Cleaning Tips: किचन की टाइल्स पर लग गए हैं चिकनाई के चिकट दाग? 10 रुपये की इस सफेद चीज से मिनटों में होंगे साफ

kitchen ke oily tiles kaise saaf karen: यदि आपके गैस के पीछे लगे किचन के टाइल्स पर भी चिकनाई जम गई है और लाख कोशिश के बाद भी वो साफ होने का नाम नहीं ले रही है। आज हम आपको इसे साफ करने का एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
kitchen cleaning tips

Tiles cleaning home remedies: किचन हमारे घर का एक व्यस्त हिस्सा होता है। जिसमें सुबह से लेकर रात तक कुछ न कुछ काम जरूर होता रहता है। रसोई में ही पूरे परिवार के लिए रोजाना स्वादिष्ट भोजन भी बनता है। ऐसे में इस जगह गंदगी होना तो लाजमी है। अक्सर आपने देखा होगा खाना बनाते समय गैस स्टोव के पीछे लगे टाइल्स सबसे ज्यादा गंदे दिखने लगते हैं। दरअसल, कुकिंग के वक्त चिकनाई वाला धुआं, तेल-मसालों के छींटे आदि की वजह से टाइल्स बहुत जल्दी गंदे और चिकने हो जाते हैं। ऐसे में इनको ज्यादा समय तक यदि साफ नहीं क्या गया तो इनपर चिकनाई की एक मोटी परत जमने लगती है। साथ ही, देखने में भी यह अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में इनको साफ करना बेहद जरूरी हो जाता है।

यदि आपके साथ भी टाइल्स के गंदे होने की समस्या होती है, तो अब आपको घबराने की या ज्यादा मेहनत करने की बिलकुल जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक आसान और सस्ता सा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से अब आपको किचन के गंदे टाइल्स को साफ करने के लिए घंटों किचन में नहीं लगे रहना पड़ेगा। मात्र 10 रुपये की इस चीज से आपके टाइल्स एकदम नए जैसे हो सकते हैं। आइए जानें क्या है तरीका।

इस तरीके से करें किचन के चिकने टाइल्स की सफाई (How to clean kitchen tiles)

homemade tile cleaner

आवश्यक सामग्री

टाइल्स साफ करने का तरीका

clean kitchen tiles

  • सबसे पहले एक बर्तन में गर्म पानी कर लें।
  • अब इस गर्म पानी में लोहे का स्क्रबर लेकर डिप करके पहले टाइल्स रगड़ें।
  • फिर एक कटोरी में खट्टी छाछ लें।

remove grease from tiles

  • उसमें बेकिंग सोडा और नींबू डालकर घोल बना लें।
  • इसको हल्का गर्म करके इसमें स्पॉन्ज डुबोएं और टाइल्स और रगड़ें।
  • थोड़ी देर इस घोल को ऐसे ही लगा रहने दें।
  • फिर गर्म पानी में लिक्विड डिश वाश डालकर लोहे के स्क्रबर से साफ करें।
  • अब कोई सूती कपड़े को साफ पानी में डुबोकर पौंछ दें।
  • आपके टाइल्स एकदम नए जैसे नजर आने लगेंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP