Tue Mar 31, 2026 | Updated 01:39 AM IST HZ Awards 2026
open kitchen with lounge area designs for small house

ओपन किचन के साथ अटैच Lounge Area के ये डिजाइन आपके घर को बनाएंगे क्लासी, छोटे घरों में लगेगा अच्छा

घर में एंट्री करते ही सबसे पहले मेहमान लाउंज एरिया में एंटर करते हैं। ऐसे में किचन ओपन होगी, तो मेहमानों को किचन पूरी तरह से दिखाई देगी। यही कारण है कि लोग किचन को ओपन रखने के साथ-साथ हल्का कवर करने के लिए पार्टीशन डिजाइन चुनते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-30, 14:55 IST

ओपन किचन के साथ अटैच लाउंज एरिया का डिजाइन तभी अच्छा लगेगा, जब आप स्पेस के हिसाब से चीजों का सिलेक्शन करेंगे। कम स्पेस में आपको हल्के डिजाइन वाले पार्टिशन चुनने चाहिए, लेकिन घर बड़ा है, तो इसमें ज्यादा भारी डिजाइन का चुनाव करना अच्छा हो सकता है। लाउंज एरिया के साथ अगर आप किचन ओपन रखती है, तो यह आपके घर को क्लासी लुक देगा। आजकल इस तरह के डिजाइन वाले किचन का ही ट्रेंड है, इसलिए लोग पार्टिशन के जरिए इसे कनेक्ट कर देते हैं। इसमें आपको पार्टीशन के डिजाइन पर ही खास फोकस करना होता है, क्योंकि इससे ही आपके घर को अच्छा लुक मिलता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ओपन किचन के साथ लाउंज एरिया को अटैच करने के टिप्स बताएंगे। ये टिप्स आपके घर को सुंदर और लग्जरी बनाने में मदद करेंगे।

बार स्टाइल पार्टीशन ओपन किचन डिजाइन

इस तरह के पार्टीशन में आपको बीच में दीवार लगाने की जरूरत नहीं होती। आपको किचन के पास 2 टेबल लगाकर एक छोटा टेबल टाइप पार्टीशन बनाना होता है। इसमें अलग से स्पेस की जरूरत भी नहीं होती और न ही किसी पार्टीशन के खर्च की। आपको केवल के किचन के एक तरफ की स्लैब को ऊंचा कर देता है और वहां बार स्टाइल ऊंची कुर्सियां लगा देनी हैं। इससे फायदा यह होगा कि स्लैब से ही आप किचन को लाउंज एरिया से जोड़ देंगी। यह देखने में अलग हिस्सा भी लगेगा और लाउंज एरिया कनेक्ट भी हो जाएगा। इसके साइड में आप अपने घर में सोफा लगा सकती हैं। किचन के साथ अटैच डाइनिंग एरिया भी बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं।

इसे भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Dining Area के ये मॉडर्न डिजाइन्स घर को देंगे बड़ा लुक, कम बजट में लग्जरी दिखेगा आपका घर

open kitchen design ideas

Image credit- maisonchicbysara/pinterest

एल शेप वूडन टेबल क साथ अटैच किचन डिजाइन

छोटे घरों के लिए यह डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसकी खासियत यह है कि इसे आप 50 से 60 गज के घर में भी बना सकती हैं। कम स्पेस में इस तरह का डिजाइन लोग सबसे सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसमें किचन के साथ लोग लाउंज एरिया चाह रहे हैं, तो एल शेप वूडन टेबल का डिजाइन घर को क्लासी लुक भी देता है। इसमें आप सोफा को बिलकुल सटाकर लगाएंगे।

इसे भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Living Room के डिजाइन आपके घर को देंगे मॉडर्न लुक, कम स्पेस में भी बड़ा दिखेगा आपका होम

kitchen partition designs
Image credit- lawson | Home Decore/pinterest

डाइनिंग एरिया के साथ अटैच लाउंज एरिया

जिन लोगों को अपने छोटे से घर में डाइनिंग एरिया और लाउंज भी चाहिए, तो वह एक छोटा टेबल लगाकर लाउंज एरिया को कनेक्ट कर सकती हैं। जरूरी नहीं है कि पार्टीशन लगाकर ही आप ओपन किचन को लाउंज से कनेक्ट करें। आप बीच में छोटो डाइनिंग एरिया बना देंगी, तो अपने आप लाउंज एरिया अलग दिखने लगेगा और ओपन किचन के साथ कनेक्ट भी जाएगा। पैरलल डाइनिंग टेबल डिजाइन भी ओपन किचन में अच्छी लगती है। 

small home kitchen lounge layout
Image Credit- Irun32/pinterest

 हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।