
Modern Table Lamp Designs: अक्सर हम छतों पर झूमर या दीवार पर लाइटें तो लगवा लेते हैं, लेकिन कमरे के कोनों को वह खास टच नहीं मिल पाता जो एक टेबल लैंप दे सकता है। टेबल लैंप न केवल अंधेरे को दूर करते हैं, बल्कि वे आपके लिविंग रूम, बेडरूम या स्टडी रूम की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। आजकल बाजार में ऐसे क्यूट और स्टाइलिश डिजाइंस मौजूद हैं, जो बंद होने पर भी एक शो-पीस की तरह लगते हैं। अगर आप सही लैंप खरीदती हैं, तो यह आपके साधारण से दिखने वाले कमरे को एक्सपेंसिव लुक दे सकता है। चाहे आपको पुरानी यादों वाला विंटेज लुक पसंद हो या आज के जमाने का मॉडर्न डिजाइन, टेबल लैंप हर मूड और माहौल के लिए परफेक्ट होते हैं। नीचे देखें डिजाइंस-

आप अपने लिविंग रूम के लिए कोई ऐसा टेबल लैंप सर्च कर रही है, जो शो पीस के साथ स्टडी लैंप की तरह भी काम करें, तो आप क्रिस्टल टेबल लैंप लगा सकती हैं। यह कमरे को सॉफ्ट और प्यारा लुक देता है।

अगर आप अपने लिविंग एरिया या बेडरूम की टेबल पर फ्लावर शोपीस रखना चाहती हैं, तो इसके लिए टुलिप फ्लावर डिजाइन वाला टेबल लैंप बेस्ट है। इसमें आपको अलग-अलग रंगों के साथ-साथ विभिन्न शेप और डिजाइन भी मिल जाएंगे। कमरे की लाइट बंद करके जब आप इसे ऑन करेंगे, तो एक प्यारा सा लुक मिलेगा, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।
इसे भी पढ़ें- Modern Hanging Planters Ideas: बालकनी और बेडरूम में लगाएं ये 5 वॉल हैंगिंग प्लांटर, मिलेगा लग्जरी और मॉडर्न लुक

अगर आप अपने लिविंग एरिया या बेडरूम को क्यूट लुक देना चाहती हैं, तो डक डिजाइन वाला टेबल लैंप रख सकती हैं। यह भी अलग-अलग शेप में उपलब्ध है। इसकी खास बात यह है कि इसे आप चार्ज करके बिना बिजली के भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

क्रैकल ग्लास बॉल लाइट बटरफ्लाई फ्लोरल पैटर्न वाला लाइट लैंप अपने लिविंग एरिया में रख सकती हैं। इसमें आप अपनी मनपसंद पैटर्न वाला लैंप भी खरीद सकती हैं।

अगर आप अपने रूम को मॉर्डन और ओल्ड दोनों टच देना चाहती हैं, तो प्लीटेड डिजाइन वाला टेबल लैंप लगा सकती हैं। इसमें आपको अलग-अलग कलर और शेप भी मिल जाएंगे। इसे आप बेड के बगल या सेंटर टेबल पर भी रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Metal Stand Planter Designs: मेटल प्लांटर स्टैंड से सजाएं बालकनी और लिविंग एरिया, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।