Sat Mar 21, 2026 | Updated 05:15 AM IST HZ Awards 2026
how to decorating room with single bed

कमरे में है सिंगल बेड, ऐसे सजाएं अपना कमरा

अगर आपने अपने कमरे में सिंगल बेड रखा है तो ऐसे में आप अपने कमरे को सजाने केलिए कुछ टिप्स की मदद ले सकती हैं। जानिए इस लेख में।
Editorial
Updated:- 2023-09-24, 08:00 IST

अधिकतर लोग अपने कमरे में डबल बेड रखते हैं। लेकिन कई बार कमरे के साइज व जरूरत के अनुसार सिंगल बेड का भी इस्तेमाल किया जाता है। जब कमरे में सिंगल बेड होता है तो ऐसे में कमरा काफी स्पेशियस हो जाता है। ऐसे में कमरे को सजाने के लिए आपके पास कई सारे ऑप्शन होते हैं। 

आप अपने स्पेस व पसंद को ध्यान में रखते हुए कमरे को कई अलग-अलग तरीकों से सजा सकती हैं। हालांकि, अगर आपको कुछ समझ में नहीं आ रहा हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने सिंगल बेड वाले कमरे को किस तरह अलग-अलग तरीके से सजा सकती हैं-

कलर पर दें ध्यान

single bed

जब आप अपने कमरे को सजा रहे हैं तो ऐसे में आप कलर पर खासा ध्यान दें। कोशिश करें कि आप लिमिटेड कलर पैलेट को चुनें। बेडशीट के कलर से लेकर वॉल कलर व कमरे में रखा फर्नीचर एक ही शेड के डिफरेंट टोन का हो सकता है। इस तरह आपका कमरा देखने में काफी अच्छा लगेगा।  

इसे भी पढ़ें : इन चीजों के इस्तेमाल से अपने घर को बनाएं और भी ज्यादा सुंदर

मिरर का करें इस्तेमाल

अगर आपके कमरे में सिंगल बेड है और कमरा काफी छोटा है तो ऐसे में कमरे में थोड़ा बड़ा दिखाने के लिए आप बिग साइज मिरर का इस्तेमाल कर सकती हैं। मिरर ना केवल आपके कमरे को अधिक अट्रैक्टिव बनाता है, बल्कि इससे उसके बड़े होने का इल्यूजन भी क्रिएट होता है। इसलिए, अगर कमरे में सिंगल बेड है तो ऐसे में मिरर लगाकर आप उसके पूरे लुक को बदल सकती हैं।

अंडर बेड स्टोरेज पर करें फोकस

 single bed room

अगर आपका कमरा छोटा है और इसलिए आप कमरे में सिंगल बेड का इस्तेमाल कर रही हैं तो स्टोरेज के लिए अंडर बेड एरिया पर फोकस करें। इससे आपको कमरे में अपने सामान को आर्गेनाइज करने में काफी मदद मिलेगी। आर्गेनाइज्ड कमरा देखने में काफी अच्छा लगता है। इसके अलावा, अगर आप चाहें तो बेड के ऊपर के एरिया में दीवार पर भी कैबिनेट बनवा सकते हैं। जिससे अतिरिक्त सामान आसानी से आर्गेनाइज्ड तरीके से रखा जा सकेगा।

मल्टीपर्पस फर्नीचर का करें इस्तेमाल

जब आप अपने कमरे को डेकोरेट कर रहे हैं तो कोशिश करें कि आप मल्टीपर्पस फर्नीचर का इस्तेमाल करें। मल्टीपर्पस फर्नीचर का इस्तेमाल करने से आपको कई फायदे मिलते हैं। सबसे पहले तो यह आपके कमरे के स्पेस को काफी हद तक बचाता है। साथ ही, इससे आप अपने कमरे में हर सहूलियत पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : इन आईडियाज की मदद से पुराने परदों का करें खूबसूरती से इस्तेमाल

फन कुशन या स्टफ टॉयज को करें इस्तेमाल

 single bed home decor ideas

अगर आप अपने बच्चे के कमरे में सिंगल बेड का इस्तेमाल किया है और आप उसे डेकोरेट करना चाहते हैं तो ऐसे में आप फन कुशन या फिर स्टफ टॉयज को बेड पर जरूर रखें। इससे ना केवल सिंगल बेड बल्कि पूरा कमरा देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। साथ ही, बच्चों को भी कुशन या स्टफ टॉयज काफी अच्छे लगते हैं।

 

तो अब आप भी इन तरीकों को अपनाएं और अपने सिंगल बेड वाले कमरे को बेहद ही खूबसूरती के साथ सजाएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Image Credit- freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।