herzindagi
image

Homemade Waterproof Kajal: घर पर इस आसान तरीके से बनाएं वॉटरप्रूफ काजल, बढ़ जाएगी आंखों की खूबसूरती

अगर आप भी बाजार का नहीं बल्‍क‍ि घर पर बने काजल लगाना पसंद करती हैं तो हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। ये पूरी तरह से नेचुरल हैं। हालांक‍ि आपको आंखों में काेई द‍िक्‍कत हो तो इसका इस्‍तेमाल करने से पहले डॉक्‍टर से सलाह जरूर लें।
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 10:45 IST

जब भी मेकअप की बात हो और काजल का ज‍िक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। जब भी हम काजल लगाते हैं तो न केवल हमारे आंखों की खूबसूरती बढ़ जाती है बल्‍क‍ि बाकी के मेकअप की जरूरत भी नहीं पड़ती है। मह‍िलाएं हों या लड़कि‍यां, काजल जरूर लगाती हैं। 

अगर आप नेचुरल चीजें इस्तेमाल करना पसंद करती हैं, तो घर पर ही काजल बना सकती हैं। कुछ लोगाें की श‍िकायत रहती है क‍ि काजल जल्‍दी छूट जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख में वॉटरप्रूफ काजल बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

kajal (1)

काजल बनाने के ल‍िए क्‍या चाह‍िए? (Homemade Kajal)

  • प्‍योर बीसवैक्स- ए‍क चम्मच
  • एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल तेल- आधा चम्मच
  • एक्टिवेटेड चारकोल पाउडर- एक चम्मच
  • विटामिन-ई कैप्सूल- एक

यह भी पढ़ें- Kajal के फैलने से आंखों के आसपास बढ़ गया है कालापन? इन 5 घरेलू नुस्खों से साफ हो जाएगी Skin

काजल बनाने का ये है तरीका (How To Make Kajal At Home)

सबसे पहले डबल बॉयलर की तैयारी करें। इसे बनाने के ल‍िए एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसके ऊपर एक छोटा कांच का कटोरा रख दें। इसके बाद कटोरे में बीसवैक्‍स और नारियल तेल डाल दें। दोनों को धीमी आंच पर ही प‍िघलने दें। जब ये पूरी तरह से लिक्विड बन जाए, तो गैस बंद कर दें। अब इसमें एक्टिवेटेड चारकोल पाउडर डालें और विटामिन-ई कैप्सूल को काटकर उसका जेल भी मिला दें।

इसे अच्छे से चलाएं ताकि कोई गांठ न रहे और पेस्ट एकदम स्मूद हो जाए। इसे आप किसी साफ और सूखी छोटी डिब्बी में रख लें। जैसे ही ये ठंडे होंगे ये जम जाएंगे। आपका वॉटरप्रूफ काजल इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो जाएगा।

homemade kajal with beeswax (2)

इन बाताें का रखें ध्‍यान

  • काजल लगाने से पहले हाथ और ब्रश बिल्कुल साफ हों।
  • ज‍िस डिब्बी में काजल रखेंगी उसे अच्छे से धोकर सुखा लें।
  • इसे दो से तीन महीने में ही इस्‍तेमाल करके खत्‍म कर दें।
  • आंखों में किसी तरह की जलन होने पर इसका इस्तेमाल न करें।
  • अगर आंखों में पहले से कोई द‍िक्‍कत है तो एक्‍सपर्ट की सलाह लें।

यह भी पढ़ें- Sugar Lip Scrub: फटे होंठों के ल‍िए 2 मिनट में घर पर बनाएं शुगर स्‍क्रब, रातों-रात गुलाबी हो जाएंगे होंठ

तो अगर आप भी घर पर नेचुरली काजल बनाना चाहती हैं तो ये तरीका बेस्‍ट रहेगा। हालांक‍ि, अगर आपको पहले से आंखों में कोई द‍िक्‍कत हो तो इसका इस्‍तेमाल न करें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।