किचन में कई इंग्रीडिएंट व बर्तनों के स्टोरेज के लिए कैबिनेट की जरूरत पड़ती है। यह कैबिनेट्स आपकी किचन को अधिक आर्गेनाइज करने के साथ-साथ उसे एक स्टाइलिश लुक भी देते हैं। वैसे तो कैबिनेट्स का इस्तेमाल हमेशा से ही किचन में किया जाता रहा है, लेकिन पिछले कुछ समय से किचन के इंटीरियर को ध्यान में रखते हुए डिफरेंट स्टाइल किचन कैबिनेट्स का इस्तेमाल किया जाने लगा है। कैबिनेट का हर स्टाइल एक डिफरेंट लुक क्रिएट करता है और इसलिए किचन को अलग लुक देने के लिए कैबिनेट के स्टाइल पर फोकस करना भी उतना ही जरूरी है। ट्रेडिशनल स्टाइल किचन कैबिनेट के बारे में तो हम सभी जानते हैं, लेकिन इसके अलावा अगर आप अपनी किचन को एक मॉडर्न लुक देना चाहती हैं तो ओपन शेल्फ कैबिनेट से लेकर ग्लॉस किचन कैबिनेट का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको डिफरेंट स्टाइल किचन कैबिनेट्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी यकीनन काफी अच्छे लगेंगे-
ट्रेडिशनल कैबिनेट
ट्रेडिशनल कैबिनेट्स में अपेक्षाकृत अधिक डिटेल्स होती हैं। उदाहरण के लिए, कैबिनेट के ट्रेडिशनल डिजाइन में बीडबोर्ड दरवाजे का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें आपको कई कलर्स मिलेंगे, लेकिन व्हाइट, क्रीम, रेड टैन्स और लकड़ी के रंग वाले कैबिनेट्स को काफी पसंद किया जाता है। ट्रेडिशनल कैबिनेट्स को आज भी घरों में बनवाना महिलाएं काफी पसंद करती हैं।
इसे भी पढ़ें:इन 5 सस्ते तरीकों से किचन को दें खूबसूरत लुक
रस्टिक कैबिनेट
रस्टिक कैबिनेट्स देखने में काफी स्टाइलिश लगते हैं और आपकी किचन के लुक को एकदम से बदल देते हैं। अधिक रस्टिक किचन में इन बड़े कैबिनेट्स को imprerfect वुड के साथ बनाया जाता है। यह लकड़ी देखने में रग्ड लगती है। इन बडे़ कैबिनेट्स को बनाते समय rubbed brass का भी इस्तेमाल किया जाता है। (किचन कैबिनेट आर्गेनाइज) अगर आप अपने घर में एक ब्यूटीफुल countryside फील चाहती हैं तो ऐसे में आप इस रस्टिक कैबिनेट स्टाइल को चुन सकती हैं।
ग्लास फ्रंट डोर कैबिनेट
इस तरह की कैबिनेट को अक्सर किचन में स्टाइल का तड़का लगाने के लिए बनाया जाता है। इस तरह के कैबिनेट को हार्ड वुड डोर कैबिनेट के साथ मिक्स करके इस्तेमाल किया जाता है। मसलन, किचन में नीचे ट्रेडिशनल कैबिनेट और उपर ग्लास फ्रंट डोर कैबिनेट को डिजाइन किया जाता है। (किचन के पुराने को इस तरह करें Reuse) ग्लास फ्रंट डोर कैबिनेट एक स्टाइलिश शोकेस की तरह लुक देते हैं और क्रॉकरी या कंटेनर्स आदि को रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। पिछले कुछ समय में इस तरह के ग्लास फ्रंट डोर कैबिनेट को किचन में काफी ज्यादा बनवाया जाने लगा है।
इसे भी पढ़ें:किचन में डेकोरेशन पर न खर्च करें पैसे, इन जरूरत की चीजों से बनाएं इसे खूबसूरत
ओपन शेल्फ कैबिनेट
ओपन शेल्फ कैबिनेट को अधिकतर घरों में नहीं बनवाया जाता, क्योंकि इन्हें हाई मेंटनेंस की जरूरत होती है। अगर ओपन शेल्फ में सामान को आर्गेनाइज करके ना रखा जाए तो इससे किचन फैली और गंदी नजर आती है। हालांकि यह आपकी किचन को एक क्लासी लुक देते हैं और स्मॉल किचन के लिए यह एक बेहतरीन कैबिनेट ऑप्शन है। आमतौर पर इन्हें कुकिंग एरिया के उपर के हिस्से में बनाया जाता है, लेकिन इसके अलावा भी आप अपने स्पेस के अनुसार इन्हें बनवा सकती हैं।(किचन को सजाना है तो पौधों की लें मदद)
आप इनमें से कौन सा कैबिनेट स्टाइल अपनी किचन में यूज करने के बारे में सोच रही हैं, यह हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों