Tue Mar 24, 2026 | Updated 02:00 AM IST HZ Awards 2026
kitchen with dining area attached with wooden wall designs

किचन के साथ अटैच Dining Area के लिए ये वूडन पार्टीशन डिजाइन हैं बेस्ट, आपके घर को देंगे लग्जरी लुक

किचन में वूडन पार्टीशन की खसियत यह होती है कि आप एक ही स्पेस को दो हिस्सों में बांट पाते हैं। केवल एक पतले से पार्टीशन से ही स्पेस बड़ा भी लगता है और डायनिंग एरिया को किचन से अलग दिखाना भी आसान हो जाता है।
Editorial
Updated:- 2026-03-23, 16:03 IST

किचन के साथ अटैच डायनिंग एरिया के लिए आपको बीच में एक पार्टीशन बनाने की भी जरूरत होती है। सीधा कनेक्ट कर देंगे, तो यह स्पेस को अलग नहीं दिखाएगा, जिससे आपका घर बोरिंग लगेगा। इसलिए अलग लुक देने के लिए आपको पार्टीशन डिजाइन का चुनाव करना होगा। ये पार्टीशन डिजाइन ही आपके घर को लग्जरी और क्लासी बनाएंगे। आजकल वूडन पार्टीशन डिजाइन ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। इन लकड़ी के पार्टीशन डिजाइन में तरह-तरह का स्पेस भी मिलता है, जिसमें आप सामान भी रख पाते हैं। इन डिजाइन की खासियत यह है कि इससे ओपन किचन खुला होने के बाद भी कवर लगता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको वूडन पार्टीशन के डिजाइन बताने वाले हैं। आप अपने घर में इस तरह का पार्टीशन लगवा सकती हैं।

वुडन स्लैट पार्टीशन

आज के समय में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पार्टीशन की बात करें तो यह सबसे ज्यादा लगाया जा रहा है। किचन के साथ अटैच डायनिंग एरिया में बड़े घरों में अक्सर लोग इस तरह के पार्टीशन का यूज करते हैं। लग्जरी होटल्स में भी आपको ऐसा पार्टीशन देखने को मिल जाएगा। वुडन स्लैट पार्टीशन की खास बात यह है कि यह सिंपल पतली धारियों वाली एक दीवार है। सिंपल और कम डिजाइन की वजह से यह घर को क्लासी लुक देता है।

  • खासियत- यह पूरी तरह से बंद नहीं होता, बीच के रेखाओं से स्पेस खुला रहता है।

इसे भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Dining Area के ये मॉडर्न डिजाइन्स घर को देंगे बड़ा लुक, कम बजट में लग्जरी दिखेगा आपका घर

wooden partition design

वुडन जाली पार्टीशन

 किचन डिजाइन के साथ डायनिंग एरिया को अटैच करने के लिए बीच में वूडन का जाली वाला पार्टीशन भी लगवा सकती हैं। ट्रेडिशनल के साथ मॉर्डन टच के लिए यह पार्टीशन बेस्ट होता है। हालांकि, आपको ध्यान रखना होगा कि इसमें अलग-अलग तरह के जालीदार ऑप्शन आते हैं। कम स्पेस वाली जाली पार्टीशन या जिनमें ज्यादा जालीदार डिजाइन हों, आप किस तरह का चाहती हैं, यह आपको चुनना होगा। वुडन जाली में इंडियन टच भी होता है, इसलिए आप घर के लुक के हिसाब से इसका चुनाव कर सकती हैं।

  • खासियत- दीवार बनाए बिना ही किचन और डायनिंग एरिया को अलग दिखाने के लिए यह बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Living Room के डिजाइन आपके घर को देंगे मॉडर्न लुक, कम स्पेस में भी बड़ा दिखेगा आपका होम

kitchen dining partition

वुडन मिरर एड स्लाइडिंग पार्टीशन

किचन को डायनिंग एरिया के साथ कनेक्ट करने के लिए वुडन मिरर पार्टीशन भी लगवा सकती हैं। इसमें पार्टीशन साफ नजर आता है, क्योंकि आप स्लाइडिंग से इसे पूरा खोल देती हैं। बंद करने और खोलने का ऑप्शन मिलता है, इसलिए आप समय के अनुसार कभी भी अपने हिसाब से इसमें बदलाव कर सकती हैं। इस तरह के पार्टीशन में मिरर के ऑप्शन अलग-अलग आते हैं। ऐसे मिरर जिसमें से डायनिंग एरिया से दूसरी तरफ न देखा जा सके या ऐसा मिरर ऑप्शन जिसमें आप अपना चेहरा देख सकें। आपके ऊपर है कि आप कैसा डिजाइन चुनती हैं। किचन को अच्छा लुक देने के लिए आइडिया आपके काम आएगा।

home interior design

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- C dub, kumar karan,Etsy/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।