किचन घर की ऐसी जगह होती है, जहां पूरे परिवार के लिए पौष्टिक खाना बनाया जाता है। यह जगह अगर अच्छी दिखे और यहां की सजावट अच्छी हो, तो इससे पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ता है और इसका नतीजा यह होता है कि खाना बनाने हुए महिलाएं ज्यादा खुश रहती हैं और कुकिंग को भी एंजॉय करती हैं। लेकिन किचन की सजावट के बारे में ज्यादातर महिलाएं नहीं सोचतीं, क्योंकि उन्हें लगता है किचन की सजावट करने पर ज्यादा पैसे खर्च होंगे। अगर आपके मन में भी ऐसा ही खयाल आता है तो अपनी सोच बदल डालिए। आप कुछ ऐसे तरीके किफायती तरीके भी अपना सकती हैं, जिनसे आप बिना बहुत ज्यादा पैसे खर्च किए किचन को खूबसूरत लुक दे सकती हैं
मोनोक्रोम से बदलें किचन का लुक
इस साल का सबसे बड़ा ट्रेंड है मोनोक्रोम। इससे आपका किचन बड़ा नजर आएगा। किचन को मोनोक्रोम कलर में पेंट करने पर आपको पूरे किचन का लुक बदला हुआ नजर आएगा। किसी भी ब्राइट या डार्क कलर के आधार पर अपने किचन की कलर स्कीम तय करें। छोटे किचन के लिए लाइट कलर ज्यादा बेहतर लगते हैं, क्योंकि इनसे किचन में ज्यादा स्पेस नजर आता है। वहीं बड़े किचन के लिए डार्क कलर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसमें आपको 5000 रुपये से ज्यादा का खर्च नहीं आएगा।
इसे जरूर पढ़ें:सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत पाने के लिए इस तरह घर में ना रखें लाफिंग बुद्धा
पेंडेंट लाइट्स का इस्तेमाल
किचन में अगर लाइटिंग पर ध्यान दिया जाए तो इससे भी किचन का लुक डिफरेंट बनाया जा सकता है। पेंडेंट लाइट्स पर 1000 से 5000 रुपये के बीच खर्च कर आप किचन में चार-चांद लगा सकती हैं। पेंडेंट लाइट्स से उन जगहों को हाईलाइट करने में मदद मिलती है, जहां आप खाना पकाने की सारी तैयारी करती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:पुराने कारपेट को रि-यूज करने के 5 अनोखे तरीके
दीवारों को प्लेट से सजाएं
वॉल हैंगिंग के लिए अगर पैसे खर्च करने का बजट नहीं है तो आप प्लेट्स को खूबसूरत पेंटिंग बना सकती है और इन्हें ही अपनी दीवारों पर सजा सकती हैं। बहुत सी प्लेट्स पर सेल्फ प्रिंट भी होते हैं, जो आसानी से सजावट के काम आ सकती हैं। अलमारी में रखी इन प्लेट्स को आप अगर दीवारों पर सजाएं तो इससे किचन की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। आप चाहें तो अलग-अलग रंगों वाली प्लेट्स का इस्तेमाल कर अपनी तरह से एक नया डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं।
एक्सेसरीज से किचन बनेगा खूबसूरत
आप चाहें तो किचन में अलग-अलग रंगों वाले स्टूल्स और वाइब्रेंट कलर के ऑर्गेनाइजर रख सकती हैं। इससे किचन में सामान भी अरेंज रहेगा और उसका लुक भी सुंदर दिखेगा। हैंगिंग और कैबिनेट वाले ऑर्गनाइजर्स में आप मसालों से लेकर अनाज और बर्तनों तक, हर चीज अरेंज करके रख सकती हैं।
वॉलपेपर से मिलेगा डिफरेंट लुक
अगर आप किचन को बिल्कुल डिफरेंट लुक देना चाहती हैं और इसके लिए आपके पास बजट भी है तो आप अपने मनपसंद रंगो वाले वॉलपेपर्स किचन में लगा सकती हैं। इसके लिए आप अपने मनचाहे प्रिंट और डिजाइन वाले वॉलपेपर की शॉपिंग कर सकती हैं। लेकिन वॉलपेपर खरीदते हुए इस बात का ध्यान रखें कि वे washable हों और ह्यूमिडिटी में खराब होने वाले ना हों। साथ ही स्पंज या कपड़े से भिगोकर उनकी सफाई करना मुमकिन हो। बाजार में ऐसे वॉलपेपर भी उपलब्ध हैं, जिन्हें कैमिकल या ब्रश से रगड़कर साफ किया जा सकता है। किचन के लिए ऐसे वॉलपेपर बेस्ट रहते हैं।
डेकोर के इन तरीकों को अपनाकर अपने किचन को कम बजट में भी नया सा कर सकती हैं। इससे निश्चित रूप से आपको खाना बनाने में मजा आएगा और आपका मूड भी अच्छा रहेगा।
Image Courtesy: tastingtable, home-designing, pinterest, hertoolbelt
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों