घर में आप समय-समय पर कई सारी चीजों को अपडेट करती रहती होंगी ताकि आपके घर को एक मॉर्डन लुक मिल पाए। किचन भी आपके घर का एक अहम हिस्सा होता है। सुंदर किचन से आपके घर की शोभा बढ़ती है। अगर आप किचन को मॉर्डन लुक देना चाहती हैं तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आपके किचन को बहुत यूनिक लुक मिलेगा और इसके साथ-साथ आपको बहुत अधिक खर्च भी नहीं करना पड़ेगा।
1)कलर करें डिसाइड
आपको किचन की कैबिनेट को स्टाइलिश लुक देने के लिए सबसे पहले किचन के सभी कैबिनेट के कलर पर ध्यान देना होगा और अपनी पसंद के हिसाब से आप कैबिनेट को उस कलर से आप अपने किचन में कैबिनेट को नया लुक दे सकती हैं। मार्केट में ऐसे कई सारी एक्सेसरीज और टूल्स उपलब्ध है जिनसे आप अपनी रसोई को सजा भी सकती हैं। इसके साथ-साथ आप सिंपल टैप की जगह पर फॉसेट का उपयोग भी कर सकती हैं। आप किचन के हैंडल और किचन नॉब्स को भी बदल सकती हैं। इससे आपके किचन को मॉर्डन लुक मिल सकता है।
2)कैबिनेट के अंदर लाइटिंग
आप कैबिनेट के अंदर लाइट्स को लगवाकर किचन को रोशन कर सकती हैं और इससे आपके किचन को यूनिक और मॉर्डन लुक भी मिल जाएगा। आप ऑनलाइन भी इन लाइट्स को चुन सकती हैं और फिर कैबिनेट लाइटिंग करवा सकती हैं। इसके अलावा आप अपने किचन में रोटेटिंग शेल्फ भी रख सकती हैं जिसमें आप फल और सब्जियां रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: इन 5 सस्ते तरीकों से किचन को दें खूबसूरत लुक
3)किचन चेयर से दीजिए न्यू लुक
अगर आपका किचन बड़ा है तो आप किचन में डाइनिंग टेबल रख सकती हैं लेकिन मार्डन लुक देने के लिए आप अलग-अलग डिजाइन और मॉर्डन लुक वाली चेयर को खरीदकर अपने किचन में रख सकती हैं। आपको इन चेयर्स को खरीदते वक्त यह जरूर चेक करना होगा कि यह ज्यादा भारी ना हो और ड्यूरेबल होने के साथ-साथ आसानी से मूव भी की जा सकें।
4)किचन लाइट्स से मिलेगा लुक
लाइट्स से भी आपके किचन को बहुत सुंदर लुक मिल सकता है। इसके लिए आप ऑनलाइन या फिर मार्केट से अपने किचन के हिसाब से लाइट्स का चयन कर सकती हैं।(किचन कैबिनेट को आर्गेनाइज करने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स) आपको कम बजट में भी कई डिजाइन की किचन लाइट्स मिल जाएंगी जो आप खरीद सकती हैं। अगर आपके किचन में काफी स्पेस है और किचन बड़ा है तो आप हैंगिंग लाइट्स भी अपने किचन में लगा सकती हैं।
5)वॉलपेपर का करें यूज
आप अपने किचन में वॉलपेपर को लगाकर भी न्यू लुक दे सकती हैं। कई तरह के सुदंर वॉलपेपर ऑनलाइन आप खरीद सकती हैं। इससे किचन में खाना बनाते समय दीवार पर तेल के दाग लगने का डर भी कम हो जाएगा और जिद्दी दाग आप आसानी से साफ कर पाएंगी। इससे किचन को मॉडर्न और ट्रेंडी लुक तो मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: किचन को बनाना है खूबसूरत, तो करें बर्तनों को सही तरह से आर्गेनाइज
तो ये थे वो तरीके जिससे आपके किचन को मॉडर्न और यूनिक लुक मिल सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
image credit- amazon/freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों