-1770801622278.webp)
गर्मियों का मौसम अब आने ही वाला है। वहीं, सर्दियां जाने को पूरी तरीके से तैयार हैं। ऐसे में जो लोग गार्डनिंग के शौकीन हैं उन्हें बता दें कि यह समय उनके लिए बेहद उपयोगी है। धूप में जब आपकी क्यारियों से लौकी, तोरई या पुदीना निकलता है तो उसकी खुशी ही अलग होती है, लेकिन अच्छी फसल के लिए अभी से तैयारी करनी जरूरी है। ऐसे में यहां दिए गए प्रो गार्डनिंग टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गर्मियों की सब्जियों के लिए अभी से अपनी तैयारी को कैसे तैयार करें। पढ़ते हैं आगे...
सर्दियों की फसल के बाद मिट्टी की उर्वरता कम हो जाती है। ऐसे में आप अपनी क्यारियों की मिट्टी को 2-3 दिनों तक तेज धूप में खुला छोड़ दें, ताकि हानिकारक बैक्टीरिया मर जाएं। इसके बाद इसमें अच्छी मात्रा में पुरानी गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट मिलाएं।

गर्मियों के लिए सही किस्म के बीजों का चयन बहुत जरूरी है। ऐसे में बता दें कि बेल वाली सब्जियों के लिए लौकी, तोरई, करेला और खीरा, भिंडी, ग्वार फली, मिर्च और बैंगन वे सलाद के लिए पुदीना और ककड़ी आदि होने चाहिए
इसे भी पढ़ें - ठंड से बचने के लिए रोज जलाती हैं आग? बची हुई राख का घर के इन कामों में करें इस्तेमाल, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
बता दें कि फरवरी का अंत और मार्च की शुरुआत बीजों को बोने के लिए सबसे अच्छा समय है। बेल वाली सब्जियों के बीजों को बोने से पहले 3-4 घंटे पानी में भिगो दें, इससे वे जल्दी अंकुरित होते हैं। अगर आप फ्लैट या अपार्टमेंट में रहते हैं, तो 12-15 इंच के ग्रो बैग्स का इस्तेमाल करें।

गर्मियों में मिट्टी की नमी बहुत जल्दी उड़ जाती है। अपनी क्यारियों की सतह को सूखे पत्तों से ढक दें। बता दें कि इसे मल्चिंग कहते हैं। यह मिट्टी में नमी को बरकरार रखता है और पौधों की जड़ों को तेज गर्मी से बचाता है।
गर्मी के मौसम में सफेद मक्खी और एफिड्स का हमला बढ़ जाता है। हर 15 दिन में नीम के तेल (Neem Oil) का स्प्रे करें। यह पूरी तरह जैविक है और आपकी सब्जियों को जहरीले रसायनों से बचाएगा।
इसे भी पढ़ें - पुरानी बोतलों और डिब्बों से सजाएं अपना किचन, बिना पैसे खर्च किए इन 5 DIY ट्रिक्स से दें अपनी रसोई को पर्सनल टच
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।