Fri Apr 3, 2026 | Updated 01:13 AM IST HZ Awards 2026
open kitchen wooden partition designs ideas for small space home

ओपन किचन के साथ Wooden Partition के ये डिजाइन हर घर में लगते हैं क्लासी, कम स्पेस को इस तरह मैनेज कर सकती हैं आप

ओपन किचन तभी अच्छी लगती है, जब इसे दूसरे कमरों से अलग दिखाने के लिए आप बीच में पार्टीशन बनवाते हैं। दीवार के पार्टीशन का डिजाइन अब ओल्ड हो गया है, इसलिए लोग लड़की के पार्टीशन चुनने लगे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-02, 16:06 IST

ओपन किचन को अगर आप किसी और कमरे के साथ अटैच करना चाहती हैं, तो वूडन पार्टीशन ही बेस्ट होता है। इस तरह के पार्टीशन की खासियत यह होती है कि इसमें आपको पत्थर की दीवार बनाने का खर्च नहीं करना पड़ता। इसे बनवाने में ज्यादा पैसे खर्च भी नहीं होते, इसलिए लोग इस तरह के डिजाइन का चुनाव कर सकते हैं। जिन घरों में लोग ओपन किचन बनवाते हैं, उसका एक कारण स्पेस की कमी भी होती है। स्पेस को सही तरीके से डिवाइड करने के लिए ताकि किचन और बाकी कमरे का लुक अलग-अलग दिखे और कनेक्टेड भी लगे, इसके लिए यह आइडिया बेस्ट है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ओपन किचन के साथ अटैच वूडन पार्टीशन के डिजाइन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

स्लेटेड (Slated) वुडन पार्टीशन

इस तरह के पार्टीशन डिजाइन की खासियत यह है कि इसमें वूडन की पतली-पतली धारियां बनी होती हैं। पतली-पतली पट्टियां लंबाई में सीधी होती हैं या फिर हॉरिजॉन्टल तरीके से बनती हैं। इन पट्टियों में पतली और मोटी धारियों के डिजाइन आते हैं। इसमें से एयर और लाइट आसानी से पास हो जाती है और यह घर को मॉडर्न और मिनिमल लुक देने के लिए भी बेस्ट है। छोटे घरों में लोग इस तरह का डिजाइन बनवाते हैं, क्योंकि यह दिखने में भारी नहीं लगती जिससे कमरा भरा-भरा नहीं लगता।

इसे भी पढ़ें- किचन में लगवाएं Glass Partition के ये डिजाइंस, आपके घर को देंगी मॉर्डन लुक

open kitchen wooden partition

image credit- HearthandPetals | Where Home Meets Beauty & Life/pinterest

स्टोरेज के साथ वूडन पार्टीशन

आजकल लोग स्पेस को कवर करने और पार्टीशन को और भी सुदंर बनाने के लिए इस तरह के डिजाइन का चुनाव करते हैं। इस तरह के डिजाइन में छोटे-छोटे शेल्फ और कैबिनेट बने होते हैं। इसमें आप डेकोर आइटम रख सकती हैं, जिससे स्पेस और भी सुंदर दिखने लगता है। इसकी खासियत यह है कि इसे लगाने के बाद आपको घर सजाने के लिए अलग अलमारी की जरूरत नहीं होगी। इसे मल्टी-फंक्शनल डिजाइन कहा जाता है, जो घर को और सुंदर बनाता है।

इसे भी पढ़ें- Dining Area के ये डिजाइंस आपके घर को बनाएंगे सबसे अलग, कम स्पेस के लिए बेस्ट हैं ये आइडिया

wooden partition designs

वूडन कटवर्क (Laser Cut) डिजाइन पार्टीशन

इस तरह के पार्टशन डिजाइन में बीच में जालीदार डिजाइन बनाया जाता है। इसमें कई तरह के डिजाइन आते हैं, जो पार्टीशन को बेहद खूबसूरत बनाते हैं। यह दूर से दिखने में बेहद स्टाइलिश और यूनिक लुक देता है। इसमें कई डिजाइन में लाइट के साथ शानदार शैडो इफेक्ट भी दिए जाते हैं, जो घर को प्रीमियम फील देते हैं। जिन लोगों को क्लासी लुक चाहिए वह इस तरह के डिजाइन चुन सकती हैं।

modern kitchen divider

हाफ वॉल के साथ वुडन पार्टीशन

जिन लोगों को वूडन डिजाइन में कुछ यूनिक चाहिए, वह हाफ वॉल के साथ वुडन पार्टीशन लगवा सकती हैं। इसमें वॉल बहुत ज्यादा बड़ी नहीं होती। वह आधे हिस्से में दीवार लगाकर ऊपर की तरह वूडन पार्टीशन लगवाते हैं। इसे आप किचन के साथ अटैच लुक देने के लिए बीच में भी लगवा सकती हैं या फिर दीवार के एक तरफ कोने में लगवाएं।

half wall kitchen partition

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।