Wed Apr 1, 2026 | Updated 10:51 AM IST HZ Awards 2026
image

Navratri Chunari Reuse Ideas: नवरात्रि के बाद माता की चुनरी को इधर-उधर रखने के बजाय इन 5 स्मार्ट तरीकों से करें इस्तेमाल

नवरात्रि में माता रानी को चढ़ाई गई चुनरी बेहद शुभ और पवित्र सामग्री मानी जाती है, इसलिए पूजा के बाद इसे कहीं भी रखना या फेंकना ठीक नहीं माना जाता है। अगर आप चाहें तो इस चुनरी को घर में ही कई शुभ और क्रिएटिव तरीकों से दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानें इस चुनरी को दोबारा इस्तेमाल करने के स्मार्ट तरीके।
Editorial
Updated:- 2026-03-26, 16:23 IST

नवरात्रि के पूजन के बाद अक्सर हमारे मन में एक सवाल उठता है कि माता को चढ़ाई गई चुनरी का क्या करना चाहिए। कई लोग इस चुनरी को घर के बाहर किसी पेड़ में बांध देते हैं, तो कभी इसे किसी नदी में प्रवाहित कर देते हैं। यही नहीं कई लोग इसे गार्डन के नीचे मिट्टी में भी दबा देते हैं। नवरात्रि में माता रानी को चढ़ाई गई चुनरी बहुत पवित्र मानी जाती है। कई लोग इसे अलमारी में रख देते हैं या इधर-उधर रख देते हैं, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता की चुनरी को सम्मानपूर्वक और शुभ कार्यों में उपयोग करना चाहिए। आप इस चुनरी को कुछ आसान और स्मार्ट तरीकों से दोबारा घर में इस्तेमाल कर सकती हैं और इसे घर से बाहर रखने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आइए आपको बताते हैं नवरात्रि के बाद माता की चुनरी को इस्तेमाल करने के 5 स्मार्ट तरीके।

घर के मंदिर में बिछाएं

what to do with mata ki chunari

अगर आपकी नवरात्रि की चुनरी इतनी बड़ी है कि आप इसे अपने घर के मंदिर में बिछौने की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं, तो इसका इस्तेमाल ऐसे ही करें। आप मंदिर का बिछौना अला-अलग चुनरियों को जोड़कर भी तैयार कर सकती हैं। नवरात्रि में चढ़ाई गई चुनरी को मंदिर की चौकी पर बिछाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और माता दुर्गा की कृपा दृष्टि भी बनी रहती है। आपको इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि चुनरी कहीं से कटी-फटी न हो और हमेशा साफ चुनरी का इस्तेमाल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: भारी-भरकम कर्टन के बिना घर को दे सकती हैं रॉयल लुक, बस ऐसे इस्तेमाल करें मम्मी की पुरानी साड़ी

पूजा की थाली सजाने में करें इस्तेमाल

कई बार हम पूजा की थाली को डेकोरेट करने के लिए कुफछ ऑप्शन खोजते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप पूजा की थाली माता की चुनरी से ही सजाएं। आप माता की छोटी चुनरी का इस्तेमाल इस तरीके से कर सकती हैं। इसके साथ ही आप थाली को और ज्यादा खूबसूरत दिखाने के लिए इसमें छोटे शीशे या सितारे लगा सकती हैं इससे थाली और सुंदर दिखाई देगी।

माता के या अन्य भगवान के वस्त्र तैयार करें

mata ke vastra

माता की चुनरी का सबसे अच्छा इस्तेमाल इससे माता के वस्त्र तैयार करना होता है। आप माता की चुनरी से किसी भी भगवान जैसे लड्डू गोपाल के या माता दुर्गा के वस्त्र तैयार कर सकती हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि चुनरी कहीं से कटी या फटी न हो।

यह भी पढ़ें- Old Pillow Cover Reuse: पुराने तकिए के कवर से बनाएं ये शानदार चीजें, बिना पैसे खर्च किए घर को मिलेगा नया लुक

कुशन कवर या डेकोरेशन में करें इस्तेमाल

अगर नवरात्रि की चुनरी नई और अच्छी स्थिति में है तो आप उससे कुशन कवर, टेबल रनर या पूजा रूम की सजावट की चीजें जैसे पूजा की आसानी बना सकती हैं। इससे घर की सजावट में धार्मिक और पारंपरिक टच आएगा और चुनरी का सम्मान भी बना रहेगा। इससे माता की चुनरी आपको घर से बाहर कहीं नैन रखनी पड़ेगी।

दरवाजे के लिए तोरण तैयार करें

toran at main door

माता की चुनरी से आप तोरण भी तैयार कर सकती हैं। इससे आप दरवाजे की खूबसूरती तो बढ़ा ही सकती हैं और चुनरी का भी ये सबसे अच्छा इस्तेमाल हो सकता है। माता की अलग-अलग रंग की चुनरी से आप कलरफुल तोरण बना सकती हैं और घर की सजा सकती हैं।

अगर आप भी नवरात्रि के बाद माता की चुनरी का इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में सोच रही हैं तो आपके लिए ये आइडियाज बेस्ट हो सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com, Amazon.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।