Fri Mar 13, 2026 | Updated 01:39 AM IST
herzindagi
Bridal Chunri Latest Designs

Bridal Chunri Latest Designs: दुल्हन के लिए बेस्ट हैं चुनरी के ये 5 ट्रेंडी डिजाइंस, देखें सबसे खूबसूरत कलेक्शन

खरमास के बाद फ‍िर से शाद‍ियों का सीजन शुरू हो जाएगा। अगर आप शादी के जोड़े के साथ ब्राइडल चुनरी देख रही हैं तो हम आपको लेटेस्‍ट कलेक्शन द‍िखा रहे हैं। इससे आपको बहुत ही प्‍यारा लुक म‍िलेगा।
Editorial
Updated:- 2026-03-12, 16:41 IST

Bridal Chunri Latest Designs: हर लड़की चाहती है क‍ि उसकी शादी सबसे स्‍पेशल हो। इसके ल‍िए वो महीनों पहले से तैयार‍ियों में लग जाती हैं। कैसा लहंगा पहनना है, उसी ज्‍वेलरी कैसी रहेगी और उस पर चुनरी कैसी होनी चाह‍िए, हर ए‍क चीज का बखूबी ध्‍यान रखती हैं। लहंगा तो आराम से खरीद ल‍िया जाता है, लेक‍िन जब बात चुनरी की आती है तो लड़क‍ियांं ड‍िजाइनर चुनरी का ऑप्‍शन ही देखती हैं।

अगर आप भी उन्‍हीं में से एक हैं, जो अपनी शादी के लि‍ए ड‍िजाइनर चुनरी खरीदना चाहती हैं तो हम आपको लेटेस्‍ट कलेक्‍शन द‍िखा रहे हैं। आइए देखते हैं लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस-

कढ़ाई वाली लाल ब्राइडल चुनरी (Embroidered Red Bridal Chunri)

हमारे यहां भारत में लाल रंग की चुनरी का खास महत्‍व होता है। ये लाल रंग की चुनरी दुल्हन के लिए एकदम परफेक्ट और ट्रेड‍िशनल लुक देने वाली है। इसके किनारों पर बना गोल्‍डन बेल-बूटे का काम और नीचे लगी बारीक फ्र‍िंज इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। जब आप इसे शादी के जोड़े के साथ पहनेंगी तो आपके लुक में चार चांद लग जाएगा।

Image Credit- Pinterest/Etsy

यह भी पढ़ें- Wedding Lehnga Reuse: एक बार पहनकर रख दिया है शादी का लहंगा, तो इन क्रिएटिव आइडियाज से बनवाएं शानदार नई ड्रेसेस

लाल बंधानी प्रिंट वाली ब्राइडल चुनरी (Red Bandhani Print Bridal Chunri)

ये चुनरी अपने ट्रेडिशनल बंधानी प्रिंट की वजह से बहुत ही प्यारी लग रही है। इसके बॉर्डर पर किया गया गोल्‍डन गोटा-पट्टी का काम इसे एक हैवी लुक दे रहा है। आप भी अपनी शादी के ल‍िए ऐसी ही चुनरी खरीद सकती हैं।

Image Credit- Pinterest/Lace Trimss India

यह भी पढ़ें- बजट में चाहती हैं रॉयल लुक, तो शादी में ये लेटेस्ट डिजाइंस वाले लहंगे करें ट्राई

मैरून जरदोजी वर्क वाली ब्राइडल चुनरी (Heavy Zardosi Work Maroon Bridal Chunri)

मैरून रंग की ये चुनरी आपको एक राॅयल लुक देगा। इस पर हाथ से की गई बारीक जरदोजी की कढ़ाई इसकी खूबसूरती बढ़ा रही है। इसके बॉर्डर पर लगे छोटे मोती बहुत ही प्‍यारे लग रहे हैं। अगर आप इसे ओढ़ेंगी तो आपको महारान‍ियाें वाला लुक म‍िलेगा।

Image Credit- Pinterest/etsy

मल्टीकलर बंधानी ब्राइडल चुनरी (Multicolored Bandhani Bridal Chunri)

ये मल्‍टीकलर चुनरी प‍िंक, ऑरेंल और ग्रीन कलर के खूबसूरत कॉम्‍ब‍िनेशन से बनी है। इस पर ट्रेड‍िशनल बंधानी प्रिंट के साथ-साथ किनारों पर चौड़ा और हैवी गोटा-पट्टी का काम किया गया है। ये आपको राजस्‍थानी लुक देगी।

Image Credit- Pinterest/Rj's Pret

यह भी पढ़ें- गर्मी के दिनों में है शादी, तो हेवी नहीं, ये लाइट वेट लहंगे बनेंगे आपकी शान

वेलवेट मैरून ब्राइडल चुनरी (Velvet Maroon Bridal Chunri with Fringe)

ये डार्क मैरून कलर की चुनरी शाद‍ियों में खूब पसंद की जाती हैं। इसकी वेलवेट चुनरी आपको रॉयल लुक देगी। इसके बॉर्डर पर बहुत ही हैवी और चौड़ी सुनहरी कढ़ाई की गई है और किनारों पर लगी लंबी फ्र‍िंज इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही है।

Image Credit- Pinterest/Mst Summa Khatun

तो अगर आप भी शादी करने जा रही हैं तो इस तरह की ब्राइडल चुनरी खरीद सकती हैं। इससे आपको एक खूबसूरत लुक म‍िलेगा।

यह भी पढ़ें- Lehenga Designs: हल्दी फंक्शन में नजर आना चाहती हैं सबसे अलग तो येलो की जगह ऑरेंज कलर के लहंगे करें स्टाइल, देखें डिजाइंस

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/Mulmul Gota & Zardosi/Fabgirl

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।