बालों में आंवले का इन 2 तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानें फायदे

 बालों के गिरने की समस्या हर मौसम और हर व्यक्ति को होती है। इसी वजह से हर कोई बाहर जाकर डॉक्टर से ट्रीटमेंट लेना सही समझता है। लेकिन इससे ज्यादा बेहतर हो सकते हैं घरेलू तरीके जो नेचुरल होते हैं। साथ ही, बालों को पोषण देते हैं।
image

बालों के गिरने की समस्या हर किसी को होती है। इसका असर हर मौसम में नजर आता है। साथ ही, बालों का पतलापन भी नजर आने लगता है। इसकी वजह से हम डॉक्टर से सलाह लेकर कई सारे ट्रीटमेंट को करवाते हैं। लेकिन इसका असर भी कुछ समय बाद दिखना कम हो जाता है। इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ ऐसे तरीकों को ट्राई करें जिसे लगाने से आपके बालों के स्कैल्प को मजबूती मिल सके। आंवला इनमें से एक है। इसका इस्तेमाल आप कई सारी चीजों के साथ कर सकती हैं। इसका तरीका हमारे साथ शेयर किया है डॉक्टर स्वाति ने जो कि एक डर्मेटोलॉजिस्ट है। चलिए आपको बताते हैं इस तरीके के बारे में।

आंवला और एलोवेरा जेल

Amla for hair care

आंवला बालों को मजबूती देता है। वहीं एलोवेरा जेल बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाता है। इससे बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। इसलिए आप इन दोनों चीजों का इस्तेमाल एक साथ कर सकती हैं। इसे लगाने से बालों के गिरने की समस्या भी कम हो जाती है।

इस तरह करें इस्तेमाल

  • बालों में ये हेयर पैक लगाने के लिए एक कटोरी में आंवला पाउडर लें।
  • अब इस पाउडर में 2 चम्मच एलोवेरा जेल को मिक्स करें।
  • इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
  • फिर इसे अपने बालों के स्कैल्प पर लगाएं।
  • करीब 30 मिनट लगा रहने दें। फिर पानी से बालों को साफ कर लें।
  • इसे लगाने से आपके बालों का गिरना कम हो सकता है।

आंवला और रीठा

Hair fall problem (3)

आंवला के साथ रीठा लगाने से आपके बालों की ग्रोथ हो जाएगी। साथ ही, बालों का झड़ना भी कम हो जाएगा। इसे लगाना भी आसान है। साथ ही, इसके लिए आपको बाजार के कोई प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसे घर पर ही तैयार किया जा सकता है।

इस तरह करें इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी लेनी है।
  • अब इसमें 2 चम्मच आंवला पाउडर डालना है।
  • इसके बाद इसमें रीठा पाउडर डालना है।
  • हल्का-हल्का पानी डालकर इसका एक पेस्ट तैयार करना है।
  • फिर इसे बालों में लगाना है और सूखने देना है।
  • इसके बाद बालों को शैंपू से साफ करना है।
  • इसे लगाने से आपके बालों का गिरना कम हो जाएगा।

इस तरह से आप आंवला को इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन अगर आपको कोई और प्रॉब्लम है, तो इसके लिए एक्सपर्ट सलाह भी ले सकती हैं। इससे आपके बाल हेल्दी नजर आएंगे। साथ ही, इससे हेयर प्रॉब्लम भी कम हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Hair Growth: बालों की ग्रोथ के लिए लगाएं करी पत्ता हेयर पैक, जानें बनाने का तरीका

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP