
किचन के ग्लास पार्टीशन डिजाइन का चयन करने से पहले आपको साइज का ध्यान रखना चाहिए। ग्लास पार्टीशन के ऐसे कई डिजाइन आते हैं, जो आपके घर को क्लासी लुक दे सकते हैं, लेकिन इसके लिए आप पहले तय कर लें कि आपको हाफ पार्टीशन चाहिए या फुल। ओपन किचन को सोफा एरिया या डाइनिंग एरिया से अलग दिखाने के लिए लोग इस तरह के पार्टीशन का यूज करते हैं। महिलाओं के लिए यह पार्टीशन ज्यादा फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इससे उन्हें मेहमानों के सामने किचन में काम करने में परेशानी नहीं होती। अक्सर किचन में काम करते समय खाना गिरता रहता है। ऐसे में पार्टीशन नहीं होगा, तो आपको तुरंत सफाई करनी होगी। तुरंत सफाई नहीं करेंगी, तो मेहमानों को किचन खराब दिखेगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको किचन के ग्लास पार्टीशन के डिजाइंस बताएंगे, जो आपके घर को अच्छा लुक देने में मदद करेंगे।
इस तरह के पार्टीशन डिजाइन की खासियत यह है कि इसमें आपको दूसरे तरफ का नजर नहीं आता। किचन और सोफा रूम के बीच में इसे लगाया जा रहा है, तो आपको आर-पार नहीं दिखने वाला। जिन महिलाओं को किचन ओपन भी चाहिए, लेकिन पार्टीशन लगाकर थोड़ी प्राइवेसी भी चाहती हैं, उनके लिए यह बेस्ट है। इसमें 2 तरह के डिजाइंस आते हैं। या तो आप बीच में पूरी कवर पार्टीशन लगाकर बंद कर दें या फिर केवल हाव पार्टीशन ही लगाएं।
image credit- H&N_Divider Decor/pinterest
किचन के लिए इस तरह के पार्टीशन डिजाइन भी काफी ट्रेंड में हैं। इसकी खासियत यह है कि इसे आप कभी भी खोल सकती हैं और कभी बंद कर सकती हैं। इसमें भी आप फ्रॉस्टेड ग्लास का चुनाव कर सकती हैं। हालांकि, लोग इसमें नॉर्मल ग्लास ही लगवाते हैं। इससे बीच में पार्टीशन भी लग जाता है और किचन और सोफा एरिया को अलग भी दिखाया जा सकता है। इसमें दरवाजा स्लाइड होकर खुलता है, जिससे स्पेस भी ज्यादा नहीं होता।
इसे भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Lounge Area के ये डिजाइन आपके घर को बनाएंगे क्लासी, छोटे घरों में लगेगा अच्छा
इस तरह का पार्टीशन डिजाइन बड़े-बड़े घरों में लोग लगवाते हैं। सिंपल और क्लासी लुक पसंद करने वाले लोग इस तरह का पार्टीशन लगवाते हैं। इसकी खासियत यह है कि इसमें आपको ग्लास का डिजाइन सोच-समझकर चुनना होता है। जिन महिलाओं को सिंपल चीजें पसंद होती है, जो दिखने में ज्यादै हैवी न लगे, तो वह इस तरह के डिजाइंस चुन सकती हैं। इसमें फ्लोरल, ज्योमेट्रिक या कस्टम डिजाइन आते हैं।
इसे भी पढ़ें- किचन के साथ अटैच Dining Area के लिए ये वूडन पार्टीशन डिजाइन हैं बेस्ट, आपके घर को देंगे लग्जरी लुक
image credit- Shopee/pinterest
जिन महिलाओं को ज्यादा क्लासी लुक पसंद हैं, उन्हें यह पार्टीशन पसंद आएगा। आकल ब्लैक फ्रेम वाला पार्टीशन ज्यादा ट्रेंड में है। इसमें बीत में ग्लास लगा होता है और साइड में ब्लैक फ्रेम होता है। इसमें ब्लैक कलर ज्यादा पॉपअप होता है, जो अच्छा लुक देता है। आप सिंपल के साथ यूनिक लुक चाहती हैं, तो ओपन किचन के लिए ऐसा फ्रेम चुन सकती हैं।
image credit- DFW Home Decor | Home Decor Ideas for Every Style/pinterest
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।