herzindagi
image

kanpur Lehenga Market: सस्‍ते डिजाइनर लहंगे खरीदने हैं, तो आएं कानपुर की दालमंडी मार्केट, डिटेल में जानें मार्केट की खासियत

कानपुर का दालमंडी बाजार सस्ते और खूबसूरत डिजाइनर लहंगों के लिए मशहूर है। यहां ब्राइडल, हल्दी, मेहंदी और पार्टी वियर लहंगे कम बजट में मिल जाते हैं। जनरल गंज थोक मार्केट से जुड़ा यह इलाका वैरायटी, किफायती कीमत और मोलभाव के लिए जाना जाता है। जानें दालमंडी बाजार की खासियत, खुलने का समय और यहां पहुंचने का आसान तरीका।
Editorial
Updated:- 2026-01-17, 09:52 IST

कानपुर का दालमंडी इलाका यहां के सबसे बड़े थोक कपड़ा बाजार जनरल गंज से जुड़ा हुआ है। यहां आपको छोटी दुकानों से लेकर बड़े शोरूम तक मिल जाएंगे, जहां से आप खूबसूरत लहंगे खदी सकती हैं। इस मार्केट की सबसे अच्‍छी बात यह है कि यहां पर आपको एक से एक खूबसूरत डिजाइनर लहंगे मिल जाएंगे और इनकी कीमत भी ज्‍यादा नहीं होगी। यहां से आप ब्राइडल, हल्‍दी और महंदी के फंक्‍शन और अन्‍य किसी भी अवसर के लिए तरह-तरह के लहंगे खरीद सकती हैं। शादी का सीजन आ रहा है, इसलिए आज हम आपको इस मार्केट के बारे में डीटेल में सब कुछ बताएंगे।

दालमंडी बाजार की खास पहचान

दालमंडी बाजार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आपको डिजाइनर लहंगे किफायती दामों में मिल जाते हैं। आमतौर पर जो लहंगे बड़े बुटीक या मॉल में काफी महंगे मिलते हैं, वही स्टाइल यहां कम बजट में उपलब्ध हो जाते हैं। इस मार्केट में आपको 

ब्राइडल लहंगे

हल्दी और मेहंदी के फंक्शन के लिए हल्के लहंगे

पार्टी वियर और फेस्टिव लहंगे

सिल्क, नेट, वेलवेट और जॉर्जेट जैसे फैब्रिक में ऑप्शन

एक ही जगह पर मिल जाते हैं। यही वजह है कि कानपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग यहां शॉपिंग करने आते हैं।

यह भी पढ़ें- कानपुर की Beconganj Market से करें शादी की सस्‍ती शॉपिंग, जानें इस मार्केट में क्‍या-क्‍या है खास

fashion-boutique-display-featuring-diwalithemed-clothing-accessories_1314467-123339

दालमंडी बाजार में क्या-क्या खरीद सकते हैं?

यह मार्केट केवल लहंगों तक सीमित नहीं है। यहां आपको शादी और त्योहारों से जुड़ी लगभग हर चीज मिल जाएगी, जैसे-

  • दुल्हन के लिए हैवी एंब्रॉयडरी वाले लहंगे
  • रेडीमेड और सेमी-स्टिच्ड आउटफिट्स
  • साड़ियों की बड़ी रेंज
  • दुपट्टे, ब्लाउज और अनस्टिच्ड सूट
  • मैचिंग ज्वेलरी और एक्सेसरीज

अगर आप बजट में शॉपिंग करना चाहती हैं, तो दालमंडी बाजार आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

कीमत और मोलभाव का फायदा

दालमंडी बाजार थोक मार्केट से जुड़ा होने की वजह से यहां कीमतें अपेक्षाकृत कम होती हैं। साधारण लहंगे आपको कुछ हजार रुपये से शुरू हो जाते हैं, जबकि ब्राइडल लहंगे भी यहां काफी किफायती दामों में मिल जाते हैं।
यहां मोलभाव करना बेहद जरूरी है। अगर आप थोड़ी समझदारी से बात करें, तो दुकानदार कीमत और भी कम कर देता है, खासकर जब आप एक से ज्यादा चीजें खरीदती हैं।

दालमंडी बाजार कहां स्थित है?

दालमंडी बाजार कानपुर सेंट्रल एरिया में स्थित है और यह जनरल गंज के बेहद पास पड़ता है। आसपास के इलाके जैसे बिरहाना रोड, नयागंज और सुतरखाना भी इससे जुड़े हुए हैं, जिससे यहां पहुंचना आसान हो जाता है।

lady-fashion-concept_1324669-3752

दालमंडी बाजार खुलने और बंद होने का समय

  • बाजार खुलने का समय: सुबह लगभग 10 बजे
  • बाजार बंद होने का समय: रात 8 से 9 बजे तक

साप्ताहिक अवकाश: आमतौर पर रविवार को कुछ दुकानें बंद रहती हैं, लेकिन शादी के सीजन में कई शोरूम खुले रहते हैं।

भीड़ से बचना चाहती हैं, तो सुबह के समय शॉपिंग करना बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें- kanpur Lehenga Market: कानपुर की इस मार्केट से 5000 रुपये तक में खरीदें खूबसूरत ब्रइडल लहंगे, यहां लें Market से जुड़ी पूरी जानकारी

दालमंडी बाजार कैसे पहुंचें?

दालमंडी बाजार तक पहुंचने के कई आसान साधन हैं-

रेल मार्ग से:
अगर आप बाहर से आ रही हैं, तो कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी स्टेशन है। स्टेशन से दालमंडी बाजार की दूरी लगभग 3-4 किलोमीटर है। यहां से आप ऑटो, ई-रिक्शा या टैक्सी ले सकती हैं।

बस से:
कानपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से जनरल गंज और नयागंज के लिए सिटी बसें आसानी से मिल जाती हैं। बस से उतरकर आप पैदल या रिक्शा से दालमंडी पहुंच सकती हैं।

beautiful-red-gold-indian-bridal-lehenga-display-boutique_1369729-55925

ऑटो और ई-रिक्शा:
लोकल ट्रैवल के लिए ऑटो और ई-रिक्शा सबसे सुविधाजनक विकल्प हैं। ये आपको सीधे बाजार के पास उतार देते हैं।

अत: अगर आप शादी या किसी खास फंक्शन के लिए स्टाइलिश और बजट-फ्रेंडली लहंगे खरीदना चाहती हैं, तो कानपुर का दालमंडी बाजार जरूर एक्सप्लोर करें। यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो आर्टिकल को शेयर और लाइक करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।