herzindagi
ways to organize your pots and pans main

किचन को बनाना है खूबसूरत, तो करें बर्तनों को सही तरह से आर्गेनाइज

हर किचन में महिला को कई तरह के बर्तनों की जरूरत पड़ती है। अगर आप उन बर्तनों को सही तरह से आर्गेनाइज करती हैं तो इससे किचन देखेन में काफी खूबसूरत लगती है।
Editorial
Updated:- 2019-09-04, 14:52 IST

पॉट्स, पैन और लिड्स किचन के कुछ ऐसे बर्तन हैं, जिनकी जरूरत हर महिला को रेग्युलरली पड़ती है। लेकिन साइज में बड़े होने के कारण किचन में इन्हें मैनेज करना काफी मुश्किल होता है। अक्सर महिलाएं बर्तन के टोकरे में ही उन्हें रख देती हैं। चूंकि यह साइज में बड़े होते हैं और इसलिए यह किचन में काफी जगह घेरते हैं। ऐसे में महिलाएं इन बर्तनों को एक के अंदर एक करके रख देती हैं। इससे आप जगह तो बचा लेती हैं, लेकिन किचन का लुक पूरा बिगड़ जाता है। अगर आप थोड़ा स्मार्टली अपनी किचन को आर्गेनाइज करेंगी तो इन बड़े बर्तनों पॉट्स, पैन और लिड्स आदि को न सिर्फ आप अच्छी तरह से रख पाएंगी, बल्कि इससे आपकी जगह की बचत भी होगी और आपकी किचन बेहद खूबसूरत भी लगेगी। तो चलिए जानते हैं इन बर्तनों को आर्गेनाइज करने के तरीके के बारे में-

इसे भी पढ़ें: किचन से जुड़ी इन 6 बातों का रखें ख्‍याल, नहीं होगी किसी भी तरह की परेशानी

इनसाइड रैक

पॉट्स, पैन और लिड्स आदि को कैबिनेट में यूं ही रखने की बजाय आप कैबिनेट के अंदर एक रैक बनवा सकती हैं। इस मूविंग रैक की मदद से एक तो ज्यादा बर्तन आसानी से कैबिनेट में आ पाते हैं। साथ ही यह बेहतर तरीके से आर्गेनाइज होते हैं और आपको इन्हें रखने या निकालने में भी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

 

हुक का इस्तेमाल

ways to organize your pots and pans inside

किचन में ऐसी कई जगहें होती हैं, जहां पर आप हुक लगाकर अपने बड़े बर्तनों को आसानी से टांग सकती हैं। इससे जगह की भी बचत होती है और सलीके से रखे गए बर्तन देखने में भी काफी अच्छे लगते हैं। आप कैबिनेट के साइड्स या नीचे की तरफ हुक का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह बड़े बर्तनों को आर्गेनाइज करने का एक बेहतरीन तरीका है।

पेगबोर्ड

ways to organize your pots and pans inside

पेगबोर्ड तो हर किचन में होना ही चाहिए। यह न सिर्फ किचन के इंटीरियर को खूबसूरत बनाता है, बल्कि इसकी मदद से आप एक साथ कई बर्तनों को आसानी से आर्गेनाइज कर सकती हैं। छोटी किचन के लिए पेगबोर्ड यकीनन एक लाइफसेविंग ट्रिक है। आप भी अपनी किचन में इसका इस्तेमाल करके अपने काम को बेहद आसान बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: किचन के इन 5 कोनों को जरूर करें साफ, नहीं तो पड़ सकती हैं बीमार

टॉवल बार

ways to organize your pots and pans inside

यह भी किचन में बर्तनों का आर्गेनाइज करने का एक बेहतरीन आईडिया है। खासतौर से आपकी किचन छोटी है और बर्तनों को रखने के लिए आप अलग से टोकरे का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं तो कैबिनेट की साइड में एक बार टॉवल बार इस्तेमाल करके देखें। यकीन मानिए, यह आईडिया आपकी किचन में जरूर काम करेगा।

 

ड्रॉअर डिवाइडर

ways to organize your pots and pans inside

अगर आपके पास किचन में एक बड़ी ड्रॉअर है और आप उसमें बर्तन रखती हैं तो बेहतर होगा कि एक साथ सारे बर्तन रखने की बजाय आप वहां पर ड्रॉअर डिवाइडर इस्तेमाल करें। दरअसल, एक साथ सारे बर्तन रखने से उन्हें मैनेज करना मुश्किल होता है। इतना ही नहीं, जब खाना बनाते समय बर्तन को निकालने की बारी आती है तो उसमें भी परेशानी होती है। वहीं दूसरी ओर, अगर ड्रॉअर डिवाइडर होता है तो सभी बर्तन बेहद करीने से ड्रॉअर में रखे होते हैं। जिन्हें निकालना और इस्तेमाल करना भी आसान होता है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।