प्लास्टिक का इस्तेमाल ऐसे तो पर्यावरण के लिए सही नहीं माना जाता है। हम चाहकर भी प्लास्टिक को अपनी जिंदगी से नहीं निकाल पा रहे हैं क्योंकि पानी, कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड जूस, रिफाइंड और अन्य कई चीजें प्लास्टिक की बोतलों में ही आती हैं। जिनके खाली हो जाने पर हम इन्हें कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन यह पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। क्या आप जानती हैं प्लास्टिक की बोतलों को फेंकने की जगह, उनसे साज-सजावट भी की जा सकती है।
प्लास्टिक की बोतल से आप घर सजाने की कई चीजें बना सकती हैं। लेकिन आज हम आपको प्लास्टिक की बोतल से यूनिक गमले बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं।
प्लास्टिक की बोतल से गमले कैसे बनाएं?
प्लास्टिक की बोतल के गमले बनाने के लिए इसे सबसे पहले दो हिस्सों में काट लें। पहले नीचे वाले हिस्से को अपने पसंदीदा कलर से पेंट कर दें। अगर आपने डार्क कलर का इस्तेमाल किया है, तो सफेद रंग से इसपर डिजाइन बना सकती हैं और हल्के रंग का इस्तेमाल किया है तो काले रंग से भी डिजाइन बनाया जा सकता है। अगर आप बोतल को पेंट नहीं करना चाहतीं, तो फिर किसी रंगीन ऊन से भी सजा सकती हैं। सजाने के बाद बोतल में मिट्टी भरकर पौधा लगा लें।
प्लास्टिक की बोतल के ऊपरी हिस्से से हैंगिंग गमला बनाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले किसी पैनी चीज को गर्म करके बोतल के दो तरफ छेद कर लें। इसके बाद अपने पसंदीदा रंग से पेंट कर लें और फिर छेद में रस्सी या मोटा धागा डाल दें। सजावट करने के बाद इसमें भी मिट्टी डालकर पौधा लगा लें। इसे दीवार पर लगी किसी कील या हुक पर टांगा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- घर पर पड़ी पुरानी प्लास्टिक बोतल को इस तरह करें रियूज
प्लास्टिक की बोतल से बनाएं हैंगिंग गार्डन
घर में अगर जगह की कमी है, लेकिन आप छोटे-छोटे पौधों की शौकीन हैं तो हैंगिंग गार्डन भी बना सकती हैं। इसके लिए 10 से 15 प्लास्टिक की एक साइज की बोतलें जमा कर लें। इन सभी बोतलों को एक साइड से थोड़ा काट लीजिए।
बोतलों को लटकाने के लिए इनमें दोनों तरफ दो-दो छेद करें, ध्यान रहे कि सभी छेद एक लाइन में होने चाहिए। इससे बोतलों को एक साथ लटकाने में आसानी होगी। अब इन छेदों में मजबूत धागा, रस्सी या फिर तार डालकर आपस में बांध लें। बोतलों को एक साथ बांधने के बाद उनमें मिट्टी डालकर पौधा लगा लें और अपनी मनपसंद जगह पर टांग सकती हैं। हैंगिंग गार्डन की बोतलों को भी आप पेंट करके या यूनिक तरह से सजा सकती हैं। प्लास्टिक की बोतल को रियूज करने के कई तरीके हैं।
प्लास्टिक के गमलों को कैसे सजाएं?
प्लास्टिक की बोतल से बने गमलों को आप अनेक तरह से सजा सकती हैं। बोतल के हिस्सों को काटने के बाद इन्हें पेंट कर लें और इसपर अब चाहे तो बिल्ली वाला डिजाइन बनाएं या फिर अलग-अलग इमोजी।
इसे भी पढ़ें- इस तरीके से प्लास्टिक की गंदी बोतलों में जमी गंदगी मिनटों में होगी साफ
प्लास्टिक की बोतल से आप जानवरों की शेप वाले गमले भी बना सकती हैं, इसके लिए आपको इन्हें कुछ अलग शेप में काटना होगा। खरगोश की शेप वाला गमला बनाने के लिए प्लास्टिक की बोतल को ऐसे काटें, जिससे उसके बड़े कान भी रहें। शेर की शेप वाला गमला बनाने के लिए एक तरफ से बोतल को ज्यादा काटें और दूसरी तरफ से लंबा रखें। बोतलों को काटने के बाद अपनी क्रिएटिविटी से उन्हें रंग लें और उसपर डिजाइन बनाएं
प्लास्टिक की बोतल से यूनिक गमले कैसे बनाए जा सकते हैं, यह तो आप समझ ही गई होंगी। प्लास्टिक की बोतल से गमलों के साथ-साथ आप गार्डनिंग से जुड़े कई काम किए जा सकते हैं। आपकी इस आर्टिकल के बारे में क्या राय है यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों