-1774333982724.webp)
हमारे यहां भारत में महिलाओं का आधा समय तो किचन में ही निकल जाता है। हाउस वाइफ हों या वर्किंग वुमेन, किचन में काम तो करना ही पड़ता है। हम कुछ भी बनाते हैं तो सब्जियां, दाल या चावल धुलने के लिए सिंक का ही इस्तेमाल करते हैं। वहीं बर्तनों को भी सिंक में ही धुला जाता है। ऐसे में सिंक का गंदा होना तो आम बात है। कई बार गंदगी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि बदबू भी आने लगता है।
इसकी सफाई के लिए लोग बाजार से महंगे क्लीनर खरीदते हैं, लेकिन आप चाहें तो घर पर मौजूद कुछ चीजों से किचन के सिंक की सफाई कर सकती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि आप किन चीजों से सिंक को नए जैसा चमका सकती हैं? आइए जानते हैं-

सिंक साफ करने के लिए सबसे आसान तरीका है कि आप बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप सबसे पहले सिंक पर बेकिंग सोडा छिड़क दें। अब आधा नींबू लेकर सिंक पर रगड़ दें। कम से कम 5 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। अब पानी से धो दें। इससे सिंक की गंदगी भी साफ होगी और बदबू भी खत्म हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- बिना गैस जलाए घर पर बनाएं Condensed Milk, भूल जाएंगी बाहर वाला स्वाद
अगर सिंक से ज्यादा बदबू आ रही है, तो आप व्हाइट विनेगर और गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आधा कप विनेगर सिंक में डाल दें। कुछ देर तक ऐसे ही रहने दें। इसके बाद ऊपर से गुनगुना पानी डाल दें। इससे पाइप में जमी गंदगी साफ होगी और सिंक भी नए जैसा चमक जाएगा।
आपने दादी नानी को ये कहते सुना होगा कि नमक के पानी से पोछा लगाएं। इससे गंदगी साफ होती है। सिंक के लिए भी आप यही तरीका अपना सकती हैं। पूरे सिंक में नमक छिड़क दें। अब स्पंज से सिंक को रगड़ें और बाद में पानी से धो लें। इससे जिद्दी दाग भी साफ हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- कम बजट में डेकोरेट करें अपना Dining Table, बस फॉलो करें ये 4 आसान स्टेप्स
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: बैंगन की कड़वाहट ने बिगाड़ दिया है स्वाद, ताे आजमाएं शेफ पंकज भदौरिया का ये सीक्रेट तरीका
-1774334176353.jpg)
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: सेब और आलू काटते ही पड़ जाते हैं काले, तो फॉलाे करें ये खास ट्रिक; नहीं होंगे खराब
तो अगर आप भी महंगे क्लीनर से नहीं बल्कि घर में मौजूद कुछ चीजों से सिंक की सफाई करना चाहती हैं तो ये तरीका अपना सकती हैं। इससे आपका सिंक नए जैसा चमकने लगेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।