
किचन के डाइनिंग एरिया के डिजाइंस आपके घर को अच्छा लुक देते हैं। यह आपकी किचन का सबसे जरूरी पार्ट होता है, इसलिए आपको इसका चयन ध्यान से करना चाहिए। डाइनिंग एरिया में ही जब मेहमान आते हैं, तो पूरा परिवार उनके साथ बैठकर खाना खाता है। खाने के दौरान हंसी-मजाक होता है और आप अच्छी यादें बनती हैं। ऐसे में अगर आप डाइनिंग एरिया का सही चुनाव नहीं करेंगी, तो कम स्पेस या गलत डिजाइन पूरे एक्सपीरियंस को खराब कर देंगे। आप भी रोज डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना खाएंगी, इसलिए आपके लिए हम यूनिक और क्लासी किचन डाइनिंग एरिया के डिजाइंस लेकर आए हैं।
किचन की डाइनिंग एरिया खूबसूरत हो, तो यह आपके घर को लग्जरी बनाती है। आजकल डाइनिंग एरिया के माहौल को सुकूनदायक बनाने के लिए तरह-तरह की लाइटिंग के ऑप्शन आने लगे हैं। डाइनिंग एरिया के ऊपर पेडेंट डिजाइन वाली लाइट अच्छी लगती है। यह ऊपर की तरफ लटकी हुई रहती है। यह दिखने में अच्छी लगती है। आप हल्की पीली वाली लाइट लगवा सकती है।
इसे भी पढ़ें- किचन में लगवाएं Glass Partition के ये डिजाइंस, आपके घर को देंगी मॉर्डन लुक
image credit- dream decor pk./pinterest
इस तरह के डाइनिंग टेबल की खासियत यह है कि इसके लिए आपको किचन के बाहर स्पेस बचाने की जरूरत नहीं होती। कम स्पेस में किचन के साथ डाइनिंग भी एड करने के लिए यह डिजाइन लोग चुनते हैं। इसे आप किचन में बीच में स्पेस पर बना सकती हैं या फिर इसे किचन के एक किनारे पर भी बनवा सकती हैं। यह पत्थर से ही बन जाता है, इसलिए इसके लिए आपको अलग से टेबल पर पैसे खर्च नहीं करने पड़ते।
किचन के साथ अटैच ग्रीन थीम वाले डाइनिंग एरिया भी खूबसूरत लगते हैं। इसमें डाइनिंग एरिया के आस-पास के माहौंल को पौधों से सजाया जाता है। अगर आप पार्टीशन लगवा रही हैं, तो ऐसे पार्टीशन का चुनाव कर सकती हैं, जिसमें आप पौधे रख सकें। इसके अलावा डाइनिंग टेबल के बीच में भी पौधे रख सकती हैं।
image credit- Luanna Bach Cater | DIY & Home Decor/pinterest
किचन के साथ डाइनिंग एरिया को अटैच करने के लिए आप मिरर वाले डिजाइन चुन सकती हैं। मिरर वॉल डाइनिंग एरिया को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देते हैं। यह लाइट के साथ शाइन करते हैं, इसलिए दूर से ही लोगों की इसपर नजर पड़ जाती है। आपके घर में अगर बहुत मेहमान आते हैं और आप अपने घर को लग्जरी लुक देना चाहती हैं, तो आपको इसी तरह के डिजाइन चुनने चाहिए।
इसे भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Lounge Area के ये डिजाइन आपके घर को बनाएंगे क्लासी, छोटे घरों में लगेगा अच्छा
image credit- Deevaya/pinterest
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।