वॉल डेकोर के यह आईडियाज देंगे घर को एक न्यू व स्टाइलिश लुक

घर की दीवारों को आप कई यूनिक तरह से सजाकर अपने होम डेकोर को बेहतरीन बना सकती हैं।

unique wall decor ideas MAin

घर की सजावट में दीवारों का एक अहम रोल होता है। अगर आप चाहें तो अपनी क्रिएटिविटी बेहद आसानी से घर की दीवारों पर उकेर सकती हैं और उसे एक बेहतरीन लुक दे सकती हैं। जरूरी नहीं है कि दीवारों को सिर्फ फैमिली फोटोज की मदद से ही सजाया जाए। यकीनन फैमिली फोटोज आपके घर को एक पर्सनल टच देती हैं, लेकिन इसके अतिरिक्त भी वॉल डेकोर के आईडियाज का कोई अंत नहीं है। दीवारों को सजाने के लिए आपको महंगे-महंगे शोपीस को खरीदने की जरूरत नहीं है। आप घर में मौजूद ही कुछ चीजों के जरिए बेहद आसानी से अपनी दीवारों को एक नया स्वरूप दे सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको अपने घर की दीवारों को एक न्यू लुक देने के कुछ बेहतरीन आईडियाज बता रहे हैं-

इसे भी पढ़ें:डाइनिंग स्पेस को है सजाना, इन छोटी-छोटी चीजों को न करें इग्नोर

वॉल प्लांट्स

unique wall decor ideas inside

दीवारों को सजाने का एक बेहद आसान और खूबसूरत तरीका है प्लांट्स। यह उन घरों के डेकोर का भी अच्छा आईडिया है, जिन्हें हमेशा स्पेस की परेशानी होती है। आप दीवार पर ही कुछ प्लांटर्स लगाकर उनमें कुछ छोटे पौधे लगाएं। यकीन मानिए, इसके बाद आपको दीवार को सजाने के लिए अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं होगी।

दें पर्सनल टच

unique wall decor ideas inside

दीवारों को पर्सनल टच देने के लिए हर बार फैमिली फोटोज टांगना जरूरी नहीं है। आप दीवार पर उन चीजों को भी सजा सकती हैं, जो आपको पसंद हैं। मसलन, अगर आपको संगीत का शौक है तो आप म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट दीवार पर सजा सकती हैं। इसी तरह आपको ड्राइंग या क्राफ्टिंग करना पसंद हैं तो आप दीवार पर अपने हाथों से एक आर्टपीस तैयार करके सजाएं। यह देखने में बेहद ही अच्छा लगता है, साथ ही अपने हाथों से घर को सजाने से एक अलग सुकून मिलता है।

सीलिंग पर फोकस

unique wall decor ideas inside

घर में दीवारों का अर्थ सिर्फ साइड की वॉल नहीं होतीं, बल्कि जरूरी है कि आप सीलिंग पर भी फोकस करें। आप सीलिंग को भी खूबसूरत बनाकर अपने घर का लुक बदल सकती हैं। आप चाहें तो इसे खुद भी पेंट कर सकती हैं या फिर आजकल मार्केट में कई बेहतरीन डिजाइन के थ्री डी वॉलपेपर मिलते हैं, उन्हें भी सीलिंग पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह घर को एकदम रियल व डिफरेंट लुक देते हैं।

इसे भी पढ़ें:वेस्ट चीजों से क्रिएटिव आइडिया अपनाएं और अपने गार्डन को खूबसूरत बनाएं

मैग्नेटिक वॉल

unique wall decor ideas inside

दीवारों को सजाने का यह आईडिया उन घरों के लिए बेस्ट हैं, जिनके घर में छोटे बच्चे हैं। आप घर की एक दीवार को मैग्नेटिक बनाकर उसमें एल्फाबेट आदि चिपका सकती हैं। इस तरह आप हर दिन दीवार पर एक नया विचार लिख सकती हैं। साथ ही इससे बच्चे को भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

बास्केट लुक

unique wall decor ideas inside

अगर आपके अपने घर की दीवारों को एकदम डिफरेंट लुक देना चाहती हैं तो आपको थोड़ा एक्सपेरिमेंटल होना पड़ेगा। इसके लिए आप अलग-अलग साइज व कलर की बास्केट को दीवार पर सजाएं। यह देखने में एकदम यूनिक लगता है। इसी तरह आप प्लेट्स या छोटे मिरर को भी दीवार पर सजाकर उसे खूबसूरत बना सकती हैं।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP