनाने के लिए एक गिलास उबलता हुआ पानी बोतल में डालें।
इसे जरूर पढ़ें- प्लास्टिक की बोतल फेंके नहीं, इस तरह बनाएं यूनिक गमले
फिर ढक्कन लगाकर उसे कुछ देर रखें और फिर खाली कर दें। इसके बाद ठंडे पानी से रिन्स कर लें। ऐसा आप रोजाना कर सकते हैं, ताकि कोई भी बैक्टीरिया बोतल में पैदा नहीं हो पाएगा।
अगर बोतल से लगातार बदबू आ रही है, तो उसे अच्छी तरह धोने के बाद धूप में रख दें। सूर्य की किरणों में प्राकृतिक कीटाणुनाशक गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। इसे अपनाने के लिए साफ की हुई बोतल और ढक्कन को 1-2 घंटे धूप में रखें। इससे बदबू नहीं आएगी और आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं होगी।

टी ट्री ऑयल एक प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल तेल है, जो बैक्टीरिया और गंध को दूर करने में बहुत प्रभावी होता है। इसे बोतल की सफाई में इस्तेमाल करना एक बेहतरीन ऑप्शन है, खासकर जब बोतल में बार-बार इस्तेमाल से बदबू आने लगे।
इसे अपनाने के लिए एक गिलास गुनगुना पानी लें और इसमें टी ट्री ऑयल की बूंदें डालकर अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को बोतल में डालें और अच्छी तरह से हिलाएं, ताकि तेल की खुशबू और एंटी-बैक्टीरियल गुण पूरे बोतल में फैल जाएं। बस इसे साफ पानी से धोकर रख दें।
मार्केट में मौजूद सोडा टैबलेट्स खासतौर से बोतल की सफाई के लिए बनाए गए होते हैं। इनमें छोटे-छोटे फिजी टैबलेट्स होते हैं, जो बोतल की दीवारों पर जमी गंदगी को हटाने में मदद होते हैं।
इसके लिए आप एक टैबलेट को बोतल में डालें और उसमें पानी भर दें। यह टैबलेट घुलकर खुद ही बोतल को साफ करेगा। फिर उसे रिन्स कर लें और नियमित इस्तेमाल से बोतल हमेशा साफ और बदबू से दूर रखें।
इसे जरूर पढ़ें- पानी की बोतलों को नया जैसा बनाने के लिए लें इन ट्रिक्स की मदद

सबसे पहले और सबसे जरूरी चीज यह है कि आप अपनी बोतल को हर रोज साफ करें। आप प्लास्टिक या मेटल की बोतल को रात में सोने से पहले अच्छी तरह से धो लें और सूखा कर रख दें। इसके लिए एक बर्तन धोने वाला लिक्विड और गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
बोतल के ढक्कन को भी अच्छे से धोएं और उसे पूरी तरह सूखने दें। रोजाना सफाई से बैक्टीरिया जमा नहीं होते और बदबू आने की संभावना कम होती है।
इन टिप्स की मदद से बोतल की सफाई करें। अगर आपको ये ब्रेकफास्ट रेसिपी पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।