
हर घर को आरामदायक बनाने के लिए फर्नीचर की जरूरत पड़ती है। आप भी अपने घर में बेड से लेकर सोफा, अलमारी से लेकर कुर्सी तक का इस्तेमाल करती होंगी। यह फर्नीचर आपके घर को अधिक आकर्षक भी बनाते हैं। लेकिन घर को Furnish करते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि आप किस कमरे को डिजाइन कर रही हैं। मसलन, बच्चों के कमरे में बेड के साथ -साथ स्टडी टेबल आदि रखे जाते हैं। ठीक उसी तरह, कपल बेडरूम को अलग तरह से सजाया जाता है। हालांकि अगर घर को बड़े-बूढ़ों के लिए Furnish करना हो तो आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ती है।
दरअसल, उनके लिए फर्नीचर का चयन करते समय आपको उनके आराम के साथ-साथ अन्य भी कई बातों पर ध्यान देना होता है। आपका फर्नीचर ऐसा होना चाहिए, जो ना सिर्फ आपके घर को एक यूनिक लुक दे, बल्कि age friendly भी हो। वैसे भी अधिकतर घरों में बड़ों के गिरने व चोट लगने का एक मुख्य कारण गलत फर्नीचर का चयन करना भी होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि पैरेंट्स या बड़े-बूढ़ों के लिए किस तरह के फर्नीचर का चयन किया जाए-
इसे भी पढ़ें: इस साल ये 7 इंटीरियर्स डिजाइन आपके घर को देंगे एक क्लासिक लुक

अगर आप अपने पैरेंट्स के लिए घर को एक मेकओवर दे रही हैं तो यह जरूरी है कि आप अपने घर को फर्नीचर से भर ना दें। दरअसल, इससे बड़े व्यक्ति को घर में चलने-फिरने में परेशानी होती है। इतना ही नहीं, इससे उन्हें चोट लगने का खतरा भी रहता है। बेहतर होगा कि आप उनके कमरे या लिविंग रूम में बहुत अधिक फर्नीचर ना रखें। इस तरह के घरों में लेस इज मोर का फंडा अपनाना चाहिए। इतना ही नहीं, आप उनकी सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखें। इसलिए जमीन पर कार्पेट या रग्स आदि जरूर बिछाएं ताकि अगर वह गलती से गिर भी जाएं तो उन्हें चोट ना लगे।

अगर आप हमेशा के लिए अपने पैरेंट्स के साथ रहने का मन बना रही हैं तो यह जरूरी है कि आप ऐसे फर्नीचर का चयन करें जो उनके लिए आरामदायक हों। उदाहरण के तौर पर, अगर आप टेबल खरीद रही हैं तो ऐसी टेबल खरीदें, जिसके कोने शार्प होने की जगह राउंड हों। यह देखने में भी अच्छा लगेगा और बड़े व्यक्तियों के लिए आरामदायक भी होगा। (इसे भी पढ़ें: लिविंग रूम की सजावट में रखें वास्तु टिप्स का ध्यान)

जब आप अपने पैरेंट्स के लिए फर्नीचर का चयन कर रही हैं तो मल्टीपर्पस फर्नीचर का चयन करना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। इससे एक नहीं कई फायदे होते हैं। सबसे पहले तो ऐसे फर्नीचर जगह कम घेरते हैं और आपको अलग-अलग फर्नीचर खरीदने की जरूरत नहीं होती, जिससे स्पेस बचता है और बड़े व्यक्तियों को परेशानी नहीं होती। वहीं दूसरी ओर, यह बड़े व्यक्तियों के लिए भी आरामदायक होते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर आप अपने पापा के लिए चेयर खरीदना चाहती हैं तो सिंपल कुर्सी की जगह reclining chair को चुनें। इससे वह ना सिर्फ उस पर बैठकर काम कर सकते हैं, बल्कि अगर उनका दोपहर में काम के बीच नैप लेने का मन होगा तो यह कुर्सी उन्हें काफी आरामदायक लगेगी।
इसे भी पढ़ें: कम बजट में घर सजाना चाहती हैं तो ये 4 आइडियाज हैं सिर्फ आपके लिए

जिस तरह बच्चों के लिए कोई भी सामान खरीदते समय आप इस बात का ध्यान देती हैं कि वह उनके उम्र के अनुकूल हो। ठीक उसी तरह, पैरेंट्स के लिए फर्नीचर खरीदते समय भी इस बात पर ध्यान दिया जाना जरूरी है कि वह Age-friendly होने चाहिए। उदाहरण के तौर पर, पैरेंट्स के रूम के लिए बेड लेते समय आप कोशिश करें कि वह बहुत उंचे ना हों। इससे उन्हें उससे उतरने या फिर उठने-बैठने में परेशानी हो सकती है। इसी तरह, बेड के गद्दे भी बहुत अधिक Firm या बहुत सॉफ्ट नहीं होने चाहिए। कोई भी फर्नीचर खरीदते समय आप उनकी उम्र व स्वास्थ्य समस्या का खासा ध्यान रखें। वैसे तो आजकल मार्केट में अलग से बड़ी उम्र के व्यक्तियों के लिए फर्नीचर मिलते हैं, जो उनके लिए काफी आरामदायक व Age-friendly होते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।