herzindagi
cabinet designs for small kitchen in hindi

छोटे किचन को स्मार्ट लुक देंगे कैबिनेट के ये लेटेस्ट डिजाइन्स

अगर आप अपने छोटे से किचन को क्लासी लुक देना चाहती हैं, तो आप कैबिनेट के ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-07-04, 18:05 IST

किचन छोटा हो या फिर बड़ा इसका साफ सुथरा दिखना बहुत जरूरी है क्योंकि किचन के खूबसूरत माहौल से न सिर्फ कुकिंग करने में मन लगता है बल्कि आपके घर की शोभा भी बढ़ाने का काम करती है। हालांकि, किचन अगर बढ़ा हो तो सामान रखने या फिर मसाले के डिब्बे रखने में कोई परेशानी नहीं होती है। लेकिन छोटे किचन को ऑर्गेनाइज करने में काफी परेशानी होती है और किचन का लुक काफी बेकार लगता है।

अगर आपके लिए भी छोटे किचन में सामान को सही ढंग से रखना मुसीबत बन जाता है, तो आप परेशान न हों। क्योंकि आज हम आपके लिए क्रिएटिव और नए डिजाइन के आइडियाज लेकर आए हैं, जिसमें आप अपने किचन के सामान को ऑर्गेनाइज कर सकती हैं।

वॉल कैबिनेट डिजाइन-

Wall cabinate desings

आप अपने किचन में वॉल कैबिनेट को बनाकर सामान को ऑर्गनाइज्ड कर सकती हैं। इसमें आपको ओपन या फिर मिरर कैबिनेट के कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, जिसे आप अपने बजट के हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं। (ये छोटे अप्लाइंसेस आपके किचन को बनाएंगे 'स्मार्ट')

इसे ज़रूर पढ़ें-इन स्‍मार्ट तरीकों से आपकी छोटी किचन भी दिखने लगेगी बड़ी

टेबल कैबिनेट डिजाइन-

Table Cabinate designs

अगर आप अपने किचन में खाना बनाने के लिए काउंटर का इस्तेमाल करती हैं, तो आप इसकी जगह टेबल कैबिनेट का बनावा सकती हैं। क्योंकि इसमें बॉक्स बने हुए होते हैं जिसमें आप अपना सारा सामान स्टोर कर सकती हैं। (मिलेनियल्स के कामों को आसान बना देंगे ये किचन अप्लाइंसेस)

ओपन कैबिनेट डिजाइन-

Open cabinet designs

आप अपने किचन में ओपन कैबिनेट को भी डिजाइन करवा सकती हैं। इस कैबिनेट से न सिर्फ आपका किचन क्लासी लगेगा बल्कि आपका अपने सामान को खूबसूरत तरीके से भी ऑर्गेनाइज कर सकती हैं। आप ओपन कैबिनेट को किचन के हर कोने में बना सकती हैं, इसके लिए बस आपको कैबिनेट की सही जगह का चुनाव कर सकती हैं। (बेस्ट किचन अप्लाइंसेस)

मिरर कैबिनेट डिजाइन-

miror cabinate designs

आप अपने किचन को क्लासी बनाने के लिए मिरर कैबिनेट भी ट्राई कर सकती हैं। कैबिनेट का लेटेस्ट डिजाइन है, जिसे ज्यादातर महिलाएं अपने किचन में बनवाना पसंद करती हैं। इसमें आप अपने मसाले के डिब्बे, डिनर सेट या फिर अपने सामान को खूबसूरती से सजा सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-किचन पैंट्री को आर्गेनाइज करना होगा बेहद आसान, अगर अपनाएंगी यह टिप्स

उम्मीद है कि आपको कैबिनेट के ये लेटेस्ट डिजाइन पसंद आए होंगे। आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and amazon)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।