
दिवाली आए और आपको सेल में सस्ती चीजें खरीदने का मौका न मिले ऐसा कैसे हो सकता है। भारत में ऐसे कई ऑनलाइन शॉपिंग ऐप मिल जाएंगे जहां से आप सस्ते में चीजें खरीद पाएंगे। अगर दिवाली का त्योहार हो फिर तो आपको यह मौका बिल्कुल नहीं गवाना चाहिए।
क्योंकि दिवाली पर आपको ऑनलाइन शॉपिंग करने पर हर सामान पर बड़े से बड़ा डिस्काउंट आसानी से मिल जाएगा। अगर आप इस दिवाली पर अपने घर को नया लुक देना चाहते हैं, तो ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं।
दिवाली सेल में आपको बेस्ट वॉल डेकोरेशन आइटम मिल रहे हैं, आपको एक से बढ़कर एक सस्ते वॉलपेपर डिजाइन मिल जाएंगे।
इसलिए अगर आप इस दिवाली अपने घर पर पेंट नहीं करवा रहे हैं, तो परेशान मत होइए। क्योंकि ये सस्ते वॉलपेपर डिजाइन आपके घर को बिल्कुल क्लासी लुक देंगे।

इस तरह के वॉलपेपर डिजाइन हर घर में काफी क्लासी लगते हैं। अगर आपके घर की दीवारें गंदी हो गई हैं या आपने कई सालों से दीवारों पर पेंट नहीं करवाया है, तो आप इस तरह के पर्ल फ्लावर डिजाइन वाले वॉलपेपर अपने घर में लगा सकती है। यह डिजाइन चाहे लिविंग रूम हो या आपका बेडरूम हर जगह काफी अच्छा लगेगा।
बच्चों के कमरे और रेस्तरां में भी ये काफी अच्छे लगते हैं। इन वॉलपेपर की खासियत यह होती है कि यह आसानी से दीवारों पर चिपक जाते हैं और यह वाटरप्रूफ होता है। (वॉल डेकोर के आईडियाज)
एक तरह से यह वॉलपेपर एक स्टीकर की तरह होते हैं, जो आपके घर की दीवारों को क्लासी लुक देने में मदद करते हैं। ऑनलाइन पर्ल फ्लावर डिज़ाइन आपको 3x4 फीट 499 रुपये से मिल रहा है। आप अपने घर की दीवारों के हिसाब से साइज सिलेक्ट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Wall Decoration Ideas: दीवारों की गिरती पपड़ी पर लगाएं ये चीजें, घर लगेगा बेहद खूबसूरत

आजकल इस तरह के वॉलपेपर को बेहद पसंद किया जा रहा है। अगर आपका घर पुराने स्टाइल में बना है, तो यह वॉलपेपर आपके घर को बिलकुल अलग लुक देगा। ऑनलाइन इस तरह के वॉलपेपर का रेट 200 x 45 cm का 212 रुपये हैं।
इसे भी पढ़ें- दीवारों को सीलन से बचाने के लिए करें ये इंतजाम

ऑनलाइन इस समय सस्ते में भगवान के 3डी वॉलपेपर भी मिल रहे हैं। इन्हें देखकर आपको लगेगा, जैसे यह बिल्कुल रियल है। इस तरह के वॉलपेपर दीवारों पर लगाने पर अहसास ही नहीं होता कि यह दीवार नहीं एक पेपर है।
आप इसे अपने लिविंग रूम, बेडरूम, बच्चों के कमरे, कार्यालय और हॉल में लगा सकते हैं। ऑनलाइन इसका प्राइज 4x6 Feet- 1,599 रुपये और 3x4 Feet- 599 रुपये हैं। (दीवारों को ऐसे करें कवर)

इस तरह के वॉलपेपर भी घर को क्लासी लुक देने के लिए यूज किए जाते हैं। इन्हें घर में ऐसा लगता है, मानों आपने अपने घर की दीवारों पर भी महंगे टाइल्स लगवा रखें है।
जब तक आप इन्हें छूते नहीं, तब तक इसकी पहचान कर पाना मुश्किल है कि यह वॉलपेपर है या टाइल्स। इसमें आपको हर तरह के डिजाइन और कलर मिल जाएंगे। यह आपको ऑनलाइन 45x500 cm 320 रुपये में मिल रहा है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Amazone, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।