
Safe Holi Tips For Kids: बच्चों के लिए होली का मतलब होता है ढेर सारी मस्ती, पानी के गुब्बारे और रंग-बिरंगे चेहरे, लेकिन माता-पिता के लिए, बच्चों की इस खुशी के साथ उनकी सेफ्टी का ध्यान रखना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। साथ ही आंखों की सुरक्षा को लेकर जागरूक रहना आवश्यक है।
छोटे बच्चों की स्किन और आंखें बेहद ही नाजुक होती है, इसलिए होली खेलते समय बहुत नाजुक होती हैं, इसलिए होली खेलते समय अगर सावधानी न बरती जाए, तो खुशी का माहौल फीका पड़ जाता है।
अक्सर बाजार में मिलने वाले केमिकल कलर्स से बच्चों को एलर्जी या इन्फेक्शन का खतरा रहता है। अगर आप कुछ छोटी-छोटी बातों का पहले से ध्यान रख लें, तो न केवल बच्चे सुरक्षित रहेंगे बल्कि उनकी यह होली यादगार बनेगी। नीचे लेख में डॉ. हार्दिक पारिख, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ग्लोबल आई क्लिनिक से जानें बचाव के तरीके।

बाजार में मिलने वाले कई रंगों में हानिकारक तत्व मौजूद होते हैं, जो आंखों में तेज जलन, लालपन और सूजन पैदा कर सकते हैं। बच्चों के लिए हमेशा ऑर्गेनिक या प्राकृतिक रंगों का चयन करना अधिक सुरक्षित विकल्प है।
इसे भी पढ़ें- होली खेलते समय बच्चों और महिलाओं के लिए सुरक्षा की ये 5 टिप्स आएंगी बहुत काम

अगर आपका बच्चा कॉन्टैक्ट लेंस पहनता है, तो इस दौरान पहनने से बचें। कॉन्टैक्ट लेंस रंग और पानी को सोख सकते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। होली खेलते समय लेंस की जगह चश्मा पहनना अधिक सुरक्षित है।

रंगों को आंखों में जाने से रोकना सबसे बेहतर बचाव है। बच्चों को ट्रांसपेरेंट या प्रोटेक्टिव आई ग्लास पहनाने से सीधे रंग या पानी के संपर्क से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।
यदि रंग आंखों में चला जाए, तो आंखों को तुरंत पर्याप्त मात्रा में साफ पानी से धोएं। आंखों को रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे कॉर्निया को नुकसान पहुंच सकता है।

अक्सर लोग आंखों में जलन होने पर दूध, घी या अन्य घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने लगते हैं। ऐसे उपाय स्थिति को और बिगाड़ सकते हैं तथा संक्रमण का खतरा बढ़ा सकते हैं। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी घरेलू या केमिकल उपाय प्रयोग न करें।
अगर लगातार दर्द, धुंधला दिखाई देना, अत्यधिक लालपन या सूजन बनी रहे, तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लेना आवश्यक है।
इसे भी पढ़ें- बैंडेज, थर्मामीटर, टॉवेल... आज ही तैयार कर लें होली इमरजेंसी किट, रंग खेलने के दौरान काम आ सकती हैं ये चीजें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।