Wed Apr 1, 2026 | Updated 01:13 AM IST HZ Awards 2026
travel with children tips to keep kids busy on train

ट्रेन में बच्चों के साथ सफर करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला' पढ़ें यहां, घंटों बिजी रखने के लिए बेस्ट हैं ये आइडिया

बच्चे ट्रेन में इतनी ज्यादा शैतानी करते हैं, जिसकी वजह से कई माता-पिता ट्रेन यात्रा करने से कतराते हैं। । उन्हें लगता है कि सफर के दौरान बच्चों को संभालना मुश्किल हो जाएगा। लंबी दूरी के सफर में उनके साथ यात्रा करना और भी ज्यादा मुश्किल लगता है।
Editorial
Updated:- 2026-03-31, 15:26 IST

ट्रेन में बच्चों के साथ सफर करना आसान बात नहीं है। बच्चें एख जगह बैठते नहीं हैं और जल्दी बोर भी हो जाते हैं। ऐसे में वह ट्रेन में कभी सीटों पर ऊपर-नीचे करते रहते हैं और कभी ट्रेन में ही भागने लगते हैं। इससे कई बार उन्हें चोट भी लग जाती है। ऐसे में माता-पिता उनके साथ ट्रेन में सफर करने से पहले हजार बार सोचते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको बच्चों को बिजी रखने के कुछ जरूरी टिप्स बताएंगे। इससे बच्चे बिजी भी रहेंगे और आपके साथ-साथ आस-पास बैठे यात्रियों का सफर भी सुकूनदायक हो जाएगा।

माइंड गेम्स खेलें

बच्चों के साथ गेम खेलने के लिए ऐसी चीजें लेकर जाएं, जिससे उन्हें कुछ सीखने को भी मिले और वह बिजी भी रहें। नाम, स्थान और जानवर से जुड़े सवाल करें और इसके लिए आप अपने साथ किताबें भी ले जा सकती हैं। ये बच्चे, उन्हें मजेदार भी लगते हैं और उन्हें नई-नई चीजें सीखने को भी मिलती है।

train travel with children

एंटरटेनमेंट बैग जरूर तैयार करें

इसके लिए आपको बड़ी चीजें लेनी की जरूरत नहीं है। छोटी-छोटी चीजें जैसे- क्रेयॉन, स्टिकर, छोटी स्टोरी बुक, पजल या कलरिंग बुक अपने साथ ले जाएं। बच्चों को यह शुरू में ही न दिखाएं। पहले उन्हें केवल एक ही चीज दें, जब वह उससे बोर हो जाएं, तो दूसरा सामान दें। नई चीजें शामिल करने से उनका इंटरेस्ट बना रहता है।

इसे भी पढ़ें- ट्रेन में मिल गई है मिडल बर्थ? बोर होने के बजाय इन 3 तरीकों से सफर को बनाएं यादगार

स्टोरी बुक लेकर जाएं

बच्चों को बिजी रखने के लिए स्टोरी बुक लेकर जाएं, उन्हें उनके इंट्रस्ट के हिसाब से कहानी सुनाएं। इससे बच्चे शांति से बैठकर कहानी सुनेंगे और ट्रेन में यहां -वहां भागेंगे नहीं, लेकिन ध्यान रखें कि हर बच्चे स्टोरी सुनना पसंद नहीं करता। यह केवल उन बच्चों को सुनना पसंद होता है, जिन्हें माता-पिता बुक्स पढ़ने की आदत लगाते हैं। ट्रेन टैवल टिप्स आपकी यात्रा को आसान बना देंगे।

kids activities on train

स्नैक्स से टाइम को बनाएं मजेदार

बच्चों के लिए ऐसी छोटी-छोटी चीजें खाने को लेकर जाएं, जिसे खाने में उन्हें मजा भी आए और वह शांति से एक जगह बैठे रहें। उन्हें आप इसे अलग-अलग छोटे-छोटे डिब्बों में पैक करके दे सकती हैं, इससे उन्हें हर बार कुछ नया लगेगा और आपको ज्यादा परेशान नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़ें- ट्रेन की सीट पर इस पतली सी पट्टी का क्या है यूज? रोज सफर करने वाले भी इसके बारे में नहीं जानते

parenting tips for train journey

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।