herzindagi
best ways to reuse bottle

DIY Reuse Bottle: घर पर रखी पुरानी बोतल से बनाएं ये 3 कमाल की चीजें

घर पर रखी बोतल या तो हम फेंक देते हैं या फिर कबाड़ में निकाल देते हैं। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप इसे दोबारा इस्तेमाल में ला सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-09-29, 18:46 IST

Reuse Bottle Hacks: अक्सर हम सभी अलग-अलग तरह बोतल खरीदकर लाते हैं, ताकि उसमें पानी भरकर बाहर ले जाएं या फिर घर के फ्रिज में एक तरह की बोतल को रख पाएं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ये कुछ समय बाद खराब होने लगती हैं। इसकी वजह से या तो हम इन्हें फेंक देते हैं या फिर कबाड़ में निकाल देते हैं। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे। जिनको ट्राई करके आप घर पर बोतल रीयूज कर  सकती हैं। 

बोलत का इस्तेमाल कर बनाएं डेकोर आइटम (How to Reuse Old Plastic Bottle In The Garden)

Flower decor item

आप घर पर रखी बेकार बोतल से डेकोर आइटम बना सकती हैं। 

  • इसके लिए आपको एक खाली बोतल लेनी है।
  • फिर इसमें कलरफुल रिबन या फिर पेपर लगाने हैं।
  • अब इसे ग्लू की मदद से चिपकाने हैं। 
  • इसके बाद इसमें आपको आर्टिफिशियल फ्लावर लगाने हैं। 
  • फिर इसे आपको अपने घर की टेबल पर सजाना है।
  • इस तरीके से आप बोतल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

बोतल से बनाएं हैंगिंग लैम्प (Reuse Old Bottle)

Hanging lamp

अगर आपको बोतल को अलग तरीके से इस्तेमाल करना है तो इसके लिए आप इससे हैंगिंग लैम्प बना सकती हैं। 

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको बोतल को अच्छे से साफ करना है।
  • फिर इसे स्प्रे पेंट करना है। इसके लिए आपको किसी भी तरह का कलर चूज कर सकती हैं।
  • अब आपको इसके ऊपर कलरफुल हार्ड पेपर से लैंप का कवर बनाना है। 
  • फिर उसके ऊपर सेट करना है। 
  • इससे पहले आपको लाइट होल्डर लगाकर लाइट को इसमें (पुरानी झाडू को रीयूज करने का तरीका) सेट करना है। 
  • इस तरीके से आपका लेम्प बनकर तैयार हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Reuse Plastic Bottles: घर पर पड़ी पुरानी प्लास्टिक बोतल को इस तरह करें रियूज

बोतल का इस्तेमाल कर बनाएं स्टोरेज आइटम

Bottle decor items for home

अगर आपको लगता है कि छोटा-छोटा सामान बाहर बिखरा पड़ा है तो ऐसे में आप इसे संभालने के लिए बोतल (पुराने कपड़ों को करें इस्तेमाल) की मदद से स्टोरेज कंटेनर बना सकती हैं।

  • इसको बनाने के लिए आपको बोतल लेनी है।
  • फिर इसे अच्छे से साफ करना है।
  • अब इसमें अपनी पसंद की पेंटिंग करनी है।
  • फिर इसे टेबल पर रखना है और इसमें पेन, पेंसिल, या फिर छोटे-छोटे सामान को रखना है। 
  • इससे आपका सामान भी सिमट जाएगा और टेबल भी काफी अच्छी लगेगी।

इसे भी पढ़ें: पुराने पड़े कप को इन तरीकों से करें रियूज

इस तरीके से आप बोतल का इस्तेमाल घर पर कर सकती हैं और घर को अच्छे से डेकोरेट कर सकती हैं।

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।