Fri Mar 13, 2026 | Updated 03:11 AM IST
herzindagi
lehenga designs

बजट में चाहती हैं रॉयल लुक, तो शादी में ये लेटेस्ट डिजाइंस वाले लहंगे करें ट्राई

अगर आप शादी में पहनन के लिए बजट में लहंगा चाहती हैं तो,आप इस तरह के लहंगे का चुनाव कर सक्त्यी हैं जो न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-17, 17:14 IST

लहंगा शादी के मौके पर स्टाइल करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है और इसमें आपका लुक खूबसूरत साथ ही, रॉयल भी नजर आता है। बाजार में आपको कई तरह के पैटर्न वर्क और कलर ऑप्शन के साथ लहंगे मिल जाएंगे जिन्हें आप शादी पर स्टाइल कर सकती हैं। लेकिन, अगर आप बजट में लहंगा लेना चाहती हैं तो, ये आर्टिकल आपका काम का हो सकता है।

लहंगे के 3 डिजाइंस हैं बेस्ट

हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले 3 तरह के लहंगे दिखा रहे हैं जो आप शादी के जैसे खास मौके पर ब्यूटीफुल, रॉयल साथ ही, स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। वहीं इन लहंगे को आप सस्ते दाम में खरीद कर स्टाइल कर सकती हैं।

lehenga designs (19)

एम्ब्रॉयडरी वर्क लहंगा

स्टाइलिश लुक के लिए शादी में इस तरह के एम्ब्रॉयडरी वर्क लहंगा का चुनाव कर सकती हैं। इस लहंगे में बेहद ही खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई है साथ ही, इसके साथ जो भी ब्लाउज है वो स्लीवलेस और,वी-नेक डिजाइन में है। इस तरह का एम्ब्रॉयडरी वर्क लहंगा आप बाजार या ऑनलाइन प्लेटफार्म से 2,000 रुपये की कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।

इस लहंगे के साथ आप मिरर वर्क ज्वेलरी साथ ही, फुटवियर में आप हील्स स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- lehenga Choli: गणगौर में पहनें ये लहंगा चोली, पसंद करें सबसे अलग डिजाइन

जोर्जेट लहंगा

lehenga designs (20)

अगर आप कुछ डिजाइन में पहनने का सोच रही हैं तो, आप इस तरह के जोर्जेट लहंगे का चुनाव कर सकती हैं। यह लहंगा प्लेन में है साथ ही, इसके ब्लाउज में बेहद ही खूबसूरत वर्क किया हुआ है। जो आपके लुक को न्यू टच देने का काम करेगा। इस तरह का लहंगा आप कई सारे कलर ऑप्शन के साथ 1,800 से 2,000 रुपये की कीमत में ले सकती हैं।

इस जोर्जेट लहंगे के साथ स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप सिंपल ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।

lehenga designs (18)

नेट लहंगा

अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो, आप इस तरह के नेट लहंगे का चुनाव कर सकती हैं, इस नेट लहंगा में बेहद ही खूबसूरत वर्क किया हुआ है साथ ही,इसके साथ जो ब्लाउज है वो बैकलेस और स्लीवलेस है। इस तरह का नेट लहंगा आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा साथ ही, ऑनलाइन भी आप इसे 2,000 से 3,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

इस लहंगे के साथ अआप चोकर या फिर सिंपल ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं साथ ही, फुटवियर में आप जूती स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-Pastel Colour Lehenga: समर वेडिंग में स्टाइल करें पेस्टल कलर लहंगा, देखें सबसे अलग डिजाइन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:royalexport, ajio

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।