नीम के तेल के साथ मिलाकर लगाएं ये एक चीज, बाल दिख सकते हैं हेल्‍दी और खूबसूरत

अगर आप भी अपने बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इस घरेलू उपाय को आजमा सकती हैं। इससे आपको फर्क दिख सकता है।
image

चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ अधिकतर महिलाएं बालों का भी बहुत ध्यान रखती है। हर महिला की चाह होती है, कि उसके बाल लंबे, घने और मजबूत बने। इसी चाह को पूरा करने के लिए कुछ महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं ऐसी होती है, जो घर पर ही ना जाने कितने घरेलू नुस्खे आजमाती है। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को लेकर काफी परेशान रहती हैं और इन्हें खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

1 - 2025-04-07T152934.021

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने कहा कि हर महिला चाहती है कि उसके बाल लंबे, घने और मजबूत बने। अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए अगर आप भी रोजाना या बाल धोने के एक दिन पहले अपने बालों में तेल की मसाज करती हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे कर आप कुछ हफ्तों में असर देख सकती हैं। आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में।

नीम तेल और आंवले के तेल का करें इस्तेमाल

ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे कहा कि घर पर बालों को मजबूत बनाने के लिए आपको कुछ चीजों का इस्तेमाल करना होगा। सबसे पहले आप एक कंटेनर में जितना तेल आप लगाना चाहती हैं उतना नीम का तेल निकाल लें, इसके बाद आप इस नीम तेल में आंवले का तेल मिला ले। अब इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर उंगलियों पर लेकर हल्के हाथों से अपने बालों की मसाज करें। ऐसा करने से आपके बालों की ग्रोथ बढ़ सकती है और आपके बाल शाइन भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:बालों में आंवले का इन 2 तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानें फायदे

इन बातों का रखें ध्यान

2 - 2025-04-07T152930.329

ध्यान रहे इस तेल का इस्तेमाल करने से पहले आप अपने बालों पर पैच टेस्ट जरूर कर लें, क्योंकि हर लड़की के हेयर की क्वालिटी अलग-अलग होती है। ऐसे में कुछ लड़कियों को इस तेल से नुकसान पहुंच सकता है। यही नहीं अगर आपको यह तेल सूट हो जाए, तो आप इसका 1 हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहे तो इस तेल को दो से तीन घंटे लगाकर अपने बालों को धो सकती हैं।

यह भी पढ़ें:घर पर तैयार करें आंवले से बना ये खास टोनर, बस मिलानी होगी ये चीज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP