Sun Mar 15, 2026 | Updated 01:13 AM IST
herzindagi
what to cover kitchen dampness wall without paint

किचन की दीवारें सीलन और पपड़ी की वजह से खराब दिखती हैं? इन स्मार्ट हैक्स से बदल सकती हैं इसका लुक

किचन में सीलन की समस्या आम बात है। अक्सर बड़े से बड़े घरों में भी सीलन की समस्या देखने को मिल जाती है। सिंक के पाइप से हल्की-सी लीकेज या फिर दीवारों में पहले से मौजूद नमी के कारण भी ऐसा हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-03-14, 12:01 IST

किचन में सीलन की वजह से अक्सर पेंट पपड़ी की तरह उतरना लग जाता है। ऐसी किचन चहां धूप और हवा नहीं लग पाती है या घर के किसी कोने में किचन की दीवरे होती हैं, ऐसी जगहों पर सीलन की समस्या ज्यादा होती है। शुरुआत में दीवारों पर हल्के दाग या छोटे-छोटे बुलबुले दिखाई देते हैं, शुरुआत में लोग इस पर ध्यान नहीं देते, लेकिन यही छोटे बुलबुले बाद में बड़ी समस्या बन जाते हैं। धीरे-धीरे दीवारों का पेंट फूलने लगता है, रंग फीका पड़ जाता है और फिर पपड़ी बनकर उतरने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो परेशान न हो, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको सीलन से छुटकारा पाने के लिए आसान और सस्ता तरीका बताएंगे। अब आपकोस सीलन वाली दीवारों के लिए पेंट करने की जरूरत नहीं होगी।

वॉटरप्रूफ वॉलपेपर लगाएं

बार-बार पेंट करवाने के बाद भी हर कुछ महीने में यह समस्या देखने को मिल रही है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप दीवारों को लंबे समय का इलाज कर सकती हैं। इसपर आप वॉटरप्रूफ वॉलपेपर लगाएं। इस तरह के वॉलपेपर की खासियत यह है कि यह किचन की नमी को दीवार के अंदर नहीं जाने देता। ऑयल के छींटे या मसालों के दाग इसपर लगते भी हैं, तो आसानी से कपड़े से साफ हो जाते हैं। पेंट या टाइल्स की तुलना में सस्ता और जल्दी लग जाता है, इसे आप खरीदकर खुद भी लगा सकती हैं।

waterproof wallpaper kitchen

टाइल्स लगवाएं

पेंट करने के कुछ दिनों बाद ही पपड़ी फिर से कमजोर होती नजर आने लगती है, तो आप दीवारों पर टाइल्स लगा लें। सालों तक आपको सीलन की समस्या नहीं होने वाली, क्योंकि दीवार चाहे कितनी भी सीलन से खराब हो, यह टाइल्स के पीछे ही छीपी रहेगी। अक्सर लोग सीलन की वजह से हर साल किचन की दीवारों पर पेंट करवाते हैं, लेकिन अब आप एक बार टाइल्स लगवा लेंगी, तो हमेशा के लिए यह परेशानी खत्म हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Small Kitchen Design Ideas: छोटी किचन में कैबनेट के बिना भी तरीके से रख सकती हैं सामान, इन स्मार्ट हैक्स से कम जगह में भी आएगा सारा सामान

kitchen wall dampness

डैम्प-प्रूफ / वॉटरप्रूफ पेंट

कई लोग इस तरह के पेंट के बारे में नहीं जानते। अगर आप सीलन से परेशान हैं और टाइल्स के खर्च से बचना चाहती हैं, तो आप वॉटरप्रूफ पेंट भी लगा सकती हैं। यह दीवार की नमी को रोकने का काम करता है, इसलिए जल्दी आपको दीवारों पर पपड़ी बनती हुई नजर नहीं आएगी। हालांकि, इस तरह का पेंट थोड़ा महंगा होता है। इस पेंट को करने से पहले दीवारों पर अच्छे से पुट्टी करनी पड़ती है, इसके बाद ही पेंट होता है।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Design Ideas: किचन में दरवाजा नहीं है तो क्या हुआ? अपनाएं ये 5 मॉडर्न तरीके, बिना पर्दे के भी मिलेगा क्लासी लुक

permanent solutions for kitchen dampness

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।