Thu Mar 26, 2026 | Updated 03:36 PM IST HZ Awards 2026
kajal applying tips

गर्मियों में फैल जाता है आंखों का Kajal, तो लगाने से पहले कर लें ये छोटा सा काम

आंखों में काजल लगाना हर लड़की को पसंद होता है। इससे आंखें तुरंत सुंदर और बड़ी दिखने लगती हैं। हालांक‍ि, गर्मियों में कई लोगों को ये द‍िक्‍कत होती है क‍ि काजल कुछ ही देर में फैल जाता है। इससे आंखों के नीचे काले धब्बे दिखने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्‍या से परेशान हैं, तो हम आपको इससे छुटकारा पाने का आसान तरीका बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-26, 13:05 IST

गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। इस मौसम में ज़्यादातर लोगों की शिकायत रहती है कि जब भी वो मेकअप करती हैं, तो पसीने की वजह से वो बिगड़ जाता है। जब भी मेकअप की बात आती है तो लोगों के मन में सबसे पहले काजल का ही ख़्याल आता है। आपने देखा होगा कि चाहे जितना मेकअप कर लें, लेकिन अगर आंखों में काजल नहीं लगा हो तो मेकअप ही अधूरा लगता है। वहीं, बिना मेकअप किए भी अगर आपने सिर्फ काजल लगा लिया तो आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाता है।

हालांकि, गर्मियों में लोगों को ये दिक्कत होती है कि उनका काजल फैल जाता है। इससे न सिर्फ आंखें खराब लगने लगती हैं बल्कि पूरे चेहरे का लुक ही बिगड़ जाता है। ऐसे में अगर आपके साथ भी ये समस्या हो रही है तो हम आपको एक खास तरीका बता रहे हैं जिससे आंखों का काजल नहीं फैलेगा। आइए जानते हैं-

kajal

ट्रिक 1: काजल के नीचे लगाएं पाउडर या आईशैडो

अगर आप काजल लगा रही हैं तो सबसे पहले काजल के नीचे पाउडर या आइशैडो लगा लें। ये सबसे आसान और असरदार तरीका है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले काजल लगाएं। अब आंखों के नीचे हल्का सा काला आईशैडो या कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं। आप इसे उंगली या छोटे ब्रश से लगा सकती हैं। इससे आपका काजल फैला हुआ नहीं लगेगा। दरअसल, ये पाउडर आंखों के आसपास के ऑयल और पसीने को एब्जॉर्ब कर लेता है।

यह भी पढ़ें- Kajal Hacks: काजल लगाते समय न करें ये गलत‍ियां, छोटी आंखें भी द‍िखेंगी बड़ी

ट्रिक 2: काजल लगाने से पहले साफ करें चेहरा

काजल लगाने से पहले अपना चेहरे को जरूर वॉश कर लें। ऐसे में अगर वहां तेल या गंदगी होगी तो साफ हो जाएगी। इससे भी काजल नहीं फैलता है। आप चाहें तो थोड़ा सा कॉम्पैक्ट पाउडर पहले ही लगा सकती हैं। इससे आपकी स्किन ड्राई रहेगी।

kajal (1)

यह भी पढ़ें- Homemade Waterproof Kajal: घर पर इस आसान तरीके से बनाएं वॉटरप्रूफ काजल, बढ़ जाएगी आंखों की खूबसूरती

काजल लगाने के बाद करें ये छोटे-छोटे काम

  • काजल लगाने के बाद किनारों को इयरबड से साफ कर लें
  • बहुत ज्यादा काजल एक साथ न लगाएं
  • अगर आपके पास आईशैडो नहीं है, तो थोड़ा सा लूज पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं

यह भी पढ़ें- Kajal के फैलने से आंखों के आसपास बढ़ गया है कालापन? इन 5 घरेलू नुस्खों से साफ हो जाएगी Skin

तो अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि काजल लगाने के बाद ये फैल जाती है तो जो तरीका हमने ऊपर बताया है, उसे फॉलो कर सकती हैं। इससे काजल नहीं फैलेगा और आपकी खूबसूरती भी बनी रहेगी।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- Kajal Colours: ब्लैक के अलावा काजल के ये शेड्स जरूर करें ट्राई, आंखे नजर आईं खूबसूरत

Image Credit- Freepik/shutterstock/istock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।