Fri Feb 27, 2026 | Updated 04:14 AM IST
herzindagi
why does office air conditioner cause eyes irritation and dryness

आंखों में जलन और ड्राईनेस से परेशान हैं? ऑफिस का AC हो सकता है असली विलेन

ऑफिस में लंबे समय तक AC में बैठने से आंखों में जलन और ड्राईनेस होती है, जो ड्राई आई सिंड्रोम का कारण बन सकता है। डॉ. पुरेंद्र भसीन के अनुसार, AC हवा की नमी कम करता है, जिससे आंसू जल्दी सूखते हैं। धूल और एलर्जन भी समस्या पैदा करते हैं। इसे नजरअंदाज करने पर क्रॉनिक ड्राई आई और इंफेक्‍शन का खतरा रहता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-26, 18:47 IST

ऑफिस में लंबे समय तक एयर कंडीशनर (AC) में बैठने से कई लोगों को आंखों में जलन, चुभन और सूखापन महसूस होने लगता है। यह एक आम समस्‍या है, लेकिन इसे अक्‍सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। इसके चलते धीरे-धीरे ड्राई आई सिंड्रोम की परेशानी होने लगती है। इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण होते हैं, जिन्हें समझना जरूरी है। इसके बारे में हमें रतन ज्योति नेत्रालय, ग्वालियर के फाउंडर और डायरेक्‍टर डॉ. पुरेंद्र भसीन बता रहे हैं।

AC कमरे की नमी कम कर देता है कम

AC का सबसे बड़ा प्रभाव कमरे की नमी पर पड़ता है। एयर कंडीशनर हवा से नमी खींच लेता है, जिससे वातावरण ड्राई हो जाता है। कम नमी होने पर आंखों की सतह पर मौजूद आंसू जल्दी सूख जाते हैं, जो आंखों को लुब्रिकेट और प्रोटेक्ट करते हैं। इनके जल्दी वाष्पीकृत होने से ड्राईनेस और जलन शुरू हो जाती है।

ac cause eye dryness

AC वाले माहौल में लगातार ठंडी और ड्राई हवा आंखों पर सीधे असर डालती है। खासकर अगर आप सीधे AC के नीचे या वेंट के सामने बैठी हैं, तो हवा का प्रवाह आंखों की नमी को और तेजी से कम करता है। इससे आंखों में जलन, रेडनेस और कभी-कभी धुंधला दिखना भी शुरू हो सकता है। यह समस्या उन लोगों में ज्यादा देखी जाती है जो घंटों तक बिना ब्रेक लिए काम करते हैं।

ज्यादा स्क्रीन टाइम करता है कंडीशन को खराब 

इस समस्‍या को ऑफिस में कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल स्क्रीन का लगातार इस्तेमाल भी बढ़ा देता है। स्क्रीन देखते समय हमारी पलकें सामान्य से कम झपकती हैं, जिससे आंखों में आंसू बनने और फैलने की प्रक्रिया बाधित होती है। AC की सूखी हवा और कम ब्लिंक करना मिलकर आंखों को और ज्यादा ड्राई बना देता है, जिसके कारण जलन और भारीपन महसूस होता है।

बंद कमरों में एलर्जन का असर

AC वाले ऑफिस में हवा का नेचुरल सर्कुलेशन कम होता है। इससे धूल, एलर्जन और छोटे कण हवा में घूमते रहते हैं, जो आंखों में जाकर जलन और खुजली पैदा कर सकते हैं। जिन लोगों को पहले से एलर्जी या ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या होती है, उनके लिए यह स्थिति और ज्यादा परेशानी का कारण बन सकती है।

air conditioner cause eyes irritation and dryness

किन लोगों को ज्यादा खतरा?

कुछ लोगों में यह समस्या जल्दी हो सकती है-

  • लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने वाले
  • कॉन्टैक्ट लेंस यूजर्स
  • एलर्जी या साइनस वाले लोग
  • पहले से ड्राई आई सिंड्रोम से परेशान लोग
  • 30+ उम्र के बाद महिलाएं (हार्मोनल कारणों से)

नजरअंदाज करने पर क्या हो सकता है?

अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो क्रॉनिक ड्राई आई सिंड्रोम हो सकता है, धुंधला दिखना और आंखों में दर्द बढ़ सकता है, लाइट सेंसिटिविटी बढ़ सकती है और आंखों में बार-बार इंफेक्‍शन का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें- लैपटॉप पर काम करते वक्त होता है सिरदर्द और आंखों में जलन? करें ये 2 एक्सरसाइज

कैसे पहचानें कि AC आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा रहा है?

इन संकेतों पर ध्यान दें-

  • ऑफिस में ज्यादा जलन, घर में कम
  • आंखों में रेत जैसा एहसास
  • स्क्रीन देखते समय भारीपन
  • बार-बार आंखें मलने का मन करना

ac cause eye dryness hindi

ऑफिस में AC के कारण आंखों में जलन और ड्राईनेस नमी की कमी, लगातार ठंडी हवा, स्क्रीन टाइम और कम पलक झपकाने की आदत की वजह से होता है। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या धीरे-धीरे आंखों की सेहत पर लंबे समय तक असर डाल सकती है।

यह भी पढ़ें- ऑफिस में लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों में क्‍या होता है? डॉक्‍टर से जानें

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।