herzindagi
tips to cover ugly walls

सीलन से खराब हुई दीवारों को ऐसे करें कवर

अगर आपकी दीवारें सीलन की मार झेल- झेल कर खराब हो गई हैं, तो उन्हें कवर करने के जबरदस्त आइडियाज हैं हमारे पास। जानें कैसे घर की गंदी दीवारों को कवर किया जा सकता है।
Editorial
Updated:- 2021-07-21, 15:00 IST

घर की सजावट में दीवारों का एक अहम रोल होता है। आप अपनी क्रिएटिविटी से बेहद आसानी से घर की दीवारों को सजा सकती हैं। लेकिन आपके साथ भी कभी न कभी ऐसा हुआ होगा, जब आपने अपने घरों की दीवारों को खूब चमकाया हो, लेकिन मानसून ने उन्हें खराब कर दिया हो। मानसून की बारिश घर की दीवारों पर कहर ढा सकती है, जिस कारण दीवारों पर दरारें पड़ने लगती हैं और वह फूल भी जाती हैं। साल-दर-साल मरम्मत के बावजूद भी यह समस्याएं उत्पन्न होती हैं और आपका सुंदर घर बदसूरत दिखने लगता है। अगर आपकी दीवारें भी सीलन की वजह से फूल गई हैं, या उनमें दरारें आ गई हैं, तो आप उन्हें हमारे बताए गए तरीकों से कवर कर सकती हैं। ऐसे में वह गंदी दीवारें दिखेंगी भी नहीं और आपके घर में एक नया टच भी जुड़ेगा।

टेक्सचर से कवर करें

wall texture home decor

लिविंग रूम की गंदी दीवारों को आप टेक्सचर की मदद से छुपा सकती हैं। आप फ्लैट प्लास्टर पैडल या पैडेड वेल्वेट जैसे टेक्सचर रंगों के साथ अपने लिविंग रूम में एक क्लासी और एलिगेंस लुक जोड़ सकती हैं। एक टेक्सचर्ड वॉल पेंटेड और वॉलपेपर वाली दीवारों से ज्यादा खूबसूरत लगती है।

क्लैडिंग से कवर करें

घरों की बाहरी दीवारों को सुशोभित करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली क्लैडिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आंगन वाले एरिया में बहुत सुंदर लगती हैं और एक नेचुरल एलिमेंट जोड़ती हैं। क्लैडिंग में एक लेयर के ऊपर दूसरी लेयर चढ़ाई जाती है, जो दीवारों पर एक स्किन लेयर की तरह दिखती हैं।

मिरर और वॉल हैंगिंग से कवर करें

wall hanging and mirroe walls home decor

अगर आपकी दीवारों में कुछ एक-आधी जगह ही दरारें या धब्बे पड़े हैं, तो आप उन्हें अपनी क्रिएटिविटी से भी सुंदर बना सकती हैं। ऐसे एरिया में आप मिरर का इस्तेमाल कर सकती हैं, नॉर्मल पर्दों की जगह वीड्स वाले पर्दे लगाएं और वॉल हैंगिंग से सजाएं।

इसे भी पढ़ें :वॉल डेकोर के यह आईडियाज देंगे घर को एक न्यू व स्टाइलिश लुक

पैनलिंग से छुपाएं

गंदी दीवारों को छुपाने का दूसरा अच्छा तरीका है कि उस जगह पैनलिंग कर दी जाए। स्पॉटलाइट्स या बड़ी-बड़ी वॉल आर्ट्स भी इस एरिया को छुपाया जा सकता है। आप ऐसा भी कर सकती हैं कि बड़ी सी बुद्ध की प्रतिमा को ऐसे एरिया में लगा सकती हैं, इससे लोगों का ध्यान अच्छी तरफ ज्यादा जाएगा। गंदी दीवारें ऐसी पैनलिंग के पीछे जा छुपेंगी।

इसे भी पढ़ें :व्हाइट दीवारों को क्लीन रखने के लिए इन टिप्स की लें मदद

ब्लॉकिंग से कवर करें

bookshelf to cover walls home decor ideas

पैची दीवार या फ्लेकिंग पेंट को झटपट ढकने के लिए एक अन्य तरीका है कि आप ऐसी जगहों को ब्लॉकिंग से कवर सकती हैं। ऐसी जगहों पर ट्रेंडी कैबिनेट रखा जा सकता है या आप बुकशेल्फ की मदद से भी उसे कवर कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके कमरे में एक कोजी टच भी आएगा और गंदी दीवारें भी नहीं दिखेंगी।

ग्रीन सर्फेस से छुपाएं

यह आइडिया आपकी आंगन की दीवारों के लिए अच्छा है। हरे रंग की दीवारें घरों में अच्छी और हैप्पी वाइब्स जोड़ती हैं। वे दाग और नम पैच को कवर करने के लिए उत्कृष्ट हैं। अधिकांश ग्रीन वॉल्स स्व-जल प्रणाली के साथ आती हैं और दीवार से एक अंतराल पर लगाई जाती हैं, इसलिए वे पानी के कारण नमी पैदा करने का खतरा पैदा नहीं करती हैं।

अब आप भी इन तरीकों से अपने घर की गंदी दीवारों को छुपा सकती हैं। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमारे फेसबुक पेज पर कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit : freepik images

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।